तिल की बर्फी

तिल सफेद और काला दो प्रकार का होता है। यह एक पौष्टिक आहार है। तिल की गजक और तिल के लड्डू बनाई जाते हैं जिसे लोग खाना पसंद करते हैं और यह शरीर को गरमाहट भी प्रदान करते हैं। हम भी आज आपको तिल की बर्फी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपने घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए सामान को किचन में एकत्रित करके रख लीजिए। फिर बताई गई विधि के अनुसार इसे बना लीजिए…

[recipe title=”तिल की बर्फी” servings=”500gm” time=”01:45:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/07/til-ki-barfi.jpg” description=”मकर संक्राति के समय तिल के लड्डू और बर्फी बनाकर खाई जाती है। आज आप तिल की बर्फी बनाना सीखेंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 100 ग्राम सफेद तिल
– 150 ग्राम मावा / खोया
– 250 ग्राम बूरा / पिसी हुई चीनी
– 50 ग्राम नारियल के लच्छा
– 25 ग्राम बादाम
– 25 ग्राम पिस्ता
– 2 चम्मच घी
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”तिल की बर्फी बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले बादाम और पिस्ता को बारीक़ काट कर रख लीजिए

– एक पैन में एक चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिए।

– फिर इसमें तिल को डालकर हल्का सुनहरा भून लीजिए।

– अब एक कढ़ाही में मावा डालकर हल्का भून लीजिए।

– जब मावा भुन जाए तब इसमें पिसी हुई चीनी/ बूरा, भुना हुआ तिल, कटे हुए बादाम पिस्ता, नारियल के लच्छा डाल दीजिए।

– अब सभी सामग्री को आपस में अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दीजिए।

– जब यह सामग्री हल्की ठंडी होने लगे तब इसे एक चिकनाई लगी प्लेट में निकाल लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– अब इसे मनचाहे आकार में काट कर सर्वकर टेस्ट करें।
[/recipe-notes]

[recipe-notes title=”ध्यान रखने की बातें”]
– तिल की बर्फी ७ दिन तक खाने योग्य रहती है
– खोये की गुणवत्ता के अनुसार इसमें घी की मात्रा आपको घटानी बढ़ानी पड़ सकती है। यदि खोये में चिकनाई कम है तो घी की मात्रा थोड़ी ज़्यादा कर लीजिए ताकि बर्फी का मिश्रण आपस में अच्छी तरह जुड़ सके।
[/recipe-notes]

[/recipe]

Keywords- Safed Til Ki Barfi, Safed Til Ki Mithai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *