बेसन के फेस पैक बनाने की विधि

आज के समय में हर कोई गोरा होना चाहता है। इसी चाहत को पाने के लिए बाज़ार से महंगी महंगी क्रीम ख़रीद कर उपयोग करते हैं। लेकिन इन महंगी क्रीम को लगाने से भी कोई अंतर नज़र नहीं आता है। इसीलिए आज हम आपको गुणकारी बेसन के फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। बेसन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हर किचन में आसानी से मिल जाएगा। बेसन के फेस पैक से आप अपनी त्वचा को कोमल व चमकदार बना सकते हैं और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं।

बेसन फेस पैक

बेसन के फेस पैक बनाने की विधि

1. बेसन और खीरा

2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच खीरे का पेस्ट मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश फ्रेश लगेगी।

2. संतरे के छिलके का चूर्ण और बेसन

त्वचा को चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए 1/2 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में 1 चम्मच दूध, 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

3. टमाटर और बेसन

1 चम्मच टमाटर के रस से बीज निकाल दें। फिर इसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद इसे धो दें। इस पैक के उपयोग से त्वचा का रंग साफ होगा।

4. बेसन और नींबू

अगर आप ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स से परेशान है तो यह स्क्रब पैक ज़रूर ट्राई करें। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और 1/2 चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। यह स्क्रब चेहरे के ब्लैकहेड्स को दूर करने में कारगर है।

5. बेसन और बादाम

प्राकृतिक बादाम और बेसन का फेस पैक त्वचा को चमकदार व आकर्षक बनाने में मदद करता है। इसके लिए 1/2 चम्मच बेसन में 1/4 चम्मच बादाम पेस्ट और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

6. बेसन और हल्दी

टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी पाउडर, कुछ बूंद गुलाब जल और नींबू के रस की मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

7. बेसन, शहद और हल्दी

आज के समय में अधिकतर लोग कील मुहांसे की समस्या से परेशान रहते हैं। इन्हें दूर करने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 छोटा चम्मच शहद, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चुटकी हल्दी पाउडर और कुछ बूंद गुलाब जल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक के उपयोग से कुछ ही दिनों में कील मुहांसे गायब हो जाएंगे।

8. बेसन, हल्दी और दूध

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है यह तत्व त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है और बेसन त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालकर त्वचा में निखार लाता है। अगर इन दोनों को मिलाकर पैक बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं तो आपकी त्वचा हमेशा बेदाग नज़र आएगी। पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Leave a Comment