लो सोडियम नमक की जानकारी

लो सोडियम नमक ये क्या होता है? इसका प्रचार प्रसार भी धड़ल्ले से हो रहा है। नमक तो एक सोडियम साल्ट है, भला सोडियम से सोडियम कैसे कम किया जा सकता है?
दैनिक आहार में हम लोग जिस नमक को प्रयोग कर रहे हैं, जिसका रसायनिक सूत्र NaCl होता है। इसे सोडियम क्लोराइड कहकर पुकारा जाता है। सोडियम Na और क्लोरीन Cl के एक एक अणु के आपस में जुड़ने से नमक का एक कण बनता है।
लो सोडियम नमक
जब आप सभी नमक का रसायनिक सूत्र जान चुके हैं तो विज्ञापनों में लो सोडियम नमक का दावा कैसे सच हो सकता है?
रसायन विज्ञान में पानी के अणुओं हाइड्रोजन H और ऑक्सीजन O2 की तरह ही सोडियम Na और क्लोरीन Cl2 के अणु होते हैं। प्रकृति में इन अणुओं के बीच रसायनिक क्रिया होती है।

नमक का रसायनिक सूत्र

अत: प्रकृति में नमक बनने की प्रक्रिया को आगे दिए रसायनिक सूत्र से समझा जा सकता है –
2Na + Cl2 = 2NaCl
इसमें किसी भी प्रकार से कृत्रिम बदलाव संभव नहीं है। इस प्रकार कह सकते हैं कि खाने वाले नमक में जितना सोडियम है, उतना ही रहेगा।

लो सोडियम नमक का सच

इसलिए लो सोडियम सॉल्ट में पोटैशियम क्लोराइअड की मिलावट कर दी जाती है। पते की बात इतनी है सोडियम के साथ-साथ पोटैशियम भी क्लोरीन के साथ रसायनिक क्रिया कर लेता है, जिससे सोडियम का प्रतिशत कम हो जाता है। उच्च रक्तचाप के अधिकांश मामलों में सोडियम को ज़िम्मेदार माना जाता है।
[button color=”black” size=”large” type=”square” target=”‌_blank” link=”http://lifestyletips.in/banana-health-benefits-hindi/”]केले खाने के लाभ पढ़ें[/button]
क्या नमक के साथ इस तरह की छेड़छाड़ सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं है? नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। नमक का एक अणु एक पॉज़िटिव और एक नेगटिव अणु से मिलकर बना होता है। NaCl और KCl एक श्रेणी के लवण हैं। इसलिए दोनों को साथ मिलाकर प्रयोग करने से कोई हानि नहीं है।

KCl ही क्यों?

पोटैशियम क्लोराइड सफ़ेद होता है, साथ ही इसकी अपनी गंध नहीं होती। लो सोडियम नमक पोटैशियम क्लोराइड को चावल के आटे के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

हिमालय का नमक
Himalayan salt, हिमालय का नमक

KCl पानी में घुल जाता है और भोजन के साथ खाया जा सकता है। इस रसायन का प्रयोग कई दवाओं में प्रयोग किया जाता है।
अत्यधिक सोडियम से दिल की बिमारियों का ख़तरा रहता है। जिन्हें पोटैशियम से एलर्जी हो, उन्हें इसे खाने के बाद फ़ूड प्वाइज़निंग हो सकती है। इसलिए डाक्टरी सलाह के बाद ही लो सोडियम सॉल्ट खाने में प्रयोग करना चाहिए।
Keywords – Low sodium salt, लो सोडियम नमक , लो सोडियम साल्ट , लो सोडियम लवण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *