भूख कम करने के 7 उपाय

शरीर को जब ऊर्जा की आवश्यकता होती है तो आपको भूख लगती है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भूख लगने लगने के और भी कई कारण होते हैं। तनाव और डिप्रेशन के मरीज़ भी भूख ज़्यादा लगने की समस्या से ग्रस्त रहते हैं। जिस वजह से वो ज़्यादा खाते हैं और मोटापे का शिकार हो जाते हैं। ज़्यादा प्यास लगने की वजह से भी भूख लगने का भ्रम हो जाता है। जो लोग सारा सारा दिन खाली रहते हैं और जिनके पास कोई काम नहीं होता है, उन्हें भी क्या करें और क्या न करें, यही सोचते सोचते कुछ खाने का मन करता रहता है। ज़्यादा खाते रहने से पेट के आस पास के भाग में चर्बी जमने लगती है और मरीज़ मोटापे का शिकार हो जाता है। इस आलेख में हम आपको मोटापा घटाने के लिए भूख कम करने के उपाय बताएंगे।

भूख कम करने के टिप्स
Healthy diet

ज़्यादा भूख लगने पर ज़्यादा खाना स्वाभाविक बात है। लेकिन खाए हुए भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त मेहनत वाला कोई काम जैसे एक्सरसाइज़ भी करनी पड़ेगी। नहीं तो शरीर में फ़ैट जमा होने लगेगा। घर के बाहर काम करने वाले लोग अक्सर भूख से निपटने के लिए जंक फ़ूड खा लेते हैं। ऐसे खाने में कैलोरी अधिक होती है। इसलिए आपको भूख कम करने के उपाय ज़रूर पता होने चाहिए ताकि मोटापे के शिकार न हों।

भूख कम करने के सुझाव

जिन्हें भूख ज़्यादा और बार बार लगती है और जो मोटापा कम करने के उपाय करना चाहते हैं। उनके लिए हम आज भूख कम करने के ऐसे टिप्स लाएँ जिन्हें डेली रुटीन में अपनाकर भूख को कंट्रोल किया जा सकता है।

1. पानी पिएँ

जब भूख सताए तो एक गिलास पानी पीकर 20 मिनट तक कुछ न खाएँ। इसके बाद भी अगर भूख लगी हो तो सादा खाना खाएँ। डायनिंग करने पर आपको ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए, इससे एसिडिटी, जलन और गैस की तकलीफ़ नहीं होती है।

2. ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी (Green Tea) न केवल शरीर को अपने एंटी-ऑक्सीडेंट्स के ज़रिए हेल्दी रखती है बल्कि यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को भी बर्न करने में सक्षम होती है। जिससे भूख कम लगती है और आप कम खाकर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

3. सब्ज़ियों और अन्न का सूप

भोजन ग्रहण करने से पूर्व बिना क्रीम वाला वेजिटेबल सूप पीने से पेट भरा भरा सा महसूस होता है, जिससे ज़्यादा खाने का मन नहीं करता है। बिना क्रीम वाले सूप में फ़ैट और कैलोरी कम होती है और न्यूट्रिशन ज़्यादा होता है। जिस कारण कम खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

4. मिर्च का सेवन

भोजन में हरी मिर्च और काली मिर्च का सेवन करना सर्वोत्तम है। हरी मिर्च भूख पर नियंत्रण रखने और वज़न घटाने का सरलतम उपाय है।

5. चने और जौ की रोटियाँ खाएँ

शरीर का वज़न बढ़ रहा है और आप भूख कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो खाने में गेहूँ के आटे की रोटियाँ खाने की बजाय आपको चने और जौ के आटे की बनी रोटियाँ खानी चाहिए। इसे पेट की चर्बी कम होने के साथ साथ शरीर को समरुपता मिलेगी।

6. फल और सब्ज़ियाँ खाएँ

फल और सब्ज़ियाँ पोषक तत्वों जैसे विटामिन, मिनिरल्स और फ़ाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। इनमें कैलोरी और फ़ैट कम होती है, इसलिए आपको खाना खाने के बाद भी भूख लगे तो इनका सेवन करना चाहिए। आपको फल और सलाद खूब खाएँ तो ज़्यादा लाभ मिलता है।

7. हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट

सुबह पेट भरकर नाश्ता कर लेने के बाद दिन भर भूख कम लगती है। इसलिए आप इधर उधर की ज़्यादा फ़ैट और कैलोरी वाली चीज़ें खाने से बच जाते हैं। अगर मोटापा है तो आपको ब्रेकफ़ास्ट में कार्बोहाइड्रेट वाला खाना कम खाना चाहिए।

भूख कम करने के टिप्स

– ज़्यादा चीनी और नमक युक्त आहार न खाएँ
– मसालेदार चीज़ें खाने के परहेज़ करें
– फ़ास्ट फ़ूड खाने की बजाय फ़लाहार करें
– चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग अच्छा है
– सोने से 2 घंटे पहले रात का खाना खाएँ

मोटापा कम करने के टिप्स

भूखे रहना और कम खाना खाने को डायटिंग नहीं कहते हैं। मोटापा कम करने के लिए डायटिंग करने पर शुरुआत में बहुत भूख लगती है, जिससे ख़ुद को खाने से रोक पाना मुश्किल हो जाता है। वज़न घटाने के लिए आपको खाना छोड़ना नहीं है बल्कि हेल्दी खाना सही मात्रा में खाना है।
हमने जो उपाय सुझाएँ वो डायटिंग और भूख कंट्रोल करने में काफ़ी मददगार हैं। आप इन बातों का ध्यान रखकर सही परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *