वडा पाव

अगर आप मुंबई गए है तो यक़ीनन आपने वहाँ कि ख़ास फ़ास्ट फूड या स्ट्रीट फ़ूड वडा पाव को ज़रूर खाया होगा। वहाँ लोग वड़ा पाव को बहुत ही चाव से खाते हैं। यह खाने में चटपटा और स्वादिष्ट होता है क्योंकि इसमें कई तरह की चटनियों और मसालों का उपयोग किया जाता है। आज हम भी आपको वड़ा पाव बनाने की विधि बताने जा रहे हैं ताकि आपका जब मन करे, आप इसे अपने घर पर बना सकें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसका मसाला बना लीजिए। फिर मसाला की ग्रेवी तैयार कर लीजिए। फिर इस ग्रेवी को पाव में लगाकर पाव को सेंक लें। इस तरह गरमागरम वडा पाव को मनपसंद चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

[recipe title=”वडा पाव” servings=”6″ time=”00:35:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/07/Vada-Pav-Recipe.jpg” description=”महाराष्ट्र मुम्बई का स्पेशल स्ट्रीट फ़ूड वडा पाव आज पूरी दुनिया के फ़ूड मीनू शामिल है। आप इसे अपने घर पर भी बना सकते हैं। हम इसे बनाने की विधि बता रहे हैं।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 6 पाव
– 6 वटाटा वड़ा
– 1 प्याज
– 1 टमाटर
– 1/4 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
– 1/2 चम्मच वडा पाव मसाला
– 6 चम्मच हरी चटनी
– 2 चम्मच तेल
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”वडा पाव बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले टमाटर को धोकर बारीक़ काट लीजिए।

– प्याज को छीलकर बारीक़ काट लीजिए।

– एक पैन में गरम तेल में मध्यम आँच पर प्याज डालकर फ्राई करें।

– जब प्याज गोल्डन फ्राई हो जाए तब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर फ्राई कर लीजिए।

– अब इसमें टमाटर, वडा पाव मसाला और नमक डालकर पैन को ढककर 5 मिनट तक पकाएँ।

– लगभग 5 मिनट में टमाटर नर्म हो जाएंगे तब गैस बंद कर दें।

– पाव में लगाने के लिए मसाला ग्रेवी बनकर तैयार है।

– अब पाव लेकर उसे चाकू से बीच से ऐसे काटें कि वह एक साइड से जुड़ा रहें।

– एक गरम तवे पर थोड़ा तेल या मक्खन डालकर तवे को चिकना कर लें।

– पाव की कटी हुई साइड को तवे के ऊपर रखकर चमचे से दबाकर हल्का सेंक लें।

– जब ये एक तरफ़ से सेंक जाए तब इसे पलटकर दूसरी तरफ़ भी सेंक ले।

– अब सेंके हुए पाव के अंदर की तरफ़ हरी चटनी और मसाला ग्रेवी को अच्छे से लगाएँ।

– फिर इसमें वटाटा वड़ा रखें।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– अब गरमागरम वडा पाव को टोमैटो कैचप और हरी चटनी के साथ परोसें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *