एरिया 51, रोज़वेल, एलियन, यूएफ़ओ और जुड़ी जानकारी

क्या आप किसी परग्रही एलियन सभ्यता पर विश्वास रखते हैं और उनके हमारी धरती पर आने को सच मानते हैं? हमसे अनेक लोगों इस बारे में अलग-अलग राय है। कुछ इन बातों में विश्वास करते हैं तो कुछ इन्हें सिरे से नकारते हैं और कुछ इस विषय में जानकारी एकत्र करके इस विषय में और अधिक जानना चाहते हैं। ऐसी ही एक जगह है एरिया 51, क्या आप इसके बारे में जानते हैं या जानना चाहते हैं?

एरिया 51 का रहस्य

विश्व में यूएफ़ओ देखे जाने की अनेक घटनाएँ सामने आती हैं लेकिन अभी तक किसी भी देश ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसा सन्‌ 2014 में पहली बार हुआ जब अमेरिका ने अपने टॉप सीक्रेट एरिया 51 / Top Secret Area 51 में एलियन पर हो रहे परीक्षण के दौरान खींची गयी तस्वीरें जल्द ही जारी करने का दावा पेश किया।
एग्ज़ामिनर जो एक बहुत लोकप्रिय वेबसाइट है उसके अनुसार यह तस्वीरें 1947 में खींची गयीं थीं, जब रोज़वेल में एक यूएफ़ओ क्रैश होने की बात कही जाती है। हालाँकि इस बारे में अभी किसी के पास भी पुख़्ता सबूत नहीं हैं।
टॉम कैरे जो एक जाने माने यूएफ़ओ एक्सपर्ट हैं, ने कोडैक रोल पर खींची गयी इन तस्वीरों की सत्यता जानने के लिए एक कोडैक इतिहासकार से मिले और फ़ोटो एक्सपर्ट ने बताया कि यह फ़िल्मस्ट्रिप 1947 की है और इसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ भी नहीं की गयी है।
सन्‌ 2015 में नेशनल ऑडिटोरियम में रोज़वेल स्लाइड्स / Roswell Slides के नाम से जारी इन तस्वीरों में एक परग्रही के शव को देखा जा सकता है। यह शव सन्‌ 1947 में न्यू मेक्सिको के रोज़वेल में हुए यूएफ़ओ क्रैश से मिला था। कैरे ने इस तस्वीर को देखकर बताते हैं कि एलियन की लम्बाई 4 फीट रही होगी और इसका सिर किसी कीड़े जैसा था। इस परग्रही एलियन के सिर को जाँच के लिए काटा गया था और सुरक्षित रखने के लिए लेप का भी प्रयोग किया गया था।
इस बात पर आज भी प्रश्न चिह्न है अगर यह घटना सच थी तो इसे आधी सदी तक छुपाकर क्यों रखा गया और आज इस सच को सबके सामने प्रस्तुत करने का क्या कारण है?

एलियन की कुछ तस्वीरें –

एरिया 51 यूएफ़ओ क्रैश
alian roswell ufo crash 1947 image 1
alian roswell ufo crash 1947 image 2
alian roswell ufo crash 1947 image 3
क्या आप इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं, तो पोस्ट पर टिप्पणी करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *