बच्चे का दिमाग़ आइंस्टाइन जैसा तेज़ बनाने के टिप्स

आप अक्सर सोचती होंगी कि ऐसा क्या करें कि मेरा बच्चा अच्छे से पढ़ाई करे, वो जो भी याद करे उसे वो भूले नहीं, कक्षा में हमेशा अव्वल आए। हर कोई उसकी उसके तेज़ दिमाग़ की तारीफ़ करे। ऐसा हो सकता है बस इसके लिए आपको इस दिशा में थोड़ी सी कोशिश करनी होगी। फिर आपके बच्चे का दिमाग़ भी आइंस्टाइन जैसा तेज़ हो सकता है।

बच्चे का दिमाग़ कम्प्यूटर से भी तेज़

बच्चे का दिमाग़ आइंस्टाइन जैसा बनाइए

1. किचेन में लगे गणित की क्लास

क्या आप जानती हैं कि आप किचन में भी बच्चों को खेल खेल में गणित को समझा सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कैसे?
तो आइए इस बारे में जानते हैं –

– बच्चों को किचन में कुछ बर्तनों को एकत्रित करने के लिए बोलें और फिर उनकी गिनती करवाएँ। इस तरह से आप उनको 1 से 10 या 1 से 20 तक आसानी से गिनती सिखा सकती हैं। इस प्रक्रिया को रोज़ 2 से 3 बार करवाएं।

– किचन में एक जैसे दिखने वाली वस्तुओं को अलग करवाएं जैसे सभी कटोरियाँ, सभी प्लेटें और सभी गिलासों को एक साथ रखें और बच्चों को इनके आकार में अंतर बताकर इन्हें इनके बारे में और इनके के आकार का ज्ञान दें।

यह तो बस कुछ उदाहरण हैं आप किचेन में ऐसे अनेक प्रयोग कर सकती हैं जिससे बच्चा खेल खेल में बहुत कुछ सीख जाएगा। ये बात हमेशा याद रखें कि खेल खेल के माध्य्म से बच्चा जो कुछ भी सीखता है वो उसे हमेशा याद रहता है। उसे वो कभी नहीं भूलता है। तो आज से आप भी इन छोटी छोटी एक्सरसाइज़ के माध्य्म से बच्चों को सिखाने का प्रयास करें।

–  किसी भी सामग्री को लेकर उनकी संख्या घटा बढ़ाकर आप जोड़ना और घटाना भी सिखा सकती हैं।

– आप जब बाज़ार सामान लेने जाएं तो बच्चे को अवश्य लेकर जाएं ताकि बच्चा यह समझ सके कि हम लोग जो सामान ख़रीदते है उनके बदले में रुपए देने पड़ते हैं। अब रुपया क्या होता है? इनमें कितने पैसे होते हैं? इन चीज़ों को भी आप अपने बच्चे को समझाएं।

2.  खानपान अच्छा हो

तेज़ दिमाग़ के लिए अच्छा पोषण ज़रूरी है। जिसके लिए आपको बच्चों के खानपान पर ख़ास ध्यान देना होगा। बच्चों के खाने में सभी पोषक तत्व मौजूद रहने चाहिए। इसके साथ साथ उन्हें प्रत्येक दिन 2 गिलास दूध, 4 से 8 भीगे हुए बादाम, एक अखरोट, 4 किशमिश ज़रूर दें। इनके नियमित सेवन से बच्चे का दिमाग़ तेज़ होता है।

3. बच्चों को सक्रिय रखें

जो बच्चे घर से बाहर निकलकर खेलते हैं, साइकिल चलाते हैं, मिट्टी से खेलना, झूला झुलना इस तरह का कोई भी खेल खेलते हैं, तो उनका दिमाग़ लगातार सक्रिय रहता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे का दिमाग़ तेज़ हो तो उसे शारीरिक रूप से सक्रिय रखने की कोशिश करें।

4. मेमोरी गेम्स खेलें

आप अपने दिमाग़ को जितना ज़्यादा सक्रिय रखते हैं, वो उतना ही ज़्यादा तेज़ बनता है। बच्चे की याददाश्त तेज़ बनाने के लिए उसके साथ नियमित अंतराल पर मेमोरी गेम्स खेलें। इसके लिए आप बच्चों से पहेली पूछ सकती हैं या क्रॉसवर्ड, शब्दों को तलाशना, ब्लॉक्स और सुडोकू जैसे खेल दिमाग़ के लिए बेहतरीन व्यायाम हैं।

5. अच्छी आदतें विकसित करें

बच्चों में अच्छी आदतों का विकास करें। जैसे वे नियमित समाचार पत्र पढ़ें। फिर आप उनसे ये भी पूछें कि आज उन्होंने क्या पढ़ा? इससे आपको यह मालूम हो जाएगा कि बच्चा किस चीज़ को पढ़ने में रूचि ले रहा है।

इस तरह से आप इन छोटी छोटी एक्सरसाइज़ के माध्य्म से बच्चों में अच्छी आदतों का विकास कर सकती हैं और उन्हें खेल खेल के माध्यम से बहुत कुछ सिखाने का प्रयास भी कर सकती है।

आपने इन छोटी छोटी एक्सरसाइज़ के माध्यम से अपने बच्चों को क्या सिखाया? अपने अनुभव और विचारों को हमसे ज़रूर शेअर करें। हमें आपके विचारों का इंतज़ार रहेगा।

Leave a Comment