तरबूज का शरबत बनाने की विधि

ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत पिएं और पिलायें और इस गर्मी में धूम मचाएं। गर्मी के मौसम में तरबूज़ का शरबत शीतलता और ताज़गी प्रदान करता है। तरबूज स्वास्थ के लिए भी फ़ायदेमंद है। यह आँखों के लिए वरदान है। इसके सेवन से बुद्धि तेज़ होती है। यह दिल का भी ख़ास ख़याल रखता है। यह वज़न घटाने में भी सहायक है। यह सभी पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। तो आइए तरबूज का शरबत बनाना सीखते हैं। इसे बनाने में सिर्फ़ 5 मिनट लगता है…

तरबूज का शरबत

तरबूज का शरबत बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

तरबूज़ का शरबत बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

तरबूज का रस – 2 कप
रोज सिरप – 2 चम्मच
तरबूज के टुकड़े – थोड़े से
नमक – आवश्यकतानुसार
बर्फ का चूरा – 1 कटोरी

तरबूज़ का शरबत बनाने का तरीका

  1. तरबूज का रस, रोज़ सिरप और नमक को एक साथ अच्छे से एक बरतन में मिक्स कर लें।
  2. इस शरबत को दो कांच के गिलास में डालें।
  3. गिलास में ऊपर से कुछ तरबूज के टुकड़े और बर्फ का चूरा डाल कर सर्व करें।

ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत पीकर इस गर्मी को भूल जाएं। इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें ताकि सभी लोग इस ठंडे ठंडे शरबत का मज़ा ले सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *