योगासन के नियम और विधियाँ

स्वस्थ रहने के लिए जितना पोषक तत्वों से परिपूर्ण भोजन करना ज़रूरी है उतना ही शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए योगासन ज़रूरी है। योगासन करने से पहले योगासन के नियमों का जानना आवश्यक है ताकि इन नियमों का पालन कर आप योगासन पूर्ण लाभ उठा सकें।

Yog & Yogasan Basics in Hindi

योगासन - Yoga yogasan ke niyam

योगासन के नियम

1. योगासनों का अभ्यास प्रातः काल करना चाहिए। स्नान करके योगासन किया जाये तो और भी अच्छा रहेगा क्योंकि स्नान करके शरीर हल्का होता है। वैसे शाम के समय भी जब पेट खाली हो तो ये आसन किये जा सकते हैं।

2. आसन करने का स्थान शांत व स्वच्छ होना चाहिये। किसी बगीचे में आसन किया जाये तो बहुत अच्छा है।

3. जिस स्थान पर आप आसन करें वह समतल होना चाहिए।

4. दरी या चटाई बिछाकर आसन करना चाहिए। ताकि भूमि की चुम्बकीय शक्ति आपका ध्यान तोड़े नहीं और नीचे से कोई भी चीज़ आपको गड़े नहीं।

5. योगासन करते समय बातचीत बिलकुल भी न करें। अपने ध्यान को साँस (साँस लेना) और जिस अंग पर बल पड़ रहा हो, उस पर लगायें। जितना अधिक आप एकाग्र होकर आसन करेंगे उतना ही शारीरिक और मानसिक लाभ आपको मिलेगा।

6. आसन शुरू करने से पहले शव आसन करने से पहले अपने शरीर और मन को शांत कर लें।

7. योगासनों का अभ्यास धीरे धीरे बढ़ायें। आसन की पूर्ण स्थिति तक जाने का प्रतिदिन अभ्यास करें।

8. योगासनों का अभ्यास सभी वर्ग के लोग कर सकते हैं।

9. कुछ विशेष आसनों को विशेषज्ञ की देख रेख में करना चाहिए।

10. योगासन करने वाले व्यक्ति को अपना भोजन हल्का करना चाहिए। भोजन जितना हल्का होगा उतनी उसकी कार्य शक्ति बढ़ जायेगी। शरीर भी हल्का रहेगा।

11. कठिन रोगों और ज्वर से पीड़ित व्यक्ति को आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

12. गर्भवती महिलाएँ केवल तीन महीने तक आसन कर सकती हैं इसके बाद आसन उन्हें त्याग देना चाहिए। इसके बाद उन्हें सैर या हल्का व्यायाम करना चाहिए।

13. केवल स्वस्थ व्यक्ति ही आसन का अभ्यास कर सकती हैं।

14. शुरू में एक ही दिन बहुत से आसन न करे।

15. आसन की पहली स्थिति से अंतिम स्थिति और अंतिम स्थिति से वापिस पहली स्थिति में जल्दी जल्दी ना आये।

16. योगासन का अभ्यास ठीक हो रहा है या नही और उसका लाभ आपको मिल रहा है या नही।उसकी पहचान यह है कि आपका शरीर आसन करने के बाद थकावट रहित हो और हल्का फुल्का हो और कार्य करने की शक्ति भी बढ़ जाये।

17. योगासनों की समाप्ति के बाद कुछ समय के लिए शव आसन अवश्य करें। आसनों का लाभ आपको तभी मिल पायेगा, जब आप शव आसन करके अपने शरीर को थोड़ा विश्राम दें। यह अपने आप में एक पूर्ण आसन है।

18. योगासन करने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ ना खायें।

19. योगासन करने के बाद एक घंटे आराम करने से योगासनों का विशेष लाभ होगा।

20. योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ व पुष्ठ होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *