घर पर दुल्हन का शृंगार करना

मेकअप करने के तरीके: सभी लड़किया सुंदर दिखना चाहती हैं। यही कारण है कि वो मेकअप करने के लिए दिवानी होती हैं। मेकअप करने के लिए ब्यूटी पॉर्लर जाना प‌‌ड़ता है। वहां प्रोफ़ेशनल्स मेकअप करने के लिए ढेर सारे पैसे लेते हैं। बढ़ती मँहगाई में मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पॉर्लर जाना हर लड़की के लिए आसान नहीं है। इसलिए मेकअप करने की बेसिक जानकारी लेकर आप घर पर मनचाहा मेकअप कर सकती हैं। इस आलेख में हम आपको दुल्हन का शृंगार की विधि सिखाएंगे।

शादी में दुल्हन का शृंगार अच्छे से अच्छा होना चाहिए। ताकि वो शादी की रात और उसके बाद ही कई दिनों तक अपना असर दिखाता रहे। अच्छे मेकअप के लिए दुल्हनें ब्यूटी पॉर्लर में प्रोफ़ेशनल्स की हेल्प लेती हैं। लेकिन आप ब्राइडल मेकअप घर पर ही करना चाहते हैं तो आपको इस लेख में बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़ कर नोट कर लेना चाहिए।

दुल्हन का शृंगार
Indian bridal makeup tips

दुल्हन का शृंगार – घरेलू विधि

1. चेहरा धोना

कैसा भी मेकअप करना हो, सबसे पहले चेहरा साफ़ करने के लिए उसे धुलना चाहिए। इससे चेहरे पर जमी धूल मिट्टी की परत निकल जाएगी। चेहरा धुलने के लिए आप किसी प्राकृतिक फेसवाश या किसी माइश्चराइज़र क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं।

2. मेकअप का बेस बनाना

मेकअप का बेस ठीक से बनाना बहुत ज़रूरी है। यह चेहरे के कील मुहांसे, दाग-धब्बे, पिंपल्स और अन्य निशानों को छुपाया जा सकता है। आज कल मार्केट में नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनसे मेकअप का बेस बनाना आसान हो जाता है।

3. फाउंडेशन

पहले मेकअप का बेस बनाने के लिए फाउंडेशन में कोई ब्यूटी क्रीम मिलाकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से थप थपाकर लगाया जाता था।

गर्मियों में फ़ाउंडेशन बेस मेकअप करने पर वह पसीना आने से बह जाता है, जिससे मेकअप खराब हो जाता है। इसके अलावा फ़ाउंडेशन के प्रयोग करने पर चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं। इस तरह के फ़ाउंडेशन का प्रयोग 35 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए अच्छ रहता है।

4. कंसीलर

आज कंसीलर का प्रयोग करके अच्छा बेस बनाया जाता है। कंसीलर कई प्रकार के होते हैं। जैसे ब्रश टाइप, क्रीम टाइप (डिब्बी में स्पंज होता है) और टूब टाइप।

क्रीम वाला कंसीलर प्रयोग करने के लिए साथ में मिलने वाले स्पंज से चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से थप थपाकर लगाया जाता है।

[button color=”orange” size=”large” type=”outlined” target=”_blank” link=”https://lifestyletips.in/mansoon-makeup-tips-hindi/”]Read: Monsoon Make Tips in Hindi[/button]

नाक को पतला और खूबसूरत दिखाने के लिए नाक के दोनों तरह हल्के रंग का कंसीलर लगाएं और नाक की लम्बाई में हाइलाइटर लगाना चाहिए।

फ़ाउंडेशन या कंसीलर चाहे जो भी प्रयोग करें, लेकिन चेहरे से रंग के अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। यानि मेकअप का बेस बनाने के लिए अपने रंग से स्किन टोन का ख़याल रखना चाहिए। इससे आप ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखेंगी।

5. फ़र्स्ट टचअप करना

मेकअप का बेस बनाने के बाद अगला काम है, फ़ेस को फ़र्स्ट टचअप देना। जिसमें ब्लशर का प्रयोग किया जाता है।

ब्लश को फैला और दबाकर गहरा करके प्रयोग नहीं करना चाहिए। ब्लशर भी आपको अपनी स्किन टोन के अनुसार मिल जाएंगे। इसलिए अपने चेहरे के रंग से मिलता ब्लशर खरीदें। सांवले रंग के लिए भूरे और गोरे रंग के लिए गुलाबी ब्लशर बेस्ट होता है।

मेकअप में में फ़िनिश बहुत ज़रूरी है। आंखों का मेकअप शुरु करने से पहले ध्यान रखें कि मेकअप ब्लेंड हो जाए। यानि उसका पता न चले।

6. आंखों का मेकअप करना

आंखों को सुंदर और बड़ा दिखाने के लिए बारी बारी से आइलाइनर, मसकारा और आइशैडो को लगाना चाहिए।

सबसे पहले आइशैडो लगाएं, इसे ड्रेस कलर के अनुसार रखें। आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए गहरा रंग प्रयोग करें।

अब आइलाइनर की बारी है। आंखों को गहरा दिखाने के लिए आंखों के नीचे आइलाइनर लगाएं, इससे आंखें बड़ी दिखेंगी और काजल लगाने की ज़रूरत नहीं होगी।

इसके बाद मसकारा प्रयोग करें। मसकारे को बड़े ध्यान से लगाएं, नहीं जल्दीबाजी में मेकअप खराब होने का डर रहता है।

आइब्रो का आकार सही करने के लिए आइब्रो पेंसिल का प्रयोग करके मनचाहा शेप दे सकते हैं।

7. होंठों का मेकअप करना

लिप्स्टिक का प्रयोग करके होंठों का मेकअप करते हैं। यह कई रंगों में आती है, स्किन के रंग के हिसाब से लिप्स्टिक का रंग चुनना चाहिए।

चेहरे के मेकअप करने के लिए जिस तरह बेस बनाते हैं, उसी तरह होंठों के लिए भी बेस बनाना चाहिए। इसके लिए प्राइमर का प्रयोग किया जाता है। इससे होंठों की दरारें छिप जाती हैं। इसके बाद लिप लाइनर से होंठों की आउटलाइन बनाएं और होठों पर लिप्स्टिक लगाएं।

लिप्स्टिक लगाने समय लिप लाइन का ध्यान रखना चाहिए और लिप्स्टिक को उसके बाहर न निकलने दें।

– लिप्स की शाइनिंग के लिए आप लिप ग्लो का प्रयोग कर सकती हैं।

क्विट मेकअप टिप्स संक्षेप में

दुल्हन का शृंगार करने के लिए सबसे पहले फ़ेस की धूल हटाएं और माइश्चराइज़र साफ़ करें। इसके लिए रुई का प्रयोग करें। इसके बाद चेहरे के रंग से मैच करता हुआ फ़ाउंडेशन या कंसीलर लगाएं और फिर गालों पर ब्लश प्रयोग करें। इसके बाद आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मेकअप करें और आखिर में होंठों पर लिप्स्टिक और लिप ग्लो का प्रयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *