वज़न घटाने के लिए क्या आपकी डायट में है ये सब

फ़िट रहना और सुंदर दिखना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। जिसके लिए न जाने लोग कितने ही प्रयास करते है। वज़न घटाने की बात सुनकर क्या आपको भी डायटिंग ही याद आती है? लेकिन जब वज़न घटाने के लिए सारा सामान आपकी रसोई ने छिपा हो तो फिर उन चीज़ों को भोजन में शामिल करें, जो आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध हैं।

वैसे तो सुंदरता शारीरिक न होकर विचारों से होती है। लेकिन फिर भी हम जिस समाज में रहते हैं, वहाँ बाहरी सुंदरता बहुत मायने रखता है। शारीरिक सुंदरता में छरहरी काया वाले सराहे जाते हैं। जिसके लिए आपको डाइटिंग करने की नहीं बल्कि सही खान पान की ज़रूरत है। सही खान पान से कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता और वज़न भी घटता है।

वज़न घटाने के लिए खान पान बदलें

वज़न घटाने के लिए किचेन में होती है…

हल्दी ○ Turmeric

खाना बनाने में प्रयोग आने वाली हल्दी जो सब्ज़ियों और आपके चेहरे की रंगत निखारने के काम आती है। वही हल्दी वज़न घटाने के लिए भी काम आती है। हल्दी में पाया जाने वाला सरक्यूमिन एक

ऐसा तत्व है, जो हमारे शरीर में चर्बी की मात्रा को कम करने में मदद करता है। हर दिन अगर भोजन में 2 से 25 मि०ग्रा० हल्दी का सेवन किया जाए तो 20 से 200 ग्राम सरक्यूमिन प्राप्त होगा।

सेब ○ Apple

हर रोज़ सेब खाने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं। इसके अलावा सेब आपको अतिरिक्त मोटापे से भी बचने में सक्षम है। सेब में बहुत कम कैलोरी होती है। इससे पेट के आस पास जमने वाली चर्बी कम

की जा सकती है।

बादाम ○ Almond

बादाम दिखने में बहुत छोटा होता है, लेकिन यह बहुत ही गुणकारी सूखा मेवा है। हमारे शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ने से इंसुलिन बनता है, जिससे पेट के आस पास चर्बी  बढ़ जाती है। लेकिन इस छोटे से बादाम का सेवन ख़ून में चीनी की मात्रा को नियंत्रित करता है। रोज़ सुबह शाम भीगे हुए बादाम खाकर वज़न घटाया जा सकता है।

अखरोट ○ Wallnut

बादाम की तरह अखरोट भी बड़े कमाल का ड्राय फ़्रूट है। यह भूख को नियंत्रित करता है, इसके अलावा एंटीऑक्सिडेंट वसा पैदा करने वाली प्रक्रिया को भी नियंत्रित रखता है। इसलिए रोज़ाना इसका सेवन करने से आप बढ़ते वज़न पर भी नियंत्रण कर सकेंगे।

कॉफ़ी ○ Coffee

कॉफ़ी तो आप अक्सर ही पीते होंगे लेकिन क्या आप वज़न घटाने के लिए पीते हैं? जी हाँ, कॉफी में पाया जाने वाला कैफ़ीन हमारे मेटाबोलिज़्म को 15% तक बढ़ा देता है। जिसका असर हमारे शरीर में अगले 4 घण्टे तक रहता है। इससे हर दिन 30 से 50 किलो कैलौरी बर्न होती है। साथ ही डायबिटीज़ की समस्या से बचने में भी मदद मिलता है। इसलिए चाय छोड़कर सुबह शाम कॉफ़ी की चुस्की लें और वज़न घटाएं।

दालचीनी ○ Cinnamon

भारतीय भोजन में मसालों की अपनी एक खास जगह है। इन्हीं मसालों में से एक है दालचीनी। रोज़ आधा चम्मच दालचीनी का सेवन करने से ख़ून में चीनी की मात्रा घटती है। जो खाने के बाद जमा होने वाली चर्बी को बढ़ने से रोकता है। दालचीनी हमारे रक्त संचार की प्रक्रिया को भी ठीक करके हमें फ़िट रखता है। इसलिए इसे अपने भोजन में शामिल करके वज़न घटाएं।

फूलगोभी ○ Cauliflower

फूलगोभी आपकी पसंदीदा सब्ज़ी हो सकती है। 1 किलो फूलगोभी में मात्र 251 कैलोरी होती है। अपने भोजन में कैलोरी की मात्रा घटाने के लिए आप आलू कम करके गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको स्वाद के साथ पौष्टिकता मिलेगी और वज़न भी नियंत्रित रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *