गर्मी इतनी अधिक हो रही है कि लोग अपने आप को कूल रखने के लिए न जाने कितने जतन कर डालते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए आज हम आप सब के लिए आम की रेसिपी मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स लेकर आये हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट और हेल्दी भी है। आम में विटामिन ए, बी, सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें 25 अन्य केरोटीनोइड्स होते हैं जो हार्मोनल सिस्टम और हमारे इम्यून सिस्टम को चुस्त और दुरुस्त बनाये रखते हैं। यह आयरन का एक अच्छा स्रोत है।
तो इस गर्मी में आप कूल कूल रहने के लिए मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स रेसिपी को भी ज़रूर बनाएं। यह रेसिपी आम के पल्प से बनी है और आम का स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। इसलिए इस रेसिपी का स्वाद आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा। तो आइए इस कूल कूल मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स को बनाते हैं…
मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स रेसिपी
आवश्यक सामग्री
मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स रेसपी बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…
आम का पल्प – 1 कटोरी
दूध – 2 कटोरी
इलायची पाउडर – चुटकी भर
चीनी – 1 बड़ा चम्मच
क्रीम – 1 बड़ा चम्मच
स्कूप किए हुए मैंगो बौल्स – 1 कटोरी
गार्निश के लिए
कटा हुआ पिस्ता – 1 चम्मच
धागे केसर – 6
[button color=”orange” size=”large” type=”square” target=”_blank” link=”https://lifestyletips.in/mango-shake-recipe-hindi/”]Different Mango Shake Recipe[/button]
मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स बनाने का तरीका
- ग्राइंडर में दूध, चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और आम का पल्प को ब्लेंड करके एक बॉउल में निकाल लें।
- इस बॉउल में ऊपर से स्कूप किए हुए मैंगो बौल्स डालें।
- इसे कटे हुए पिस्ते और केसर के धागे से गार्निश कर कुछ घण्टे के लिए फ्रीजर में रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाएं तब इस कूल कूल मैंगो शेक विद स्कूप्ड मैंगो बाल्स रेसपी को सर्व करें।
- इस रेसिपी का स्वाद ऐसा, कि खाने वाला आपकी तारीफ़ किए बगैर रह न पाएं।
इस रेसिपी को अधिक से अधिक अपने मित्रों और सोशल सर्किल पर शेयर करें। ताकि सभी लोग इसको पढ़कर इसे बनायें और तरोताज़ा हो जाएँ।