पेट साफ़ रखने के उपाय

बदलती जीवनशैली के चलते बहुत से लोग आज कल पेट से जुड़ी किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं, जैसे एसिडिटी, पेट में गैस, जलन और पेट में दर्द आदि। इसके अलावा पेट साफ़ न होना भी एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसी समस्या कब्ज़ की वजह से होती है, और ज़ोर लगाने पर भी पेट साफ़ न हो। इस आलेख में हम आपको पेट साफ करने के लिए उपाय बता रहे हैं। जिनकी हेल्प से आप अपना पेट साफ़ रख सकते हैं।
ये बहुत ज़रूरी है कि अगर आपको सुबह उठने के बाद शौच जाने की ज़रूरत न पड़ती हो तो आपको अपने रोज़मर्रा के रूटीन और खानपान में बदलाव करने की ज़रूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको कसरत, योग खान पान में हरी सब्ज़ियां और सलाद को शामिल करना होगा।

पेट साफ़ रखने की टिप्स
Constipation Pet saf Rakhna

पेट साफ़ करने के उपाय

– रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद डालकर पीने सुबह पेट साफ़ हो जाता है।
– नारियल पानी में भी पेट साफ़ करने वाले गुण होते हैं। सुबह सुबह नारियल पानी पीने से बहुत फ़ायदा मिलता है।
– कांस्टापेशन का इलाज करने के लिए पेट में लाभकारी बैक्टीरिया मौजूद होना आवश्यक है। इस काम के लिए आपको दही का सेवन करना चाहिए।
– 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद, नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाकर खाली पेट पीने से पेट साफ़ हो जाता है।
– रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध के साथ अलसी के बीज का सेवन पेट साफ़ करने की दवाई से कहीं अधिक लाभदायक है।

जानिए पेट कैसे साफ करें?

– जिसे भी कब्ज़ की शिकायत हो उसे फाइबर युक्त हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, फलों और सलाद का सेवन ज़रूर करना चाहिए। पका पपीता और अमरूद खाने से भी पेट साफ़ रहता है। पालक और पत्तगोभी का जूस भी लाभकारी है।
– रात सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में थोड़ा सा अरंडी का तेल मिलाकर पीने से अगली सुबह पेट साफ़ हो जाता है, जिससे कब्ज़ से छुटकारा मिलेगा।
– पेट साफ कैसे करें, यह प्रश्न पूछने वाले अक्सर उत्तर के रूप में त्रिफला चूर्ण का नाम सुनने को मिलता है। 200 मिली गुनगुने दूध में 5 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से कब्ज़ की शिकायत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहती है।

वज़न और पेट की चर्बी घटाना
Hindi tips to lose weight

– पेट साफ़ करने और कब्ज़ खोलने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर है। आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच मीठा सोडा मिलाकर पीना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी के कारण पेट में मल सूखने लगता है, जो कब्ज़ कारण बन जाता है। पेट साफ़ करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। भोजन करने से आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए, न कि तुरंत बाद में। सुबह सुबह खाली पेट भी पानी पीना चाहिए।

कब्ज़ से बचने के उपाय

– मानसिक तनाव से भी कब्ज़ जैसी समस्या हो जाती है, इसलिए किसी बात का अधिक तनाव न लें।
– शरीर को पूरा आराम न मिलने के कारण भी पेट साफ न होने और कब्ज़ की शिकायत हो जाती है। इसलिए आपको पूरी नींद लेनी चाहिए और पूरा आराम करना चाहिए।
– चाय कॉफ़ी में कैफ़ीन की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, इसलिए इनसे परहेज़ करना चाहिए।
पेट साफ करने के उपाय करने में नियमित योग और व्यायाम भी लाभदायक है। आप कब्ज़ खोलने के लिए बाबा रामदेव के बताए हुए योगासन कीजिए। आयुर्वेद में भी पेट साफ़ करने की दवाई है, जो आपको पतांजलि शॉप में मिल जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *