घर पर प्राकृतिक ब्लीच बनाने का तरीका

आप में से ऐसे कई लोग होंगे जो त्वचा को साफ सुथरा और चमकदार बनाने के लिए बाज़ार से खरीदकर ब्‍लीच क्रीम ले आते हैं और इसे चेहरे पर उपयोग करते हैं। जबकि यह चेहरे के लिए काफी हानिकारक होती है। क्योंकि इसमें कई तरह के रसायन तत्‍व होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसकी जगह पर घर पर ही प्राकृतिक ब्लीच बनाइए और इसे चेहरे पर लगाइए। प्राकृतिक ब्लीच के उपयोग से आपका चेहरा तो निखरेगा ही और साथ ही इससे कोई स्‍निक एलर्जी भी नहीं होती है। प्राकृतिक ब्लीच बनाने के लिए आप दही, संतरा, पपीता, शहद, टमाटर, हल्दी और नींबू आदि का उपयोग कर सकते हैं। इन प्राकृतिक ब्लीच को आप हफ्ते में एक बार ट्राई करें और इसके इस्तेमाल से साफ सुथरी, बेदाग और चमकदार त्वचा पाइए।

प्राकृतिक ब्लीच

घर पर प्राकृतिक ब्लीच बनाने की विधि

1. जौ का आटा और दूध

2 चम्मच जौ के आटा में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाइए। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर चमक आएगी।

2. दही

नहाने से पहले 3 चम्मच दही को अपने चेहरे और गरदन पर धीरे धीरे रगड़े। इससे चेहरे से डेड स्‍किन निकल जाएगी और चेहरा साफ दिखेगा। जी हाँ दही एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है।

3. हल्दी और नींबू

2 चम्मच हल्दी पाउडर में 5 या 6 बूंद नींबू के रस की डालकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाइए। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निख़ार आएगा

4. संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है इसीलिए इसका उपयोग चेहरे पर निख़ार लाने, झुर्रियां हटाने, दाग धब्‍बे दूर करने के लिए किया जाता है। संतरे का रस एक अच्छे ब्लीच की तरह भी काम करता है। 1 चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच संतरे के रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाइए तथा 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें। इससे आपकी त्वचा बेदाग और मुलायम नज़र आएगी।

5. बेसन और शहद

3 चम्मच बेसन में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाइए। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

6. पपीता

5 चम्मच पके हुए पपीता के पल्प में दूध मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गरदन पर लगाइएं। फिर 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में निख़ार आ जाएगा।

7. शहद

शहद त्वचा में चमक लाने और दाग-धब्बे हटाने में सक्षम है। थोड़ा शहद अपने चेहरे पर करीब एक घंटे के लिए लगा लें। फिर इसे आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने जाएंगे।

8. खीरा और एलोवेरा

त्वचा को ताजगी प्रदान करने के लिए 2 चम्मच खीरे के रस में और 2 चम्मच एलोवेरा का रस मिलाइए। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइएं। इससे आप फ्रेश फील करेंगे।

9. टमाटर

टमाटर का रस डेड स्किन दूर करने और झुर्रियों को गायब करने का गुण रखता है। ये एक अच्छा ब्लीच भी है। इसके लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में 1 चम्मच दही डालें। फिर इस पेस्‍ट को चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाइएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

ब्लीच करने के फ़ायदे

10. बेसन

2 चम्मच बेसन में थोड़ा पानी डाल कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए।

11. आलू

एक कच्‍चे आलू के पेस्ट में कुछ बूंद गुलाब जल और नींबू के रस की मिलाइए। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। लगभग 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिए। इससे डार्क सर्कल भी दूर हो जाते हैं और चेहरे की सुंदरता भी बनी रहती है।

12. ओटमील

2 चम्मच ओटमील के पाउडर में थोड़ा टमाटर कर रस मिलाकर ब्‍लीच तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिए।

13. चना और बादाम

1 चम्मच काला चना और 5 बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन दोनों को पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाइएं। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे का कालापन दूर हो जाता है।

14. बादाम और दूध

2 चम्मच बादाम के पाउडर में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइएं । इससे त्‍वचा की रंगत में निख़ार आ जाएगा।

Leave a Comment