नारियल पानी पीने के लाभ

नारियल और नारियल पानी हम सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह आपके शरीर को अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रखता है। त्वचा के खोते हुए ग्लो को वापस पाने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। पेट सम्बंधित कई समस्याओं जैसे कब्ज़, अपच और कमज़ोर पाचन भी लाभ पहुँचाता है।
नारियल पानी

नारियल पानी या कोकोनट वाटर पीने के फ़ायदे

1. वज़न घटायें

सुबह सुबह वर्कआउट करने के बाद नारियल पानी पीने से इसके पौष्टिक तत्व आपको एनर्जी से रिचार्ज कर देते हैं। साथ पेट भरा भरा रहता है जिससे काफ़ी देर भूख नहीं लगती है, जिससे वज़न घटाने वाले लोगों को बहुत फ़ायदा होता है।

2. त्वचा को जवाँ बनायें

कोकोनट वाटर त्वचा के कील मुँहासों से भी छुटकारा दिलाता है। अधिकतर स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे क्रीम, शैम्पू, लोशन और दूसरी मेकअप सामग्रियों में नारियल के इसी गुण के कारण प्रयोग किया जाता है।

3. पंच तत्वों की खान

शरीर को शक्ति और ऊर्जा देने के लिए अहम पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ पौष्टिक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटैशियम और सोडियम नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अतिरिक्त यह एंटी ऑक्सीडेंट का भी स्रोत होता है।

4. सुदृढ़ पाचन तंत्र

पेट से जुड़ी अनेक समस्याओं जैसे अपच और कब्ज़ में नारियल पानी बहुत फ़ायदेमंद होता है। साथ ही उल्टी और दस्त जैसी प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी लाभकारी है, क्योंकि यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

5. नियंत्रित रक्त चाप

हाइ ब्ल्ड प्रेशर के मरीज़ यदि प्रतिदिन एक गिलास कोकोनट वाटर पियें तो उच्च रक्त चाप की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वेस्ट इंडियन मेडिकल जर्नल ने इस सम्बंध में एक पेपर भी प्रकाशित किया है।

6. एनर्जी ड्रिंक से लाभकारी

एक्सरसाइज़ करने के बाद एनर्जी ड्रिंक पीने से आपको शक्ति मिलती है। इन एनर्जी ड्रिंक्स के मुक़ाबले ताज़ा नारियल पानी अधिक लाभकारी होता है। यह आप तेज़ी से रिफ़्रेशमेंट देता है।

Leave a Comment