अंगूर की चटनी

अंगूर में कई सारे पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, मैग्‍नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, मैंग्नीज, जिंक भी मिलता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इसीलिए आज हम आपको फलाहारी मीठी अंगूर की चटनी बनाने की विधि / Agoor Ki Chutney बताने जा रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट लगती है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह बेस्ट है। आप चाहें तो इस चटनी को फलाहारी कुट्टू के पकौड़े या फिर किसी भी फलाहारी स्नैक्स/ नाश्ते के साथ सर्व कर सकते हैं।

[recipe title=”अंगूर की चटनी” servings=”10-15″ time=”20min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/05/grape-angoor-ki-chutney-recipe.jpg” description=”मीठी अंगूर की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप इसे सेंधा नमक के साथ बनाकर व्रत में भी खा सकते हैं। आइए आज इस चटनी को बनाना सीखते हैं।” print=”false”]

मीठी अंगूर की चटनी रेसिपी

Falahari Angoor Ki Chutney । Grapes Chutney

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 200 ग्राम लाल/ काले अंगूर
– 1 चम्मच किशमिश
– 25 ग्राम चीनी
– 5 खजूर बारीक़ कटे
– स्वादानुसार काली मिर्च
– 1/4 छोटा चम्मच घी
– स्वादानुसार सेंधा नमक
[/recipe-ingredients]

Also Read – Raw Banana Chutney Recipe in Hindi

[recipe-directions title=”अंगूर की चटनी बनाने का तरीका”]
1. अंगूर को पानी से धोकर बीच से दो टुकड़ों में काट लें।

2. एक नॉन-स्टिक पैन में गरम घी में कटे हुए अंगूर डालें।

3. मध्यम आँच पर अंगूर को एक मिनट के लिए भूनें लें।

4. अब अंगूर में सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अंगूर को गलने तक पकाएँ।

5. लगभग 10 मिनट के बाद इसमें चीनी, किशमिश और कटे हुए खजूर डालकर सिर्फ़ 5 मिनट तक पकाए और गैस बंद कर दें।
[/recipe-directions]

[recipe-directions title=”परोसने का तरीका”]
– फलाहारी चटनी को आप फलाहारी व्यंजनों जैसे सिंघाड़ा की पूरी और आलू की सब्जी के साथ या फलाहारी स्नैक्स के साथ सर्व करें।
[/recipe-directions]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *