गर्भावस्था के दौरान या अधिक मोटापा बढ़ जाने से शरीर पर पतली-पतली सफेद रेखाएं खिंच जाती हैं। इसे ही स्ट्रेच मार्क्स (त्वचा का खिंचाव) कहते हैं। आमतौर पर महिलाओं को नाभि के नीचे पेड़ू पर यह देखने को मिलता है। जिम में बॉडी बिल्डिंग के लिए व्यायाम करने वाले लोगों के कंधों या जांघों पर भी कभी-कभी यह हो जाता है। ज़्यादातर मामलों में यह अपने आप ठीक भी हो जाता है लेकिन कुछ मामलों में दवा कराने के बाद भी ठीक नहीं होता है।
मेडिकल साइंस के अनुसार हमारी त्वचा के दो सतह होते हैं। गर्भावस्था के दौरान या ज़्यादा मोटे होने पर बाहरी त्वचा में खिंचाव आ जाता है जिसे भीतरी त्वचा लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर पाती और उसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है। इसी वजह से स्ट्रेस मार्क्स बन जाते हैं। बाज़ार में स्ट्रेस मार्क्स रिमूवर क्रीम व लोशन मिलते हैं लेकिन इनके प्रयोग से स्ट्रेस मार्क्स ख़त्म हो जाएंगे यह ज़रूरी नहीं बल्कि ये त्वचा पर दुष्प्रभाव भी डालते हैं। इसलिए प्राकृतिक उपायों को अपनाना चाहिए। आज हम इन्हीं प्राकृतिक उपायों के बारे में चर्चा करेंगे जो स्ट्रेस मार्क्स को जड़ से ख़त्म कर देते हैं और त्वचा पर कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं डालते।

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय
– स्ट्रेस मार्क्स पर नियमित रूप से एलोवेरा जैल लगाने से स्ट्रेस मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। आप एलोवेरा जैल घर पर बना लें। एक कप ऑलिव आयल, विटामिन ई के दस कैप्सूल व विटामिन ए के पांच कैप्सूल एक में मिलाकर पेस्ट बना लें। एलोवेरा जैल तैयार हो गया। इसे स्ट्रेस मार्क्स पर लगाकर छोड़ दें। जब त्वचा इसे पूरी तरह सोख ले तो धुल सकते हैं। एलोवेरा का ताज़ा गूदा मलने से त्वचा टोन होती है। इसमें मौजूद एंजाइम मृत त्वचा को हटाकर दूसरी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
– दिन में तीन बार लेवेंडर तेल लगाने से स्ट्रेस मार्क्स गायब हो जाता है। उसकी जगह नई त्वचा आ जाती है।
– खीरा का रस व नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्ट्रेस मार्क्स जल्दी विदा हो जाता है। दोनों को मिलाकर स्ट्रेस मार्क्स पर रगड़ें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
– स्ट्रेस मार्क्स पर अंडे का सफेद भाग लगा दें और सूख जाने पर इसे धो लें। इसमें मौजूद अमीनो एसिड व प्रोटीन स्ट्रेस मार्क्स को जल्दी रिमूव करता है।
– एप्रीकॉट स्क्रब से से भी स्ट्रेच मार्क्स की मृत त्वचा को हटाया जा सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के उपाय
– विटामिन ई की गोलियों को पीसकर मॉइश्चराइज़र के साथ त्वचा पर लगाने व विटामिन ई की गोलियां खाने से भी स्ट्रेस मार्क्स से जल्दी छुटकारा मिलता है।

– बादाम का तेल व नींबू का रस मिला लें उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पेस्ट बना लें। नहाने से दस मिनट पहले इसे प्रभावित त्वचा पर लगा लें। इस पेस्ट के नियमित एक महीने तक प्रयोग से स्ट्रेस मार्क्स ख़त्म हो जाएंगे।
– लेवेंडर, एवाकाडो या कैमोमाइल के तेल में विटामिन ए व ई का कैप्सूल मिलाकर लगाने से भी स्ट्रेस मार्क्स ठीक होते हैं।
– स्ट्रेस मार्क्स पर अरंडी का तेल लगाकर उसपर प्लास्टिक बैग लपेट दें। इसके बाद शीशे की बोतल में थोड़ा गर्म पानी डालकर लगभग आधा घंटे तक उसकी सेंकाई करें। धीरे-धीरे स्ट्रेस मार्क्स ख़त्म हो जाएंगे।
विटामिन सी व ई से भरपूर आहार लें
विटामिन सी व ई से भरपूर आहार स्ट्रेस मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करेंगे। इसलिए इनसे संबंधित फलों व सब्ज़ियों को अपने आहार में शामिल करें। ये खराब टिशू की मरम्मत करतें हैं और नई टिशू के विकास में सहायक होते हैं। नट्स व बीज जैसे ज़िंक वाले आहार स्ट्रेच मार्क्स बनने की रोकथाम करते हैं। विटामिन से भरपूर दूध उत्पाद, हरी सब्ज़ियां व टमाटर आदि स्ट्रेस मार्क्स को ठीक करने में सहायक होते हैं।
Keywords – Stretch Marks Hindi Tips, Pregnancy Stretch Marks in Hindi, Stretch Marks Hatane Ke Gharelu Nuskhe, Home Remedies to Remove Stretch Marks, Tips to Remove Stretch Marks Naturally