तांबे के बर्तन का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ

आयुर्वेद यह मानता है कि तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घण्टे रखे हुए पानी को पीने से शरीर के कई रोगों का नाश होता है। हमारी दादी नानी भी कॉपर के बर्तन में रखें हुए पानी के लाभ से भली भांति परिचित हैं शायद इसीलिए सोने से पहले वो तांबे के बर्तन में पानी को रख कर सोती हैं और सुबह उसमें भरे पानी का सेवन करती हैं। आप भी इसे अपनी आदत में शुमार करें ताकि आप भी कई रोगों से मुक्त और स्वस्थ रहें।

तांबे के बर्तन का पानी
tambe ke bartan ka pani pine ke labh

तांबे के बर्तन में रखा गया पानी अमृत

1. थायराइड कंट्रोल

थायरेक्सीन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की बीमारी होती है। थायराइड के कारण वज़न तेज़ी से घटता या बढ़ता है या अधिक थकान महसूस होती है। विशेषज्ञों कि माने तो तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन को बैलेंस कर इस ग्रंथि की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है।

2. वज़न घटाएं

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो नियमित तांबे के बर्तन में रखे हुए जल को पिएं।

3. जल जनित रोग से बचाव

कॉपर के बर्तन के रखे हुए पानी के सेवन से आप जल जनित रोग जैसे डायरिया, दस्‍त और पीलिया आदि से बच सकते है।

4. बैक्‍टीरिया को समाप्‍त करें

तांबे में ऐसे तत्व मौजूद है जो बैक्टीरिया को समाप्त कर देते हैं इसलिए तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी का सेवन करें।

5. सौन्दर्य निखार

कॉपर के बर्तन में रखे हुए जल को पीने से त्वचा का ढीलापन दूर हो जाता है। इससे डेड स्किन सेल्स भी निकल जाते है जिससे चेहरा हमेशा दमकता हुआ नज़र आता है।

6. दर्द व सूजन से मुक्ति

तांबे में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण किसी भी प्रकार के दर्द व सूजन में राहत प्रदान करता है।

7. ज़ख़्म जल्दी भरता है

तांबे में उच्च मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व पाएं जाते है जो ज़ख्मों को जल्दी भरते हैं। इसके अलावा तांबे से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है। साथ ही पेट की सूजन भी ठीक हो जाती हैं।

8. पाचन क्रिया को ठीक रखें

पेट से सम्बंधित कोई भी रोग जैसे एसिडिटी, कब्‍ज़, गैस आदि की समस्या हो तो तांबे के बर्तन में 8 घण्टे रखे हुए पानी को पिएं क्योंकि यह पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता हैं। जिससे पाचन क्रिया बिलकुल ठीक रहती है।

9. खून की कमी दूर करें

तांबे के बरतन की यह सबसे बड़ी ख़ूबी है कि यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। इसी कारण तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से ख़ून की कमी दूर हो जाती हैं।

10. दिल की बीमारी से बचाएं

तांबे के बर्तन में रखे हुए जल को पीने से पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
सेहतमंद रहने के लिए रोज़ कॉपर के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने की आदत डालिए जिससे आप स्वस्थ और हेल्दी नज़र आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *