फ़िश एक्वेरियम _ Fish Aquarium में तैरती हुई रंग बिरंगी मछलियां बच्चों और बड़ों सभी को आकर्षित करती हैं। हममें से कई लोग घर, ऑफ़िस और दूसरी जगहों पर एक्वेरियम या फ़िश टैंक _ Fish Tank इंस्टाल करते हैं। फ़िश टैंक कहीं भी रखा हो, वह सजावट के सामान से कहीं अधिक होता है। वास्तु और फ़ेंगशुई _ Vastu & Fengsui में भी इसे अच्छा बताया गया है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि घर में फिश एक्वेरियम क्यों रखना चाहिए?

फ़िश एक्वेरियम और आपका घर
– घर की सजावट और सजीवता लाता है।
– Deborah Cracknell के अनुसार वेटिंग एरिया में इंतज़ार करने वाले मेहमानों का दिल लगाए रखता है।
– फ़िश टैंक का डेकोरेशन आपकी क्रिएटिविटी सबके सामने लाता है।
– एक्वेरियम से प्राकृतिक सुख और शांति प्राप्त होती है।
– नियमित रूप से फ़िश टैंक के क़रीब रखने से तनाव कम होता है।
– तैरती हुई रंग बिरंगी मछलियां और पानी की हलचल की आवाज़ मन-मस्तिष्क को आनंद देती है।
– यह अवसाद यानि डिप्रेशन जैसी बीमारी से निजात दिलाता है।
– ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन स्वस्थ रहती है।
– Purdue University के शोध के अनुसार अल्ज़ाइमर के मरीज़ों को भी इसके साथ से बहुत फायदा मिलता है।
वास्तु में फ़िश टैंक के लाभ
– घर में फेंगशुई के हिसाब से फ़िश टैंक रखने से सुख-समृद्धि आती है।
– आमदनी और करियर में बढोत्तरी होती है।
– खिले हुए गुलाबी पीच फ़्लावर्स के साथ फ़िश एक्वेरियम रखने सच्चा प्यार मिलता है और कई लव अफ़ेयर्स हो सकते हैं।
– फ़ैश एक्वेरियम घर और ऑफ़िस का वास्तु दोष मिटाता है।
– नकारात्मकता मिटाने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए फ़िश टैंक इंस्टाल करें।
– घर को दूसरों की बुरी नज़र से बचाने के लिए फिश टैंक रखना चाहिए।
फ़िश टैंक को कहाँ रखना चाहिए
– मछली राशि के चार जीवों में से एक है, इसे घर के सामने रखने से पैसा और भाग्य आता है।
– फ़िश टैंक को ड्राइंग रूम में ही रखना चाहिए। इसे बेड रूम या किचेन में नहीं रखें।
– किसी भी दुर्भाग्य से बचने के लिए इसे उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें।
– फ़िश टैंक में 9 मछलियां होनी चाहिए। जिसमें से 8 गोल्ड या लाल मछलियां और 1 काली होनी चाहिए।
– एक्वेरियम में 1, 4, 6, 8 या 9 मछलियां शुभ मानी जाती हैं। कोशिश करें कि 2, 4, 5 या 7 मछलियां न हों।
– मछलियों की 8 संख्या सुख और 9 संख्या उन्नति को दर्शाती है।