विटामिन डी की कमी के लक्षण और आहार

हमारे शरीर के विकास के लिए सभी विटामिन के साथ साथ विटामिन डी की भी ज़रूरत होती है। विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन है जो सबसे ज़्यादा सूर्य की किरणों से प्राप्त होता है। लेकिन जो लोग सूर्य की किरणों के सम्पर्क में कम आते हैं या विटामिन डी से युक्त आहार का सेवन नहीं करते हैं तो वे लोग विटामिन डी की कमी के शिकार भी हो सकते हैं। विटामिन डी की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएँ हो सकती हैं। इसीलिए विटामिन डी से युक्त आहार जैसे दूध, मशरूम, मछली, अंडा, कॉड लिवर ऑयल और संतरे का रस आदि का सेवन ज़रूर करें…

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी के लक्षण

Vitamin D की कमी के कारण हड्डियां कमज़ोर हो जाती है, हड्डियों, मांसपेशियों और कमर में अक्सर दर्द की शिक़ायत रहती है, थोड़ा सा ही काम करने पर शरीर में बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा वज़न और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग

बच्चों में रिकेट्स (Rickets) और बड़ों में अस्टोमलेशिया (Osteomalacia) नामक रोग होता है।

विटामिन डी से भरपूर आहार

1. दूध

दूध को सम्पूर्ण भोजन माना जाता है। जो कई सारे पोषक तत्वों के साथ साथ विटामिन डी से भरपूर होता है। इसीलिए रोज़ाना दूध ज़रूर पिएँ। लेकिन ध्यान रहें कि डेयरी के दूध में विटामिन डी कम मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए हमेशा गाय, भैंस और बकरी के दूध का ही सेवन करें।

2. संतरे का रस

संतरा एक ऐसा फल है जिसके छिलके, फल व रस तीनों ही कई गुणों से भरपूर है। संतरे के रस का स्वाद थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा होता है लेकिन संतरे के रस में विटामिन डी भरपूर होता है। इसीलिए सप्ताह में 2 से 3 बार संतरे के जूस का सेवन अवश्य करें।

3. शीटेक मशरूम (Shiitakes Mashroom)

शीटेक मशरूम में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए आप शीटेक मशरूम को अपने आहार में ज़रूर शामिल करें।

4. पनीर

पनीर में भी कुछ हद तक विटामिन डी पाया जाता है। इसलिए आप पनीर को चाहें कच्चा खाएँ या सलाद या सब्ज़ी बनाकर खाएँ। लेकिन इसे अपने आहार में ज़रूर शामिल करें।

5. ऑइस्टर (कस्तूरी)

ऑइस्‍टर में विटामिन डी, विटामिन बी 12, आयरन, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको अपने आहार में शामिल करने से आप विटामिन डी के अलावा कई अन्य पोषक तत्वों को भी पा सकते हैं। इसीलिए इसको सीमित मात्रा में अपने आहार ज़रूर शामिल करें।

6. अंडे

अंड़े को पोषक तत्वों से युक्त आहार माना जाता है। जिसके सेवन से न केवल शरीर बल्कि बालों को भी पोषण मिलता है। इसके अलावा यह विटामिन डी से भी भरपूर होता है। इसीलिए इसका सेवन ज़रूर करें।

7. मछली

सालमोन और ट्यूना मछली कई सारे पोषक तत्वों के साथ विटामिन डी से भरपूर होती है। इसीलिए इनका सीमित मात्रा में सेवन ज़रूर करें।

8. कॉड लीवर ऑयल

कॉड लीवर ऑयल विटामिन ए और विटामिन डी से भरपूर होता है। इसीलिए आप इसे अपने आहार योजना में ज़रूर शामिल करें ताकि विटामिन ए और विटामिन डी इन दोनों का शरीर में संतुलन बना रहें।

विटामिन डी से फ़ायदे

विटामिन डी कैल्शियम का अवशोषण करने में सहायक है, प्रतिरक्षा प्रणाली के सही तरीके से काम करने में सहायक है और हड्डियों और कोशिकाओं के विकास तथा मासपेशियों के दर्द को दूर करने में सहायक है। इसीलिए सूर्य की किरणों के साथ साथ विटामिन डी से युक्त आहार का सेवन ज़रूर करें।

Keywords – Vitamin D Deficiency, Vitamin D Sources, Vitamin D Food

Leave a Comment