हेल्दी लाइफ़ के लिए 5 हेल्थ टिप्स

एक बात हम और आप अच्छे से जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। यानि आप हेल्दी हैं तो सारी दुनिया के सुख भोग सकते हैं। अगर आपके दुनिया भर के सुख हैं लेकिन उन्हें भोग न पाएँ तो ये जीवन बेक़ार है।है। अंग्रेज़ी में एक कहावत है- Health is Wealth; यानि जो व्यक्ति स्वस्थ है वही धनी है। पर बदलते समय में लाइफ़स्टाइल और खानपान में हुए बदलाव के कारण हर व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक तक़लीफ़ से परेशान है। आइए आज आपको हेल्दी लाइफ़ के सीक्रेट्स बताते हैं।

हेल्दी लाइफ़ के लिए योग
Yoga for healthy life

शारीरिक बीमारियों के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन अनियमित खानपान और मिलावट प्रमुख कारण हैं। जिससे लोग धीरे धीरे बीमार होते जाते हैं। आज फल, सब्ज़ियों और अनाज सभी में मिलावट होती है। व्यापारी ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने के लिए लोगों की जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कैंसर, हृदय रोग, बवासीर, पेट में गैस, कब्ज़, एसिडिटी और बहुत सी बीमारियाँ मिलावटी खाने के कारण बढ़ रही हैं।
ये सही बात है कि ये सब खाद्य पदार्थ हम घर पर नहीं बना सकते हैं। लेकिन स्वस्थ जीवन के लिए हम अपनी दिनचर्या और खानपान की आदतों में ज़रूरी बदलाव तो कर ही सकते हैं। जिससे हेल्दी लाइफ़ जी सकते हैं। अगर आप बुज़ुर्गों के साथ समय बिताएँ तो आपको पता चल जाएगा कि पुराने समय में लोग किस तरह स्वस्थ रहते थे।

हेल्दी लाइफ़ पाएँ, ये 5 हेल्थ टिप्स अपनाएँ

#1 दवाओं का प्रयोग समझदारी से

अक्सर जब हमको सिर दर्द और बदन दर्द होता है तो फ़ौरन पेन किलर यानि अंग्रेज़ी दर्द निवारक औषधि का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ऐलोपैथिक इलाज की बजाय घरेलू उपाय अपनाए जाएं तो ज़्यादा बेहतर होगा।
गंभीर बीमारी से परेशान व्यक्ति भी अपनी चल रही दवाओं के साथ देसी नुस्खे अपना सकता है। आयुर्वेदिक उपाय कैंसर जैसी बीमारी में भी कारगर होते देखे गए हैं।
कुछ लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए मल्टी-विटामिन टैबलेट या कैप्सूल का सेवन करते हैं। हमारा सुझाव है कि आप बजाय इसके प्राकृतिक तरीक़ों को अपनाकर तो देखिए, बहुत फ़ायदा मिलेगा।

#2 दौड़-भाग व्यायाम नहीं

दिन की शुरुआत आपको योगाभ्यास और व्यायाम से करनी चाहिए। बीमारियों से बचने, शारीरिक फ़िटनेस और मस्तिष्क को एक्टिव रखने का सबसे अच्छा तरीक़ा है।
कुछ लोगों का कहना है कि हम दिन भर इतनी दौड़-भाग कर लेते हैं कि हमारी एक्सरसाइज़ अपने आप हो जाती है। ऐसा सोचना बिल्कुल ग़लत है। आप जो दिन भर करते हैं वो आपकी रोज़ की दिनचर्या है। आपको हेल्दी लाइफ़ जीने के लिए व्यायाम के लिए रोज़ अगल से समय निकालना चाहिए।

साइकिल चलाएँ
Cycling for Healthy life

सुबह शाम टहलना, साइकल चलाना, दौड़ना, रस्सी कूदना, प्राणायाम और योग करना ऐसे व्यायाम है जो बॉडी फ़िटनेस में बहुत आवश्यक हैं। किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे मरीज़ों को अपने डॉक्टरी सलाह माननी चाहिए।
योग की शुरुआत करने के लिए प्रोफ़ेशनल क्लासेज ज्वाइन कर लीजिए। इंटरनेट पर आप बाबा रामदेव के वीडियो देखकर बेसिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

#3 पानी पोषक तत्वों से भरपूर

हमारे शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी से बना है इसलिए आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी में बनने वाले टॉक्सिंस _ Toxins पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। यानि बॉडी डिटॉक्सिफ़ाइ _ Detoxify हो जाती है।
रोज़ 3 से 4 लीटर पानी पीने से शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्व पहुंच जाते हैं। जिससे आप हेल्दी और एक्टिव रहते हैं।

#4 समय पर हेल्दी फ़ूड खाएँ

समय पर खाना खाने की आदत बनाएँ और जंक फ़ूड से तौबा कर लें। ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर सही समय पर करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियाँ नहीं होती हैं। आज कल ऑर्गैनिक वेजिटेबल्स और फ़्रूट्स _ Organic Vegitables and Fruits भी बाज़ार में आने लगे हैं। अगर आप मिलावटी चीज़ों से परहेज़ करना चाहते हैं तो ऑर्गैनिक रूप से उगाए गए खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

ऑर्गैनिक फ़ूड खाएँ
Eat organic food

 
आज कल बहुत से लोग कम वज़न या मोटापे के शिकार हैं। ख़राब पाचन तंत्र इन दोनों परेशानियों का कारण है। आप जो खाते पीते हैं वह सही से न पचने की वजह से दुबलेपन या मोटापे की समस्या होती है। इसकी सही समय पर हेल्दी भोजन खाने से हेल्दी लाइफ़ मिलती है।
खाना खाते समय बीच में पानी न पिएँ। खाना खाने के बाद 15 मिनट बाद पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है। हल्का गुनगुना पानी पीने से कई फ़ायदे होते हैं।

#5 चाय से परहेज़

सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की तक़लीफ़ हो सकती है। हो सकता है कि आप भी उन लोगों में हों जिन्हें उठते ही चाय चाहिए, इसके बिना आपकी आंख भी न खुलती हो। चाय से दिन की शुरुआत करने की बजाय 1 गिलास पानी पीने बहुत फ़ायदा मिलता है। तांबे के बर्तन में रात को सोते पानी रख लें और सुबह उठकर उस पानी को खाली पेट पिएँ

हर्बल चाय
Herbal tea instead of tea

दिन में जब चाय पीने का मन करे तो उसकी जगह ग्रीन टी, लेमन टी या ब्लैक टी पीनी चाहिए। हर्बल चाय बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाकर मेटाबलिज़्म को मज़बूत करते है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

हेल्थ केयर टिप्स

– हेल्दी लाइफ़ के लिए मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन कीजिए।
– शरीर को काम के साथ साथ आराम भी चाहिए। इसलिए आपको कम से कम आठ घंटे शांति से सोना चाहिए।
– घर, किचेन और बाथरूम की साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
– खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोना चाहिए।

अच्छी सेहत के लिए घरेलू नुस्खे

आयुर्वेदिक और देसी नुस्खे से इलाज करने का फ़ायदा है कि आप इन्हें घर पर कर सकते हैं और बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी बीमारी का पहले से उपचार चल रहा है तो आप बिना दवा बंद किए, साथ में यह उपाय कर सकते हैं।
हेल्दी और फ़िट रहना सिर्फ़ आपके हाथ में है। आदमी हो या औरत उपरोक्त उपाय सभी के लिए हैं। अगर आज आप अपनी आदतें नहीं सुधारेंगे तो भविष्य में आपको गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। हो सकता है कि आप सभी उपाय एक साथ न कर पाएँ लेकिन आप शुरुआत एक एक करके कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *