मोहन थाल या बेसन की बर्फ़ी बनाने की विधि

मीठे से मुंह मीठा करवाना तो एक बहाना है हमें तो अपनों के दिल में एक ख़ास जगह बनाना है। गुजरात की सुप्रसिद्ध और ख़ास मिठाई के रूप में मोहन थाल को जाना जाता है जिसे उत्तर भारत में बेसन की बर्फ़ी के नाम से भी जाना जाता है। मीठे खाने का शौक रखने वालों के लिए यह एक बेस्ट स्वीट रेसपी है। जिसकी भीनी भीनी ख़ुशबु हमें अपनी ओर खींच लेती है। इसे बनाने में मात्र 20 मिनट लगते हैं। तो आइए इसे बनाने की विधि सीखते हैं…

मोहन थाल रेसपी

मोहन थाल या बेसन की बर्फ़ी रेसपी

आवश्यक सामग्री

मोहन थाल या बेसन की बर्फ़ी बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

बेसन -1/2 कप
दूध -1/2 कप
घी – 1/2 कप
बारीक़ कटे मेवे – 50 ग्राम
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
2 तार की चीनी की चाशनी – 2 कप

मोहन थाल या बेसन की बर्फ़ी बनाने का तरीका

1. सबसे पहले बेसन, दूध, इलायची पाउडर और थोड़ा सा घी को मिला लें। ध्यान रहें इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि इसमें कोई गुलथी न रह जाए।

2. अब गैस चूल्हा जलाकर कढ़ाही में बाकी घी डालकर गरम करें।

3. इस गरम घी में धीमी धीमी आंच में बेसन के मिश्रण को 10 मिनट तक सुनहरा भून लें।

4. जब यह सुनहरा भुन जाए तब 2 तार की चीनी की चाशनी को इसमें धीरे धीरे मिला कर लगातार चलाते रहें। लगभग पांच मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर दें।

5. एक बड़े थाल / प्लेट में घी की परत लगा कर इस मिश्रण को उसमे डालकर कर एक सार बराबर से फैला लें।

6. जब यह जम जाए तो जमने के बाद इसे बर्फी के आकर में काट लें।

7. अब सूखे मेवों से सजाकर सर्व करें।

अब सभी लोगों का इस स्वीट मिठाई से मुंह मीठा करवाएं।

इस स्वीट रेसपी को अपने दोस्तों को भी खिलाएं और इस रेसपी को अधिक से अधिक सोशल सर्किल पर शेयर करें ताकि सभी लोग इस मोहन थाल या बेसन की बर्फ़ी की मिठास को चख सकें।

Leave a Comment