मेनोपॉज डाइट या रजोनिवृत्ति आहार

मासिक धर्म बंद होने की स्थिति को मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति कहते हैं। इस अवस्था में कई सारे शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं। साथ ही मूड पर काफी असर पड़ता है। हार्मोन में भी बदलाव आते हैं। शरीर जल्दी थक जाता है। बढ़ती उम्र और मेनोपॉज के कारण सेहत पर भी असर पड़ने लगता है। इसीलिए मेनोपॉज डाइट या रजोनिवृत्ति के समय अच्छा और पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन खाना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। मौसमी हरी पत्तेदार सब्जियों तथा सीमित मात्रा में वसा का सेवन करना चाहिए। बाहर का खाना, मसालेदार खाना और तले हुए भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ताकि आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहे।

मेनोपॉज डाइट
Menopause Diet

मेनोपॉज डाइट या रजोनिवृत्ति आहार

1. रेशेदार आहार

अगर आपको मेनोपॉज के समय कब्ज़ या पेट दर्द की शिकायत होने लगे तो सबसे पहले आप तला और मसाले दार भोजन का सेवन बंद करें। बाहर का बना हुआ खाना न खाए। इसके अलावा भोजन में फाइबर युक्त आहार का सेवन करें जो आपके भोजन को पचाने में मदद करता है और आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है। सलाद और फलों का ख़ूब सेवन करें।

2. कैल्शियम युक्त भोजन

मेनोपॉज के समय महिलाओं की हड्डियों में दर्द व कमजोरी की समस्या होने लगती है इसीलिए मेनोपॉज के समय आप अपनी खुराक में कैल्शियम की भरपूर मात्रा लें। जिससे आपको मेनोपॉज के समय में होने वाली समस्‍याओं से निजात मिलेगा।

3. पर्याप्त मात्रा में तरल पेय

अपने शरीर में पानी की कमी न होने दीजिए इसीलिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीते रहें। ताजे फलों का जूस पिए और सूप पिए। ये हेल्दी और पौष्टिक भी होते हैं।

4. हल्का व्यायाम

अगर आप मेनोपॉज के समय कुछ मिनट व्यायाम करें तो इससे आपकी सेहत में सुधार होगा और आप कई सारी शारीरिक समस्याओं से भी बच सकते हैं। व्यायाम करने से वज़न संतुलित रहता है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल स्तर को कम करने में मदद मिलती है और इससे हमारे तनाव का स्तर भी कम होता है।

5. पौष्टिक भोजन

इस समय आपका वज़न बढ़ने लगता है और आप खाना खाना छोड़ देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि भोजन बंद कर देने से हमे कई अन्य समस्याएं होने लगती है इसीलिए इस समय में थोड़ा थोड़ा और पौष्टिक भोजन ज़रूर करना चाहिए जिससे हमारे शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते रहें।

6. पर्याप्त नींद

जिन महिलाओं को मेनोपॉज के समय नींद नहीं आती है, वे महिलाए ध्‍यान लगाएं और सांस सम्‍बंधी एक्‍सरसाइज़ करें। इससे उन्‍हे राहत मिलेगी और नींद भी अच्छी आएगी।

7. मद्यपान त्याग

रजोनिवृत्ति के समय में महिलाओं को धूम्रपान नहीं करना चाहिए, शराब का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि धूम्रपान हमारी सेहत के लिए खतरनाक होता है, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और शराब हमारी सेहत को नुकसान पहुँचाता है इसीलिए मादक पदार्थो का निषेध करें।

इसके अलावा आप किसी डाक्टर से सम्पर्क करके भी अपने लिए मेनोपॉज डाइट चार्ट बनवा सकते हैं जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे।

Keywords – menopause diet weight loss, the menopause diet 5 day plan to lose weight, foods for menopause hot flashes, menopause diet pills, menopause diet book, estrogen rich foods for menopause, menopause diet sheet, recipes for menopause

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *