मछली तेल के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

मछली तेल का सेवन या उपयोग शरीर को हष्ट पुष्ट और बलिष्ठ बनाता है। इसके अलावा यह यह कैंसर, हृदय रोग या आर्थराइटिस जैसे घातक रोगों से भी रक्षा करता है। मछली के तेल में पाया जाने वाला एक ज़रूरी तत्व ओमेगा 3 फैटी एसिड जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होता है लेकिन यह सबसे ज़्यादा मात्रा में साल्मोना और समुद्री मछली में पाया जाता है। ऐसे में शाकाहारी इस पोषक तत्व को कैसे प्राप्त करें क्योंकि वे लोग मछली नहीं खाते, उनके लिए फिश ऑयल की गोलियां या कैप्सूल बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं जिनका सेवन करके वे ओमेगा 3 फैटी एसिड को प्राप्त कर सकते हैं। आइए मछली तेल के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानें।

मछली तेल और कैप्सूल
Cod liver oil together with sprat.

मछली तेल के स्वास्थ्य लाभ

1. मानसिक रोगों से मुक्ति

वैज्ञानिक शोध के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डी. एच. ए पाया जाता है। जो व्यक्ति को अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव आदि मानसिक रोगों से मुक्ति दिला कर शरीर को बहुत आराम पहुँचाता है।

2. हृदय रोग से रक्षा

मछली तेल में उपलब्ध ओमेगा-3 फैटी एसिड नामक तत्व शरीर की हृदय रोगों से रक्षा करता है। यह रक्त में मौजूद हानिकर कोलेस्ट्रॉल एल डी एल को कम करता है और लाभकर कोलेस्ट्रॉल एच डी एल को बढ़ा देता है। इस प्रकार मछली के तेल के नियमित उपयोग से हृदयाघात की संभावना कम हो जाती है।

3. शरीर की सूजन में कमी

यदि आपके शरीर में किसी भी कारण से सूजन हो जाएं तो प्रतिदिन दिन में 3 ग्राम मछली के तेल का सेवन करें इससे सूजन कम होने लगती है।

4. घुटने का दर्द

जिन लोंगो के घुटने में दर्द या आर्थराइटिस की की समस्‍या हो वे लोग नियमित मछली के तेल का सेवन करें और इसके तेल की मालिश करें। इस तेल की मालिश से हड्डियां मज़बूत होती है और इस तेल के सेवन से कई घातक रोगों से बचा जा सकता है इसलिए इस तेल का सेवन ज़रूर करें।

5. सौन्दर्य निखार

त्वचा की झुर्रियां तथा रूखापन को दूर करने के लिए नियमित मछली के तेल का सेवन करें। क्योंकि इसमें मौजूद डीएचए जो कि जरुरी फैटी एसिड होते हैं। ये हमारे सौन्‍दर्य को निख़ारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और प्राकृतिक निख़ार प्रदान करते है।

6. गर्भावस्था में सेवन से लाभ

गर्भावस्था में मछली तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास उत्तम होता है। इसके अलावा इस तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु कई घातक बीमारियों से भी बचा रहता है।

7. वज़न कंट्रोल करें

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो नियमित व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। इसके अलावा मछली के तेल का सेवन करें क्योंकि मछली तेल के सेवन से शरीर में जमी हुई चर्बी कम होने लगती है जिससे बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

8. आंखों की रोशनी बढाएं

मछली के तेल के सेवन से आंखों की मासपेशियां मज़बूत होती हैं जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

9. मन एकाग्रचित करें

मछली तेल के सेवन से कॉन्सोट्रेशन पावर ( एकाग्रचित शक्ति) बढ़ती है।
मछली के तेल के सेवन से होने वाले फ़ायदों को जानने के बाद इस तेल का सेवन व उपयोग करें और सदैव सेहतमंद बने रहें।

Leave a Comment