गर्भावस्था में मछली के तेल के सेवन से होने वाले फ़ायदे

मछली का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इस तेल के सेवन से ह्रदय रोग, अर्थराइटिस और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर गर्भावस्था में गर्भवती महिला इस तेल का सेवन करती है तो यह उसके स्वास्थ्य को बेहद लाभ पहुँचाता है। इसके अलावा इसमें पेटाथेनिक एसिड और डी.एच. ए (डिकॉसहेक्सिनाइक एसिड) पाया जाता है, जो तनाव से मुक्ति दिलाता है। तो आइये जाने कि गर्भवती महिला को गर्भावस्था में मछली के तेल के सेवन से होने वाले फ़ायदे क्या क्या हैं?
गर्भावस्था में मछली के तेल का सेवन

गर्भावस्था में मछली के तेल के सेवन से होने वाले फ़ायदे

1. मानसिक रोग से मुक्ति

एक शोध के अनुसार खून में डी.एच. ए और सेरोटोनिन की अधिक मात्रा ही व्यक्ति को तनाव ग्रस्त कर देता है। ऐसे में अगर व्यक्ति डी.एच. ए युक्त नियमित मछली के तेल का सेवन करें तो इससे अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव, आदि मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

2. गर्भस्थ शिशु का शारीरिक विकास

मछली के तेल में डी.एच. ए पाया जाता है। अगर गर्भावस्था में गर्भवती महिला मछली के तेल का सेवन करें तो इससे गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास में सहायता मिलती है।

3. गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य

एक शोध के अनुसार गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला के द्वारा मछली के तेल का सेवन करने से गर्भस्थ शिशु में रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही साथ यह गर्भस्थ शिशु को एलर्जी, हृदय संबंधी एवं पाचन संबंधी घातक बीमारियों से भी रक्षा करती है।

4. गर्भस्थ शिशु का मानसिक विकास

मछली के तेल में ओमेगा-3 और डीएचए पाया जाता है। जिससे गर्भवती महिला के इस तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु का मस्तिष्क तेज़ होता है।

5. मां और गर्भस्थ शिशु मानसिक स्वास्थ्य

एक शोध के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता हैं जो गर्भवती महिला और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड में जो डी.एच.ए पाया जाता है वह भ्रूण के मस्तिष्क विकास और ज्ञानात्मक विकास के लिए बहुत ज़रूरी होता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिला इस तेल का सेवन ज़रूर करें।

6. मज़बूत हड्डियाँ

मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए पाया जाता है। जिस कारण से अगर गर्भवती महिला व शिशु की हड्डियों की इस तेल से मालिश की जाएं तो इससे दोनों की हड्डियां मजबूती होती है।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए व कई घातक बीमारियों से बचने के लिए गर्भवती महिला मछली के तेल का सेवन ज़रूर करें।
Keywords- Fish Oil Benefits during Pregnancy, Healthy Pregnancy, Cod Liver Oil Benefits

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *