पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय

पूरे शरीर में यदि बराबर चर्बी है तो सौंदर्य बहुत प्रभावित नहीं होता है। यदि पेट के निचले भाग में चर्बी ज़्यादा है तो ख़ासकर महिलाओं के सौंदर्य में थोड़ी कमी आ जाती है। इसे दूर करना बहुत आसान है और वह भी घरेलू उपायों के ज़रिए। पेट की चर्बी कम करने के तीन सामान्य उपाय हैं –

  1. पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासनों व नियमित व्यायाम के ज़रिए सबसे पहले अपना वज़न कम करने की ज़रूरत है।
  2. नींबू पानी, ग्रीन टी का कम से कम दिन में एक बार सेवन ज़रूर करें।
  3. प्रतिदिन 8-10 गिलास से ज़्यादा पानी ज़रूर पियें। पानी शरीर के अंदर की गंदगी बाहर निकालकर मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है।

पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय

पेट की चर्बी घटाने के अन्य उपाय

भोजन में नमक कम करें

पेट के नीचे की चर्बी घटाने के लिए भोजन में नमक की मात्रा कम करें, इससे सोडियम की मात्रा कम हो जाएगी। साथ ही त्रिफला, आंवला या आंवले के रस का प्रयोग करें।

शहद का प्रयोग करें

चीनी की वजह से मोटापा बढ़ता है। इसलिए चीनी का प्रयोग कम कर उसकी जगह शहद इस्तेमाल करें। यदि शहद संभव नहीं है तो इसकी जगह दालचीनी पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है।

गुनगुने पानी में नींबू व शहद मिलाकर पीने से भी पेट की चर्बी कम हो जाती है।

एवोकाडो का जूस पियें

एवोकाडो के जूस का सेवन करने से पूरे दिन भूख नहीं लगेगी, ऐसा लगेगा आप खाना खाये हुए हैं। इससे अनावश्यक भोजन या नाश्ता करने से बचा जा सकता है।

एवोकाडो जूस

मेवा भी खायें

मेवा का प्रयोग मोटापे को कम करता है। बादाम, मूंगफली, अखरोट आदि का सेवन करें।

संतरे भी लाभप्रद है

पेट की चर्बी कम करने के लिए संतरा काफ़ी उपयोगी फल है। संतरे से पेट भी भर जाता है और यह मोटापा भी बढ़ने नहीं देता।

दही का स्वास्थ्य लाभ लें

दही आपको तंदुरुस्त रखता है। स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों से बचें और दही का प्रयोग करें, यह आपका मोटापा दूर करेगा। इसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती है और ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं।

ब्रोकली खायें

ब्रोकली एक ऐसी सब्ज़ी है जिसमें भरपूर विटामिन सी होता है। ब्रोकली शरीर के फ़ैट को ऊर्जा में बदलने में काफ़ी कारगर है।

ब्रोकली खाएँ

कच्चा लहसुन प्रयोग करें

पेट की नीचे की चर्बी कम करने के लिए कच्चा लहसुन ज़्यादा फ़ायदेमंद है। कच्चा लहसुन यदि नींबू रस के साथ लिया जाए तो चर्बी भी कम होगी और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहेगा।

अदरक भी लाभकारी है

अदरक बहुत काम की चीज़ है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो इंसुलिन को कंट्रोल करता है। यह चर्बी को कम करने के साथ ही ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

सालमन मछली का सेवन करें

पेट के नीचे की चर्बी को कम करने के लिए सालमन का उपयोग ज़्यादा लाभकारी है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फ़ैटी एसिड शरीर के लिये ज़रूरी वसा है। यह कमज़ोर भी नहीं होने देता और पेट पूरे दिन भरा रखता है। इससे व्यक्ति अनावश्यक भोजन या नाश्ता करने से बच जाता है।

Leave a Comment