चुम्बन करने के दमदार फ़ायदे

प्यार एक ख़ूबसूरत एहसास है। जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। प्यार की डोर को विश्वास के धागे से मज़बूत किया जाता है लेकिन प्यार को समय समय पर रोमांचित करने के लिए कुछ नया पन लाना बेहद ज़रूरी होता है। प्यार के सभी लम्हों को सुन्दर बनाने के लिए एक दूसरे को समझना, बातें करना, किस यानि चुम्बन करना, एक दूसरे से अपने दुःख और खुशियां शेयर करना यह सब ज़रूरी होता है तभी तो प्यार का मज़ा दोगुना होता है। किस या चुम्बन करना बस प्यार करना नहीं होता है। इससे बहुत से लाभ भी होते हैं। तो आइए किस या चुम्बन करने के लाभ जानें…
चुम्बन करने के लाभ

चुम्बन करने के अद्भुत लाभ

1. चेहरे को दमकता हुआ निखार प्रदान करें

हम अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कई व्यायाम और योग को अपनाते हैं। जिससे हम स्वस्थ और फ़िट रहते हैं। किस यानि चुम्बन भी एक व्यायाम की तरह है जिसे करने से हमारे चेहरे की 30 मसल्स की एक्सरसाइज़ हो जाती है साथ ही साथ चेहरे की मसल्स भी मज़बूत हो जाती हैं। इससे गोल कोमल और चेहरे पर दमकता हुआ निखार भी आता है।

2. प्यार को अभिव्यक्त करना

प्यारा के रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए इज़हार करना बेहद ज़रूरी है। ताकि ये रिश्ते हमेशा फलते फूलते रहें। प्यार के इन ख़ूबसूरत पलों को यादगार बनाने के लिए किस यानि चुम्बन करना सबसे ख़ूबसूरत तरीका है। इससे रिश्तों में विश्वास की डोर और भी मज़बूत होती है।

3. झगड़े का अंत हो जाना

कहते हैं जहां दो बरतन होगें, तो वे आवाज़ तो करेंगे। ठीक इसी प्रकार जहां तकरार है वहां प्यार भी निश्चित है। कभी कभी ये तकरार सब ज़्यादा हो जाएं तो इसे ख़तम करना ज़रूरी हो जाता है। तब उस समय अपनी तकरार को ख़तम करने और अपने साथी के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए किस यानि चुम्बन करना सबसे बेस्ट तरीका है। इससे आपके रिश्तों में प्यार भी बहुत बढ़ता है।

4. भावनाओं से जुड़े रहना

किसी भी रिश्ते में लगाव का होना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि लगाव ही दो लोगों को एक दूसरे के प्रति जोड़े रखता है और किस यानि चुंबन करने से दोनों साथी के बीच लगाव हमेशा जुड़ा रहता है।

5. चुम्बन करने में अधिक समय देना

दिन की शुरुआत अपने साथी की एक प्यारी किस यानि चुम्बन के साथ हो दिन सुहाना और ख़ूबसूरत बन जाता है। किस यानि चुंबन के लिए मौकों की तलाश न करें बल्कि साथी के साथ हर लम्हें को यादगार बनाने के लिए अपने साथी को चुम्बन व किस करें।

6. इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाना

किस यानि चुंबन एक व्यायाम की तरह है जिसे करने से न केवल हम स्वस्थ रहते है बल्कि हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मज़बूत बनता है। इसके अलावा किस हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है। इसलिए रोज़ाना किस करें।

7. रिश्ता मज़बूत होना

किसी भी रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बहुत ज़रूरी है और इस रिश्तों को अधिक ख़ास बनाने के लिए अपने पार्टनर का आलिंगनबद्ध चुम्बन करने से परहेज़ न करें। इससे आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास बना रहेगा।

8. टेंशन फ्री होना

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास हजारों टेंशन है। इस टेंशन को दूर करने की सबसे बेस्ट तरीका किस है। तो अब जब भी आपका साथी तनावग्रस्त हो उस समय आप अपने साथी की टेंशन को दूर करने के लिए किस यानि चुम्बन करें और साथी को बाँहों में भर लें। इससे आपका साथी बेहद रिलेक्स फ़ील करेगा।

9. ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करना

आज के समय में छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आना स्वाभाविक सी बात है। गुस्सा आने पर ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और हमारा स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है।तो अब आपको जब भी ज़्यादा गुस्सा आएं तो आप अपने साथी को किस यानि चुम्बन करें। इसे करने से ज़्यादा गुस्सा भी नहीं आता है और बीपी भी कण्ट्रोल रहता है।

10. कैलोरी बर्न करना

अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो अपने साथी को किस करने की आदत डाल लें क्योंकि किस करने से हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होती है।
तो अब शर्माना किस बात का, अपने जीवन साथी को जी भरकर किस यानि चुम्बन करें और इससे अपने प्यार भरे रिश्ते को मज़बूत करें। इसे करने से कई रोगों से आप बच भी सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
Keywords – Chumban Ke Labh, Chumban Ke Fayde, Kiss Ke Labh, Kiss Karne Ke Fayde, Kiss Ke Health Benefits, चुम्बन के लाभ , चुम्बन के फ़ायदे , चुंबन के लाभ , चुंबन के फ़ायदे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *