मोमोज़ आज हमारे दिलो-जिगर में बस गया है। इसका लाजवाब स्वाद एक बार ज़बान पर चढ़ जाए तो भूले नहीं भूलता। क्या कभी आपने वेजिटेबल मोमोज़ ट्राइ किया है? अगर हाँ, तो आपको इसका स्वाद ज़रूर पसंद आया होगा। अगर इतना पढ़कर ही आपका मोमोज़ खाने का मन हो रहा है तो इसके लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है। आज आप घर पर ही अपने किचेन में बना सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज़्यादा टाइम भी नहीं लगेगा। और फिर क्या! आप इसका पूरा लुत्फ़ उठा सकती हैं।
वेजिटेबल्लआवश्यक सामग्री
वेजिटेबल मोमोज़ बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी सामग्री जुटाने की आवश्यकता होगी।
आटा – 1 कटोरी
मौसमी कटी सब्ज़ियाँ – आवश्यकतानुसार
काली मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
मौसमी कटी सब्ज़ियों में प्राय: पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च आदि। इसमें आलू शामिल नहीं है।
वेजिटेबल मोमोज़ बनाने की विधि
- आटे को नमक डालकर पानी से गूँथ लीजिए।
- सभी प्रकार की मौसमी सब्ज़ियों को छोटा छोटा काट लीजिए।
- अब गैस जलाकर एक पैन में तेल डालिए।
- और बारीक़ कटी सब्ज़ियों को नमक और कालीमिर्च डालकर हल्का पका लीजिए।
- आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीज़ या पनीर भी डाल सकती हैं।
- अब आटे की लोई बनाकर पतला पतला बेल लीजिए और सब्ज़ी का मिश्रण भर कर मनचाहे आकार का मोमोज़ तैयार करिए।
- अब इन वेजिटेबल मोमोज़ को भाप में पकाकर चिली सास या चटनी के साथ गरमागरम सर्व कीजिए।
आप जब इसे ट्राइ कर लें तो इस रेसपी को अपने सोशल सर्कल में भी शेअर कीजिए। ताकि और लोग भी मोमोज़ घर पर बनाकर अपना और अपने घर वालों का मुँह का स्वाद बढ़ा सकती हैं।
आप वेजिटेबल मोमोज़ के बारे में अपने विचार न रखना भूलें, अगर आपके पास इसे बनाने की कोई स्पेशल रेसपी है तो ज़रूर इसे हमसे शेअर कीजिए। हम इसे आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे।