बालों का झड़ना कम करें 7 दिनों में

आज कल समय से पहले बालों का झड़ना, टूटना और गिरना कई कारणों से होता है। बालों की देखभाल सही से न करने पर बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। आदमी हो या फिर औरत अगर बाल हैं तो यह समस्या किसी को भी हो सकती है। यूं तो दो चार बाल टूटना गिरना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर बाल बहुत ज़्यादा गिर रहे हों तो यह एक समस्या है। बालों के झड़ना और गिरना रोकने के लिए आप यहाँ बताये गये उपाय कीजिए, फ़ायदा मिलेगा।

बाल झड़ने के कारण

– खानपान और तनाव
– हार्मोंस का असंतुलन
एलर्जी या संक्रमण
– दवा का साइड इफ़ेक्ट
– बालों की देखभाल में कमी
– घटिया साबुन और शैम्पू
– बदलता मौसम
बालों का झड़ना

बालों की देखभाल करना

– बालों पर वही शैम्पू प्रयोग करें जो सूट करता हो
– सप्ताह में 3 बार बालों पर शैम्पू करें
– 1 बार तेल मालिश ज़रूर करें
– पोषक तत्वों से भरपूर आहार खायें
– दिनभर में 4 लीटर पानी पिएं
– बालों में रूसी और जुँए न पड़ने दें

बालों का झड़ना रोकने के उपाय

१. हमारे शरीर का लगभग दो तिहाई भाग पानी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी ज़रूरी है। दिनभर में 12 गिलास से अधिक पानी पीने रक्त संचार अच्छे से होता है। पानी हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाता है। पानी पीने से बालों नई चमक पैदा होती है, वह स्वस्थ, घने और सुंदर रहते हैं। उनकी जड़े मजबूत रहती हैं। इसलिए दिन में अधिक से अधिक पानी पीने की आदत डालें।
२. बालों को धोने से आधा घंटा पहले बालों पर दही लगाकर छोड़ दें। जब दही सूख जाए, बालों को धो लें। दही बालों को पोषण देता है।
३. दही में नींबू का रस मिलाकर फेंट दें। इसे बालों पर नहाने से पहले लगाएं। आधे घंटे बाद बाल पानी से धुलें। इसे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।
४. दूध या दही में बेसन मिलाकर पतला घोल बना लें। इससे बालों को धोने से उनमें नई चमक आती है और उनका गिरना बंद हो जाता है।
५. रक्त संचार में कमी से बालों का झड़ना आम बात है। इसलिए आपको व्यायाम और योग करना चाहिए ताकि बालों की जड़ों तक पोषक तत्व पहुंच सकें।
६. बालों को धोने से पहले कच्चे अंडे लगाने से भी बाल मजबूत हो जाते हैं।
७. सप्ताह में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू के रस को एक साथ मिलाकर बालों पर लगायें। आधे घंटे बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। बाल नहीं झड़ेंगे।
८. पिसी दालचीनी और शहद को फेंटकर पतला घोल बनायें। इससे भी हेयर फ़ाल कम होता है।
९. बालों को भरपूर पोषण मिले तो वह टूटते झड़ते नहीं हैं। इसलिए बालों में मेंहदी ज़रूर लगानी चाहिए। आप मेंहदी में कच्चे अंडे की ज़र्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं।
बालों का झ‌ड़ना रोकिए

Reading home remedies for hair loss problem…

१०. विटामिन डी हमारे शरीर को सूरज की किरनों से मिलता है, जो बालों के पोषण के लिए आवश्यक है। आपको नियमित सुबह की धूप में 15 मिनट बिताने चाहिए। इससे त्वचा को कोई हानि नहीं होती है।
११. कच्चे पपीते को पीसकर पतला घोल बनायें। इसे बालों पर 15 मिनट लगाये रखिए। फिर बाल धो लीजिए। इससे बाल न तो झड़ेंगे न ही रूसी की समस्या होगी।
१२. रोज़मेरी के तेल से बालों की मालिश करने से बाल मजबूत और लम्बे होते हैं।
१३. नारियल का तेल बालों में लगाने से बाल नहीं झड़ते हैं।
१४. 1 चम्मच गरम जैतून का तेल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच पिसी दालचीनी को मिलाकर लेप बनाइए। इसे बालों पर 15 मिनट लगाये रखिए। फिर बाल धो डालें। इससे उपाय से भी बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
१५. नीम के पत्तोंका लेप बनाकर बालों पर लगाइए। कुछ देर के बाद बाल धो लीजिए। इससे सिर की त्वचा को पोषण मिलेगा, संबंधित रोग जैसे ख़ुष्की मिट जाएगी। जिससे बाल नहीं झड़ेंगे टूटेंगे।
१६. सप्ताह में 1 बार बालों पर तिल के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे भी बालों की जड़े मजबूत होती हैं।
१७. आधा कप दही में 1 ग्राम पिसी कालीमिर्च और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों में जान आएगी।
१८. दैनिक आहार में दाल, अनाज, सब्ज़ियां, फल, सूखे मेवे, दूध, धी, अंडे आदि खाइए। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलेगा। फ़ास्ट फ़ूड को सिर्फ़ स्वाद तक ही सीमित रखिए।
१९. बीड़ी, सिरगेट, शराब और तम्बाकू से परहेज़ कीजिए। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा। बल्कि आपके बाल भी सुंदर, लम्बे और घने होंगे।

नोट:

घरेलू नुस्खे हज़ारों सालों से आज़माए हुए होते हैं, इनके साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते। लेकिन अगर आप किसी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं तो बालों झड़ने की समस्या के बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

Leave a Comment