किवी फल के स्वास्थ्य लाभ

पहाड़ी क्षेत्रों में हर दो-चार किलोमीटर पर अलग-अलग तरह के फल मिलते हैं। जो फल एक जगह मिल रहा है शायद वह अगले चार किलोमीटर के बाद न मिले। सबकी स्थानों और वहाँ पाए जाने वाले फलों की अपनी-अपनी विशेषता है। इन्‍हीं में से मिनिरल्‍स और विटामिन  से भरपूर फल किवी है। इसमें फ़ाइबर, विटामिन सी और ई, कैरोटेनाइड्स, एंटीआक्सीडेंट्स सहित कुल 27 से अधिक पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। यह फल न सिर्फ़ स्वादिष्‍ट होता है बल्कि अनेक बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। ख़ासतौर से एंटीएजिंग व डायबिटीज़ के लिए यह बहुत उपयोगी होता है। स्‍वास्थ्य की दृष्टि से किवी फल का सेवन अत्‍यंत लाभकारी है।

किवी फल
किवी फल

किवी फल के फ़ायदे

– इसमें भरपूर विटामिन ई व एंटी ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है और त्‍वचा की कोशिकाओं को ठीक रखने में मदद करता है।

– इसमें संतरे से दो गुना ज़्यादा विटामिन सी पाया जाता है। एनीमिया में इसका सेवन काफ़ी लाभप्रद है। यह शरीर में आयरन सोखने की क्षमता को विकसित करता है।

– इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम होने से मधुमेह, हृदय रोग और वज़न घटाने में मदद करता है।

– इस फल में फोलिक एडिस की पर्याप्‍त मात्रा पाई जाती है जो गर्भ में बच्चे का मस्तिष्क विकसित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए यह फल गर्भवती महिलाओं के लिए काफ़ी लाभप्रद है।

– इस फल में फ़ाइबर भी पाया जाता है तो पाचन क्षमता को सही रखने में मदद करता है। कब्‍ज़ की बीमारी ठीक करने में यह फल काफ़ी सहायक है।

– इसमें मौजूद पोटैशियम ओस्टियोपोरोसिस रोग में लाभ पहुंचाने के साथ ही हड्डियों व मांसपेशियों को मज़बूती प्रदान करता है। इसमें पोटैशियम केले में पाए जाने वाले पोटैशियम के लगभग बराबर होता है।

– इस फल में हानिकारक वसा को घटाने वाले गुण हैं और एंटी थ्रोम्बोटिक गुण के कारण यह अनावश्यक ख़ून का थक्का जमने से रोकता है।

Keywords – Kiwi fruit health benefits, किवी फल के लाभ , किवी फल के फायदे , कीवी फल , कीवी फ़्रूट , किवी फ़्रूट , किवी फ्रूट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *