आज बच्चों या बड़ों का जन्मदिन हो या फिर कोई सालगिरह बिना केक काटे फ़ंक्शन अधूरा अधूरा लगता है। बाज़ार में आपको अंडे वाला केक और बिना अंडे का केक दोनों मिल जाते हैं। अगर वेजिटेरियन हैं और आपको एगलेस केक चाहिए तो बाज़ार से ख़रीदने की जगह आप उसे घर पर ही क्यों नहीं ट्राई करती हैं। जब आप अपने हाथों से एगलेस केक बनाएंगी तो खाने वालों को उसमें अपनेपन का एहसा होगा और आपको भी ख़ुशी मिलेगी। आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाला एगलेस वनिला केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
एगलेस वनिला केक रेसिपी
आवश्यक सामग्री
मैदा – 175 ग्राम
मिल्क मेड – 1 टिन
कोको पाउडर – 8 चम्मच
वेनिला एसेस – 1 चम्मच
मीठा सोडा – 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
पीला मक्खन – 100 ग्राम
क्रीम – 200 ग्राम
शुगर पिसी – 3 चम्मच
सोडा वाटर – 200 मिली
एगलेस वनिला केक बनाने की विधि
- सबसे पहले मैदा, कोकोनेट पाउडर, बेकिंग पाउडर और मीठे सोडे को छान लें।
- एक दूसरे बाउल में मक्खन और मिल्कमेड डालकर अच्छे से फेंट लें।
- मक्खन में वनिला एसेस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- मक्खन वनिला मिक्स में थोड़ा थोड़ा करके मैदा और सोडा वाटर डालें और उसे अच्छे से बीट कर लें।
- इस तरह से मैदा और सोडा दो बार अच्छे से मिलाकर 10 मिनट तक फेंटे ताकि मिश्रण अच्छे से स्मूद हो जाए।
- ध्यान रहे केक जितना अच्छे से फेंटेंगे केक उतना ही फूलेगा और सॉफ़्ट बनेगा।
- केक टिन में थोड़ा सा मक्खन लगाकर अब इस मिश्रण को इसमें डाल दें।
- अब इसे ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 50 से 60 मिनट तक बेक करें।
- केक को टूथ पिक से चेक करें कि केक अंदर से पक गया है या नहीं। अगर टूथ पिक साफ़ बाहर आ जाए तो केक तैयार है।
- केक को बीच से कटकर और ठंडा होने के लिए रख दें।
एगलेस वनिला केक की सजावट
- क्रीम में अच्छे से पिसी शक्कर मिलाएँ और चेरी को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- केक के एक हिस्से के ऊपर एक साइड पर अच्छे से क्रीम लगाएं, अब इसके ऊपर चेरी रखें।
- अब इसके ऊपर केक का दूसरा टुकड़ा रख दें।
- फिर इसके ऊपर अच्छे से क्रीम को लगायें और चॉकलेट के टुकड़ों को चेरी से सजायें।
आपका लज़ीज़ एगलेस वनिला केक तैयार है। अब आप इसे दोस्तों को सर्व करें।