नारियल तेल के लाभ

बचपन से हम नारियल तेल का उपयोग होते देखते आए हैं। विशेषकर ठंडी के मौसम में इसका उपयोग बढ़ जाता है। लेकिन यह शायद ही जानते हों कि किस-किस चीज़ के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके अनेक चत्‍कारिक लाभ हैं। आज हम उन्‍हीं की चर्चा करेंगे।

नारियल तेल

नारियल तेल के फ़ायदे

Coconut Oil Benefits in Hindi

१.शेविंग क्रीम

नारियल तेल के उपयोग से शेविंग क्रीम में होने वाला खर्च बचाया जा सकता है। त्‍वचा पर हल्‍का पानी लगाकर उस पर नारियल का तेल लगाएं। इसके बाद दाढ़ी बनाएं। इस तरह शेविंग करने से एक तो शेविंग सुरक्षित होती है, ठीक से होती है, साथ ही रेज़र बर्न व त्‍वचा सूखने से भी बच जाती है। इसका नियमित प्रयोग त्‍वचा को ताज़ा भी किए रहता है।

२. माउथवाश

नारियल का तेल माउथवाश का भी काम करता है। बाज़ार में बिकने वाले अनेक रसायनयुक्‍त माउथवाश से यह हज़ार गुना बेहतर है। इसका न तो कोई साइड इफ़ेक्‍ट है और न ही उन नुक़सान करने वाले रसायनों की तरह यह ख़र्चीला है। पैसा भी बचाता है और कोई दुष्‍प्रभाव भी नहीं होता। आयुर्वेद में नारियल तेल का कुल्‍ला करना महत्‍वपूर्ण माना गया है। नारियल तेल का कुल्‍ला करने से बैक्‍टीरिया मुंह में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

३. झुर्रियां

नारियल तेल त्‍वचा को सही रखता है और झुर्रियों को विदा कर देता है। चेहरे पर यदि झुर्रियां पड़ गई हैं तो नारियल के तेल में विटामिन ई का कैप्‍सूल मिलाकर रात को सोते समय झुर्रियों वाले भाग में लगा लें। सुबह उठकर पानी से मुंह धो लें। इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्‍वचा में कसाव आने लगता है।

४. पसीने की बदबू

नारियल का तेल पसीने की बदबू से निजात भी दिलाता है। 6 चम्मच नारियल तेल में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा मिलाएं व एक चौथाई कप आरारोट व कुछ बूंद यूकोलिपटस या मिंट ऑयल मिलाकर जार में बंद करके रख दें। ज़रूरत पड़ने पर इसका इस्‍तेमाल करें। पसीने की दुर्गंध पास नहीं फटकने पाएगी।

Coconut milk and oil

अन्‍य लाभ

५. नारियल के तेल में बना भोजन करने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। यह मीडियम सैचुरेटेड फ़ैटी एसिड से युक्त है जो लंबे समय तक भूख को शांत किए रहता है।

६. नारियल का तेल बच्चों को अधिक देर तक डायपर पहनाने के बाद उनकी त्वचा को रूखा होने से बचाता है। बच्‍चों की त्‍वचा को रुखा होने से बचाने के लिए इससे सस्‍ता व सुरक्षित विकल्‍प दूसरा नहीं है।

७. नारिलय तेल को कपड़े में लगाकर बाथरूम में शावर, नल आदि को स्क्रब करने से वे चमक उठते हैं। ऐसे उपकरणों की सफ़ाई का यह बेहतर विकल्‍प है।

Keywords – Nariyal Tel, Nariyal Ka Tel, Coconut Oil

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *