सब्ज़ी दाल पराठा बनाने की विधि

अक्सर लोगों के घरों में कुछ न कुछ खाने मे ज़रूर बच जाता है। ऐसे में इस खाने को फेंकने के बजाय इसका सही इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर बची हुई सब्ज़ियों या दाल का सही इस्तेमाल करके कुरकुरे पराठे बनाये जा सकते हैं। इससे इनका सही उपयोग भी हो जायेगा और स्वाद भी दोगुना हो जायेगा, तो आज सब्ज़ी दाल पराठा बनाने की विधि सीखेंगे।

सब्ज़ी दाल पराठा रेसिपी

सब्ज़ी दाल पराठा - Sabzi dal paratha

आवश्यक सामग्री

बची सब्ज़ी या दाल – 1 कटोरी
प्याज़ बारीक कटा – 1
हरी मिर्च बारीक कटी – 3
भुना जीरा – 1/2 चम्मच
हींग – चुटकी भर
नमक – स्वादानुसार
तेल – 4 बड़े चम्मच

पराठा बनाने के लिए

गेहूँ का आटा – 300 ग्राम
पानी – आवश्यकतानुसार

सब्ज़ी दाल पराठा बनाने की विधि

  1. एक बर्तन में गेहूँ का आटा, कसा हुआ प्याज़, हरामिर्च, थोड़ा तेल, नमक और बची हुई सब्ज़ियों या दाल को अच्छे से मिला लें।
  2. इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को अच्छे से गूँथ लें।
  3. गूँथे हुए आटे की लोई बनाकर पराठे को गोल गोल बेल लें।
  4. बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डालकर इस पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर इसे सुनहरा होने तक सेंके।
  5. एक तरफ से सुनहरा पक जाए तब इसे पलट दे और दूसरी तरफ भी इसे ऐसे ही सेंके।
  6. गरमागरम पराठे को एक प्लेट मे निकालकर चटनी या अचार या दही के साथ सर्व करें।

कुछ ख़ास टिप्स

  1. सूज़ी में 2 लौंग डाल दे तो सूजी में कीड़े नहीं लगेंगे।
  2. नींबू सुखाकर थोड़ा सख़्त हो गया हो तो उसे थोड़ा गुनगुने पानी मे डाल कर रख दें, इससे नींबू मुलायम हो जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *