स्वाद और सेहत का ख़ास ख़याल रखने के लिए आज हम आपको मौसमी फलों से बनने वाली सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे है। इस फ्रूट्स सलाद को सेब, संतरा, केला, अंगूर जैसे फलों के मिश्रण से बनाया है। जिससे सभी फलों के पोषक तत्व आपको मिलेंगे। यह देखने में भी काफ़ी कलरफ़ुल है। आइए इस फलों का सलाद बनाना सीखें…
4 लोगों के लिए फ्रूट्स सलाद बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा।
फलों का सलाद रेसपी। Fruits Salad Recipe

आवश्यक सामग्री । Ingredients
2 सेब
2 संतरा
2 केला
1 अमरुद
1 एवोकैडो
5 ब्लू बेरी
4 स्ट्राबेरी
50 ग्राम अनार के दाने
50 ग्राम अंगूर
50 ग्राम किशमिश
50 ग्राम अखरोट
2 चम्मच नींबू का रस
1 चुटकी जीरा पाउडर
5 पुदीने की पत्तियां
स्वादानुसार काला नमक
फलों का सलाद बनाने का तरीका
– सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
– केले को छीलकर इसके स्लाइस काट लें।
– संतरे को छीलकर छोटे छोटे पीस कर लें।
– अंगूर को भी 2 टुकड़ों में काट लें।
– अमरूद को भी छोटे छोटे पीस में काट लें।
– एक बाउल में कटे हुए सेब, केला, संतरा, अमरुद, अंगूर, अनार के दाने, किशमिश और अखरोट को डालकर मिक्स करें।
– इसे 15 मिनट के लिए फ़्रिज में ठंडा होने के लिए लगा दें।
परोसने का तरीका
– लगभग 15 मिनट बाद इसे फ़्रिज से निकालकर इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करके सर्व करें।