वेजिटेबल सलाद बनाने की विधि

फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड खाते खाते हमारे खाने में फ़ाइबर वाली चीज़ों की कमी हो गई है। जिस कारण से हमें डाइजेशन सम्बंधित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए एक ही चारा है, कि आप अपने खाने में वेजिटेबलस (Vegetables Name in Hindi) को बढ़ावा दें। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और हमें स्वस्थ्य रखती हैं। वेजिटेबल लेने का एक सबसे आसान तरीका है कि हम अपने खाने में वेजिटेबल सलाद को शामिल करें। आइए आज हम आपको वेजिटेबल सलाद की रेसिपी से अवगत कराएँ।

वेजिटेबल सलाद बनाने का तरीक़ा

वेजिटेबल सलाद रेसिपी

आवश्यक सामग्री

गाजर – 1 कप
चुकन्दर – 1
टमाटर – 1
शिमलामिर्च – 1
खीरा – 1
ककड़ी – 1
मूली – 1
प्याज – 1
हरीमिर्च – 1
नींबू – 1
भुट्टे के दाने – उबले हुए
काली मिर्च – आवश्यकता के अनुसार
नींबू का रस – आवश्यकता के अनुसार

बनाने की विधि

वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए आपको आगे दिए स्टेप्स पूरे करने होंगे –

  1. सारी सब्ज़ियों को धोकर छीलकर काट लें।
  2. कटी हुई सारी सब्ज़ियों और उबले हुए भुट्टे को एक बॉउल में निकाल लें
  3. इसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाएं।

इस प्रकार हेल्दी और पौष्टिक वेजिटेबल सलाद तैयार है

आप इस हेल्दी और टेस्टी सलाद का सेवन दाल चावल या सब्जी पूड़ी के साथ भी कर सकते हैं। ये सलाद सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *