आयुर्वेदिक फेस पैक से 30 मिनट में चेहरा निखारें

अपने चेहरे पर दाग़ धब्बे और निशान भला किसे पसंद होंगे! हर किसी के दिल में बेदाग़ चेहरे और ख़ूबसूरत त्वचा की चाहत होती है। लेकिन दिन भर काम करने के बाद थकान, ग़लत खानपान की आदत और बढ़ती हुई उमर के साथ चेहरे की रंगत ढलने लगती है। बाज़ार में बिकने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हो सकता है कि आपको एलर्जी हो जाए या फिर उसका कोई साइड इफ़ेक्ट हो जाए। इसकी जगह अगर प्राकृतिक चीज़ों के इस्तेमाल से अपने चेहरे को निखारें तो कहीं ज़्यादा बेहतर होगा। घर पर बनाये हुए आयुर्वेदिक फेस पैक आपके चेहरे की खोई हुई रंगत वापस ले आते हैं। ये बाज़ार में बिकने वाले बने बनाये फेस पैक की तुलना में सस्ते पड़ते हैं। इनके दुष्प्रभाव भी न के बराबर ही देने को मिलते हैं। प्राकृतिक उपाय करने से चेहरे की रंगत को बनाये रखा जा सकता है।
आयुर्वेदिक फेस पैक

आयुर्वेदिक फेस पैक

1. तुलसी के 15 पत्ते सुबह पानी के साथ पीसकर चेहरे पर लगायें। 10 मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धुलें। इससे 15 दिनों के भीतर ही कील, मुहांसे और झाइयों के निशान दूर होने लगेंगे।
2. महीन पिसी हुई मसूर की दाल में दूध मिलाकर लेप तैयार करें। इस लेप को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स चले जाते हैं।
3. गुलाब की पंखुड़ियों को दूध के साथ पीसकर लेप बनायें। इसे चेहरे पर लगाने से निखार आता है।
4. जायफल को दूध में पीसकर लेप बनायें। इसे चेहरे पर लगाकर कील मुहांसे और झुर्रियां मिटायी जा सकती हैं।
5. 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही के साथ 1 चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पैक बनायें। इसको लगाने से त्वचा का रंग निखरता है। Also ReadBesan Ka Face Pack in Hindi.
6. आम के पत्तों को पीस लें। इसमें थोड़ा सा दूध और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से काले दाग़ धब्बे, झुर्रियां और पिंपल्स हट जाते हैं।
7. चावल का आटा दूध में मिलाकर लेप बनायें। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है।
8. गाय के दूध में 1 चम्मच चिरौंजी मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसके प्रयोग से त्वचा के सफ़ाई होती है और उसमें निखार आता है।
9. एक बड़े चम्मच दूध में हल्दी मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इसे फेस पर लगाने से रंग निखरता है।
10. संतरे के छिलकों का पाउडर, दही, एक चुटकी हल्दी, 5 बूंद नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बनायें। इसे लगाने से आपका चेहरा खिल खिल जाएगा।

कुछ अन्य आयुर्वेदिक उपाय

11. उबले आलू का छिलका हटाकर उससे चेहरे पर मसाज करने से मुहांसे चले जाते हैं।
12. चेहरे पर कील मुहांसे अधिक निकल रहे हों तो दही को उबटन की तरह प्रयोग करने से लाभ होगा।
13. सूखी हल्दी की गांठ को नींबू के रस में डुबोकर चेहरे पर मलने से दाग धब्बे हट जाते हैं।
14. चेहरे पर गहरे रंग के दाग धब्बों को मिटाना हो तो टमाटर के रस को रुई के फाहे से लगाने से वो मिट जाते हैं।
15. ग्रीन टी भी चेहरे पर ताज़गी ला सकती है। 1 गिलास पानी में ग्रीन टी डालकर कुछ देर तक भिगोयें और बाद में इस पानी से चेहरा धो लें। थोड़ी ही देर में इसके असर से चेहरे की ताज़गी आ जाएगी।
16. चेहरे और गर्दन पर शहद लगाकर उसे थोड़ी देर सूखने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा पर कसाव आ जायेगा।
17. फ्रिज में ठंडे किए दूध में रुई का फाहा डुबाकर चेहरे की सफ़ाई करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोयें, ऐसा करने से चेहरे पर चमक आयेगी।
18. मुल्तानी मिट्टी में नारियल तेल और ज़रा सी चीनी मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। इससे रूप में निखार आयेगा।
19. बर्फ़ के पानी से चेहरा धोने से ताज़गी मिलती है। जिसे फ्रेश महसूस होता है।
20. फलाहार और सलाद खाने से भी रंगत में निखार आता है। इसके अधिक से अधिक पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए। जिससे रोम छिद्रों में जमी गंदगी पसीने से साफ़ हो जाए। साथ ही पेट भी साफ़ रहे।
Keywords – Ayurvedic Fack Packs

Leave a Comment