लड़कियों को आकर्षित करने के टिप्स

अक्सर जवान लड़के लड़कियों को आकर्षित करने के तरीकों के बारे में दोस्तों से पूछते हैं या फिर बंद कमरों में इंटरनेट पर ढूँढ़ते हैं। आज हम आपको जो 5 सीक्रेट बताने वाले हैं अगर उनको अपनी पर्सनालिटी में ढाल लें तो कोई भी लड़की, जी हाँ कोई लड़की आपको आपको अपना ब्वॉयफ़्रेंड बना सकती है। आपको उसके आगे पीछे चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे वो ख़ुद आपसे बात करने के आपके नज़दीक़ रहने के बहाने ढूँढ़ लेगी। मानव विकास क्रम के प्रारम्भ से गुण सभी लड़कों में होते हैं, लेकिन आपको ख़ुद भी इनका पता नहीं होता। बस आप इन गुणों को पहचानें और इन पर थो‌ड़ा वर्कआउट करें बस आप समझिए कि आपका काम बन गया।

आइए जीव विकास क्रम पर बात करते हैं, हर जीव अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन परिस्थियों में भी स्वयं को रखना सीख लेता है। अपने साथी के साथ मैथुन करके अपनी प्रजाति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाता है। जो जीव इस विकास क्रम में असफल हो जाते हैं, वो विलुप्त हो जाते हैं। इंसान भी इस प्रकृति का एक जीव है, जो सफलता पूर्वक इस विकास क्रम में आगे बढ़ रहा है।

पुरुष किसी स्त्री को उसकी फ़िज़िकल फ़िटनेस जैसे उसके बड़े वक्ष, पतली कमर, बड़े कूल्हे, उसकी लम्बाई आदि के नज़रिए से देखते हैं। जिसका सीधा सम्बंध उसकी स्वस्थ प्रजनन क्षमता से होता है। सच मानिए गोरे काले रंग से हटकर किसी लड़की की सुंदरता का यही पैमाना है जो किसी लड़के को उसकी तरफ़ देखने के लिए मजबूर करता है।

जबकि स्त्री पुरुष में उसकी शक्ति, उसका पुरुषत्व और नेतृत्व का गुण देखती है, ताकि उसकी संतान में उसके मनचाहे पुरुष के जींस और गुण आ सकें। आइए देखते हैं समाज में एक लड़की किसी जवान लड़के से किस तरह आकर्षित होती है?

लड़कियों को आकर्षित करने के 5 उपाय

1. लड़कियों के बीच कन्हैया

जब आप कई लड़कियों के साथ दोस्ती करते हैं, उनसे पब्लिक में बात करते हैं और उनके साथ घूमते हैं तब अन्य लड़कियाँ आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होने लगती हैं, फिर धीरे धीरे नज़दीक आने लगती हैं। अगर आप भी इस गुण को अपने व्यक्तित्व में शामिल कर सकें तो लड़कियों को आकर्षित करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी बल्कि वो आपके पीछे ख़ुद आयेंगी। इसके लिए आप लड़कियों के बीच अपनी पुरानी गर्लफ़्रेंड की बात करें, अपनी दोस्त लड़कियों के साथ पब्लिक में उठे बैठें और सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ अपनी सेल्फ़ी और फ़ोटो अपडेट करते रहिए।

इससे दूसरी और लड़कियों को लगेगा कि आप में वो ख़ास बात है, जिस वजह से उसे आपसे दोस्ती करनी चाहिए, उसे आपको अपना बनाना चाहिए। विकास क्रम के प्रारम्भ से ही इस बात का बड़ा महत्त्व रहा है।

लड़कियों को आकर्षित करने के उपाय

2. दूसरों से एक क़दम आगे

जब आपमें कोई एक ख़ास गुण होता है, जो आपको भीड़ में दूसरों से अलग और एक क़दम आगे दिखाता है तो आप लोगों के बीच पॉपुलर हो जाते हैं। पॉपुलर लड़कों पर सभी लड़कियाँ मरती हैं। अगर लड़कियों को आकर्षित करने का मौक़ा मिलते ही आप स्वयं को साबित कर दें तो ये मौक़े पर चौके छक्के जैसी बात हो जाएगी।

जब आप लोगों के रोल मॉडल बन जाते हों तो लड़की आपकी बुद्धिमत्ता की कायल हो जाती है, उसे लगता है कि आप उसे जीवन में वो सब कुछ कमा के दे सकते हो, जिसकी उसको सबसे ज़्यादा आवश्यकता है। वो आपके साथ एक सुरक्षित भविष्य की कल्पना करने लगती है। इस तरह वो आपको देखते ही आकर्षण महसूस करने लगती है।

Unique talent

3. ख़ुशी और अपनापन

एक हल्की सी मुस्कुराहट भी सामने वाले का मूड बदलने के लिए काफ़ी है। वहीं किसी का हँसमुख स्वभाव सभी को अपनी ओर खींच लेता है। लड़कियाँ जेनेटिकली इमोशनल होती हैं, वो अपने आपको हँसी ख़ुशी वाले माहौल में रहना पसंद करती हैं, वे संजीदा लड़कों की बजाय मौज मस्ती और घुमक्कड़ लड़कों के साथ कम्फ़र्टेबल महसूस करती हैं। इसलिए अगर इस गुण को अपनी पर्सनालिटी में शामिल कर लें तो लड़कियों को आकर्षित करके आप उन्हें अपना दीवाना बना सकते हैं। शायद इसीलिए कहते हैं कि लड़की हँसी तो समझो फँसी। तो आप जब गर्ल्स के बीच हों तो फ़न लविंग बर्ताव करें। जैसे आपको ज़िंदगी जीने का हुनर आता हो।

लड़कियों को भावनात्मक लड़के भी अच्छे लगते हैं वो जब आप दोस्तों की मदद करते हैं और आप ख़ुद को सफल पारिवारिक सदस्य साबित करते हैं तो गर्ल्स आपके साथ अपना फ़्यूचर सिक्योर महसूस करती हैं। इस तरह आप कोई भी लड़की को अपने नज़दीक बुला सकते हैं।

Happiness and care

4. सुरक्षा और ख़याल करना

अगर आप एनीमल प्लैनेट, नैट जियो या डिस्कवरी पर वाइल्ड लाइफ़ देखें तो आपको पता चलेगा कि कई मादाओं वाले समूह में अकेला नर होता है जो उनकी रक्षा और उनके साथ सम्भोग करता है। यही गुण लड़कियाँ भी किसी लड़के में देखती हैं कि वो ज़रूरत करने पर उनकी सुरक्षा दे सकता है या नहीं। चाहे यह सुरक्षा फ़िज़िकल हो या फिर रुपये पैसे की दृष्टि से।

जब किसी लड़की को यह लगता है कि आप हमेशा उसकी सुरक्षा का ख़याल रखेंगे और उसे छो‌ड़कर कहीं भी नहीं जायेंगे तो वह आपकी ओर आकर्षित होने लगती है।

अक्सर वह आपमें कुछ एटिकेट Etiquette को बहुत महत्व देती हैं, बैठने के लिए कुर्सी देना, पहले आप का अदब, उसको शॉपिंग में हेल्प करना, अपनी फ़ैमिली को वैल्यू देना, उनके साथ समय बिताना आदि। आपके ये गुण उसे अपने सपनों के राजकुमार की याद दिलाते हैं।

थोड़ा फ़िल्मी होकर बात करें वक़्त पर दोस्ती निभाना, भाइयों के लिए त्याग करना, लड़कियों के सम्मान की रक्षा करना आदि गुणों का प्रदर्शन प्राय: लड़कियों को आकर्षित करने का अच्छा रास्ता होता है।

Helping nature

5. बेहतर भविष्य की सोच

हर लड़के के जीवन में महत्वाकांक्षा बहुत अहम होती है। लड़कियाँ महत्वाकांक्षी लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं। वो अक्सर हर लड़के से यही जानना चाहती हैं वह लाइफ़ में कितना आगे जाना चाहता है? अगर आप अपने सपनों की उड़ान भरने में डरते नहीं हैं और उसके लिए अथक प्रयास करते हैं तो लड़कियाँ आपकी सफलता को अपनी सफलता बनाना चाहती हैं।

इन 5 गुणों में गर्ल्स के बीच पॉपुलर होना और पब्लिक में उनके साथ लाइफ़ एंज्वॉय करने का गुण सबसे महत्वपूर्ण हैं जो सबसे पहले उनके दिमाग़ में क्लिक करता है। अगर आप लाइफ़ में इन 5 बातों पर ध्यान देंगे तो आपको लड़कियों को आकर्षित करने का कोई मौक़ा गंवाना नहीं पड़ेगा।

इसलिए आज से ही अपना पर्सनल ग्रूमिंग प्रोग्राम ख़ुद बनाइए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *