हँसने के 10 स्वास्थ्य लाभ

खुल के हँसो, ज़ोरदार हँसो क्योंकि हँसने से सकारात्मक सोच बढ़ती है। हँसी को हम उस असरदार दवा की तरह मानते हैं, जो दुखों और घावों को ठीक करने में सबसे ज़्यादा असरकारक है। हँसने के कारण आपकी सोच सकारात्मक हो जाती है। हँसी वो चमत्कारिक योग है जिससे तमाम समस्याओं का समाधान अपने आप ही हो जाता है।
क्या आपको याद है कि आख़िरी बार खुलकर कब हँसे थे। ऐसी हँसी जो रुकने का नाम ही न ले रही हो, शायद नहीं याद हो। आज की भागमभाग भरी ज़िंदगी में किसी के पास इतना समय ही नहीं होता कि वह ख़ुद के लिए दो मिनट भी निकाल सके। हँसते मुस्कराते आप जितने अच्छे लगते हैं, हँसने से आप उतना ही स्वस्थ रहते हैं। हँसने से मानसिक तनाव भी कम होता है।
हँसने के लाभ

हँसने के बहाने

हँसना एक स्वाभाविक व्यायाम है। जब आप मानसिक तौर पर स्ट्रेस में होते हैं तब आप इस व्यायाम को करके स्ट्रेस से मुक्त भी हो सकते हैं। हमारे शरीर में कुछ स्ट्रेस हार्मोन होते हैं, जैसे कि कर्टिसोल, एड्रेनलिन आदि। जब कभी हम तनाव में होते है तो ये हार्मोन हमारे शरीर में सक्रिय हो जाते हैं। इनका लेवल बढ़ने पर घबराहट होती है, ज़्यादा घबराहट बढ़ने पर सिरदर्द, माइग्रेन, कब्ज़ हो सकता है और शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
हँसने से कर्टिसोल कम होता है और एंडरफिन जैसे फ़ील गुड हार्मोन बढ़ जाते हैं। इससे मन उल्लास और उमंग से भर जाता है। जितनी देर हम ज़ोर ज़ोर से हँसते हैं। उतनी देर हम एक तरह का प्राणायाम करते हैं, क्योंकि हँसते हुए हमारा पेट अंदर की तरफ चला जाता है साथ ही हम लगातार साँस छोड़ते रहते हैं। इससे शरीर से कार्बन डाइ आक्साइड बाहर निकलती रहती है और पेट में ऑक्सीजन के लिए ज़्यादा जगह बनती है। खाँसी, नज़ला, स्किन प्रॉब्लम जैसे एलर्जी आदि ऑक्सीजन की कमी से बढ़ जाते हैं। हँसने से इन बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हँसी कॉर्डियो एक्सरसाइज़ है। हँसने से चेहरे, हाथ, पैर और पेट की मसल्स व गले की हल्की फुलकी कसरत हो जाती है। दस मिनट की ज़ोरदार हँसी कितने फ़ायदे हैं और इससे ब्लड सरकुलसेन बढ़ता है और मसल्स रिलेक्स भी करती हैं। कुल मिलाकर हँसना सेहत के लिए लाभदायक होता है, तो फिर अकेले हँसने से अच्छा है कि आप समूह में हँसें। अकेले हँसने से ज़्यादा समूह में हँसने के अधिक फ़ायदे हैं, इसलिए साथ में हँसने के कुछ अवसर ढूँढ़ें।

  • चुटकले पढ़ें और दूसरों को भी सुनाएँ
  • किसी कॉमेडी क्लब में जाएँ
  • हँसमुख लोगों से मिलिए

हँसने के फ़ायदे

  1. हँसी से टेंशन और डिप्रेशन कम होता है।
  2. यह नेचुरल पेनकिलर का काम करता है।
  3. हँसी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है।
  4. ज़ोरदार हँसी कसरत का काम भी करती है।
  5. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  6. ख़ूबसूरत चेहरा पाने के लिए यह एक अच्छा व्यायाम है।
  7. हँसी से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  8. हँसी से सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
  9. हँसी आपको जीवन में कभी निराश नहीं होने देती।
  10. हँसी से आप एक तीर से दो निशाने लगा सकते है। हँसी में सच और शिक़ायत दोनों बातें साथ कहने की क्षमता बढ़ती है।

सामाजिक लाभ

अगर आप हँसमुख हैं तो जल्दी किसी विपरीत परिस्थिति के दबाव में नहीं आयेंगे बल्कि उस विपरीत परिस्थिति से निकल कर बेहतर सामाजिक जीवन जी सकते हैं।

Leave a Comment