गोंद के लड्डू बनाने की विधि

जाड़े के मौसम में अक्सर लोग सर्दी और जुकाम से परेशान रहते हैं। ठंड लगने के कारण कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे मे ज़रूरी है एक बेहतर खानपान अपनाया जाए। आप ऐसी चीज़ों का सेवन करें जिनसे आप कई रोगों से बच सकते हैं और स्वस्थ भी रह सकते हैं। आपके स्वास्थ्य और सेहत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये लड्डू स्वाद मे टेस्टी हैं और स्वास्थ्य वर्धक भी हैं। आप गोंद के लड्डू को बनाकर महीने भर प्रयोग कर सकते हैं ।

गोंद के लड्डू की रेसिपी

गोंद के लड्डू

आवश्यक सामग्री

आटा या सूजी( रवा) – 750 ग्राम
गोंद – 250 ग्राम
सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता, किशमिश बारीक कटे हुए) – 200 ग्राम
छोटी इलायची के दाने – 1 चम्मच
देशी घी या रिफाइंड – 750 ग्राम

चाशनी के लिए

पिसी चीनी – 1 किलो ग्राम
पानी – 4 बड़े कप

लड्डू बनाने की विधि

  1. एक बर्तन मे आटा या सूजी को छान लें।व्व
  2. साथ ही साथ गोंद को धूप में सूखा लें।
  3. गैस चूल्हा को जलाकर कढ़ाही में घी या रिफाइंड डालकर गरम करें।
  4. और थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर धीमी आंच पर भून लें। ध्यान रहे इसे धीमी आंच पर ही भूनें ताकि यह अंदर तक अच्छे से पक जाएं।
  5. जब आप गोंद को तलेंगे तो यह पॉप कार्न की तरह फूल जाएगा।
  6. इसके बाद इसे आप एक प्लेट मे निकाल लें। बाकि बचे गोंद को भी इस तरह से भून लें।
  7. अब आप भूने हुए गोंद को इमामदस्ता मे कूटकर थोड़ा छोटा छोटा कर लें ताकि इनके लड्डू अच्छे से बन सकें।
  8. इसी बचे हुए घी या रिफाइंड में आटा या सूजी को धीमी आंच में सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रहे आटे को धीमी धीमी आंच में भूनें ताकि आटा या सूजी अच्छे से भून जाए।
  9. अब लड्डू बनाने के लिए एक बर्तन मे भूने हुए गोंद, आटा या सूजी और बारीक़ कटे हुए मेवे इन सबको अच्छे से मिला लें।
  10. अब आप 2 तार की चाशनी को लड्डू बनाने के मिश्रण में मिलाए और धीरे धीरे इसे चलाएँ।
  11. हाथों में थोड़ा घी लगाकर सभी गोल गोल लड्डू बना लें। इस तरह से स्वादिष्ठ और हेल्दी लड्डू बनकर तैयार हैं।

दो तार की चाशनी

  1. लड्डू बनाने के लिए 2 तार की चाशनी बनाएं।
  2. चाशनी बनाने के लिए गैस चूल्हे पर बर्तन चढ़ाकर इसमें 4 कप पानी लें और इसमें चीनी मिलायें।
  3. इसे थोड़ी देर पकाएँ, थोड़ी देर बाद यह गाढ़ी होने लगेगी। ध्यान रहे इसे बीच बीच मे चलाते रहे ताकि एक सार बनी रहे।
  4. लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसमें आपको 2 तार की चाशनी बनते हुए दिखने लगेगी।
  5. चाशनी मे 2 तार की पहचान करने के लिए अंगूठे पर चाशनी को रखें और फिर अंगूठे पर उंगली को रखते हुए इसे धीरे धीरे दबा कर देखते हुए देखे आपको अगर 2 तार बनते हुए नज़र आने लगे तो चाशनी बन कर तैयार है।
  6. चाशनी लगभग 15 से 20 मिनट मे बनकर तैयार हो जाएगी।

ये लड्डू स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं यदि जाड़े के मौसम में 1 लड्डू का नियम से सेवन करें, तो आप न केवल स्वस्थ रहेंगे बल्कि शरीर में गरमाहट भी बनी रहेगी।

Keywords – Gond Ke Laddu, Laddu Recipe, Healthy Laddu, Sweets Recipe, Gond Ke Laddu, Gond Ke Ladoo, Laddu Recipe

Leave a Comment