घमौरियों से बचने के 14 घरेलू उपाय

चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस में घमौरियाँ का होना एक आम बात है। ये सबसे ज़्यादा गर्दन, पेट और पीठ पर अधिक नज़र आती है। ये बेहद खुजली और जलन भी पैदा करती है। गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए आहार में अधिक से अधिक कच्चे प्याज का सेवन करें, क्योंकि कच्चा प्याज गर्मी से बचाता है और तड़का / छोंक लगा हुआ प्याज गर्मी को बढ़ाता है।

घमौरियों से बचने के घरेलू उपाय

घमौरियों से बचने का उपाय

1. खीरा

खीरे में शरीर को ठंडा रखने का शक्तिशाली गुण है। जो कि घमौरी से बचने के लिए एक कारगर उपाय है। एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें और इसी पानी में खीरे के पतले पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं। ऐसा करने से घमौरियाँ जल्दी ठीक हो जाती हैं और खुजली तथा जलन से भी राहत मिलती है।

2. आम

कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बेहद प्रभावशाली है। कच्चे आम को धीमी आंच में भूनकर इसके गूदे को शरीर पर लेप करने से घमौरियों दूर हो जाती है। इसके अलावा कच्चे आम के पने का भी दिन में 2 बार सेवन अवश्य करें।

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी घमौरी की जलन से निजात दिलाती है और खुजली भी मिटाती है। इसके लिए 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप को घमौरी पर दिन में एक बार लगाएं।

4. एलोवेरा

एलोवेरा के पत्तों का गूदा दिन में दो बार घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो दें। ऐसा करने से घमौरियाँ ठीक हो जाएंगी।

5. बर्फ़

घर में उपलब्ध बर्फ़ को घमौरियाँ वाले स्थान पर लगाने से घमौरियाँ ठीक हो जाती हैं।

6. नारियल

नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करके पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियाँ दूर हो जाती हैं।

7. नीम

घमौरियों से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाना चाहिए। इससे घमौरियाँ दूर हो जाएंगी।

8. चंदन का पाउडर

चंदन के पाउडर को पाउडर की तरह घमौरियों पर लगाने से राहत प्राप्त होती है। इसके अलावा चंदन के पाउडर में पानी मिलाकर इसका लेप बनाकर घमौरी पर लगाने से घमौरी दूर हो जाती है। गुलाब जल में चंदन और कपूर को घिसकर घमौरियों पर लगाने से भी राहत मिलती है।

9. तुलसी

तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियाँ दूर हो जाती हैं।

10. खसखस

20 ग्राम खसखस को पीसकर पानी में मिक्स करके घमौरियों पर लगाने से घमौरियों दूर हो जाती है।

11. अनानास

अनानास के गूदे को घमौरियों वाली जगह पर लगाने से रोगी को आराम मिलता है।

12. सरसों

2 चम्मच सरसों के तेल में 2 चम्मच पानी मिलाकर सुबह और शाम मालिश करने से घमौरियाँ दूर हो जाती है।

13. संतरे का छिलका

संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुलाबजल में मिक्स करके घमौरियों वाले जगह पर लगाने से घमौरियों में बेहद लाभ प्राप्त होता है।

14. शुद्ध देशी घी

गाय या भैंस के शुद्ध देसी घी को घमौरियों वाली जगह पर लगाने से घमौरियाँ दूर हो जाती हैं।

Keywords – घमौरियाँ , घमौरियां , हीट रैश , प्रिकली हीट , ghamoriya, ghamauriyan, heat rash, prickly heat, prickly heat rash, heat rash home remedies

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *