लड़की से बात करने के तरीक़े

लड़की से बात कैसे करूँ? ये एक ऐसी बात है जो कभी न कभी हर लड़के दिल में ज़रूर उठती ही है। लड़की से बात करना उन लड़कों के लिए तो काफ़ी आसान होता है, जो शुरू से ही लड़कियों से बात करते रहे हैं। स्कूल में क्लासमेट गर्ल से और कॉलेज में बैचमेट्स से, फ्रेन्ड्स से और इधर उधर ट्यूशन में। पर कुछ लड़के ऐसे भी हैं जो लड़कियों कभी ठीक से बात नहीं कर पाते। वैसे तो वो बहुत एक्टिव और कॉन्फ़ीडेंट रहते हैं, पर जैसे ही किसी लड़की से बात करने की बात आती है तो वो अनकम्फ़र्टेबल महसूस करने लगते हैं। इसी प्रॉब्लम के कारण कई बार लड़के उस लड़की से भी बात नहीं कर पाते हैं, जिसे वो पसंद करते हैं। किसी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए ज़रूरी है उससे बात की जाए। अगर आपके या आपके किसी दोस्त के साथ भी ये प्रॉब्लम है तो अब टेंशन छोड़ दें। दोस्तों हम आपको कुछ बहुत सिम्पल लेकिन बहुत इफ़ेक्टिव टिप्स देंगे, जिससे आप किसी भी लड़की से आसानी से बात कर सकेंगे और आपको लड़की से बात करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बस अब जैसा मैं बताऊँ वैसा करना शुरू कर दें।

इससे पहले की मैं आपको कुछ ज्ञान दूँ, ज़रा अपना इंट्रोडक्शन दे देता हूँ ताकि ऐसा ना लगे किसी अंजान से बात हो रही है। दोस्तों, मेरा नाम मोहित है और मैं दिल्ली क रहने वाला हूँ। मैं बीटेक फ़ोर्थ ईयर में पढ़ता हूँ। आज मेरी एक गर्लफ्रेंड है और बहुत सी गर्ल मेरी दोस्ती भी है। मगर 12वीं क्लास तक ऐसा नहीं था। उस वक़्त मैं भी आपके जैसे ही अकेले था। मगर मेरे एक दोस्त की वज़ह से आज मेरे मन का डर हट गया और मैं किसी भी लड़की से बात करने लगा हूँ, मुझे कोई परेशानी नहीं होती है। जो मैं आज मैं आपके साथ शेअर करना चाहता हूँ।

लड़की से बात करता लड़का

ये बात उस टाइम की है जब मैं कॉलेज में फ़र्स्ट ईयर में था तो कुछ ही दिनों में वहाँ मेरे कई दोस्त बन गये, जिसमें कई लड़के और लड़कियाँ भी थीं। मगर मेरा लड़कियों से कम बोलना और दूर रहने से मेरी दोस्ती लड़कियों से ख़त्म हो गई। तब मेरा वहाँ एक दोस्त बना जिसके साथ मैं कई बार घूमने फिरने जाता था। धीरे धीरे हमारी दोस्ती पक्की हो गई। उसकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं और वो इससे काफ़ी ख़ुश था। मगर मेरे लड़कियों से कम बोल चाल को देखते हुए उसने मुझे कुछ टिप्स दीं, जिनसे मुझे बहुत हेल्प मिली और आज सब कुछ एक दम मस्त चल रहा है। तो चलो दोस्तों बहुत हुई इधर उधर की बातें, अब शुरू करते है मुद्दे की बात …

लड़की से बात कैसे की जाये?

  1. हमेशा लड़की की आँखों में देखकर कान्फ़ीडेंस से बात करो
  2. लड़की से हमेशा प्यार से मुस्कुराकर बात करो
  3. जब भी लड़की से मिलने जाओ तो फ़ेस पर स्माइल रखो और विनम्रता से बात करो
  4. हमेशा उनकी बात मानों जो भी वो कहती है
  5. उनके सामने वो काम न करो जो उसे पसंद न हो

पढ़ने सुनने में ये बातें बहुत छोटी और सिम्पल सी लगती हैं। पर ये ही वो टिप्स हैं जिससे आपको भरपूर मदद मिलेगी।अपने कॉलेज की लड़कियों के साथ यही प्वाइंट मैंने भी अपनाये। अगले दिन जब मैं कॉलेज जा रहा था, रास्ते में मुझे अपनी क्लास की लड़की दिख गई और मैं उसके पास चला गया। जब मैं उससे मिला तो मैनें उसकी आँखों में देखकर बात करनी शुरू कर दी, जिससे मेरा बात करने का कॉन्फ़ीडेंस बढ़ गया। मैं भी काफ़ी ख़ुश था, उसके बाद हम कॉलेज चले गये। फिर मैंने लड़कियों से बात करने लगा मगर सिर्फ़ आँखों में आँख डालकर बात करना ही काफ़ी नहीं था, इसलिए मैंने दूसरा प्वाइंट भी अपनाया, जिसमें मेरे दोस्त ने लड़कियों से प्यार से बात करने को कहा था। इससे लड़कीयाँ मेरी तरफ़ ज़्यादा ऐट्रेक्ट होने लगीं।

आप विश्वास नहीं करोगे, मैंने ऐसा कभी फ़ील नहीं किया था, जो तब होने लगा था। फिर मैंने एक लड़की से फ्रेंड्शीप कर ली जो कि मुझे भी लाइक करती थी। एक दिन उसने मुझे मिलने के लिये बुलाया। जब मैं उससे मिलने गया तो मैनें तीसरा तरीक़ा भी अपनाया। मैंने अपने चेहरे पे एक अच्छी सी स्माइल लेकर उसके पास गया। ये तरीक़ा लड़कियों के मन में ये बात डालती है कि आज हम बहुत ख़ुश हैं। जिससे उसके मन में हमारे लिए प्यार और बढ़ जाता है। उस दिन हमने काफ़ी अच्छी बातें की और घुमने भी गये। मगर फिर भी कई बात हमारी लड़ाई हो जाती थी, तब मैने चौथा तरीक़ा भी अपनाया कि हमेशा लड़कियों की बात मानिए जो वो कह रही हैं। मैने भी ऐसा ही किया और हमारी लड़ाई कम होने लगी। क्योंकि ऐसा करने से उसे इस बात का एहसास होता है कि उसकी और हमारी सोच काफ़ी हद तक एक है।

इससे हमारे बीच में दोस्ती बढ़ती है और लड़की से बातचीत भी बढ़ती है। अब मैं अपना लास्ट तरीक़ा आप के साथ शेअर करना चाहता हूँ जो कि सारे तरीक़ों से मुझे ज़्यादा अच्छा लगा।

जब मेरी गर्लफ्रेंड मेरे साथ होती थी, तो कई बार मेरी किसी हरक़त से वो मुझसे नाराज़ हो जाती थी। तब मेरे जिगरी दोस्त ने मुझे बताया कि लड़कियों के सामने कभी भी ऐसा काम न करो जो उन्हें पसंद न हो। हमेशा ऐसा काम करो जो उसे पसंद हो। मैंने भी इस तरीक़े को अपनाना शुरू कर दिया और हम हमेशा ख़ुश रहने लगे।

दोस्तों अगर आपको भी किसी लड़की से प्यार है या आप भी किसी लड़की को चाहते हैं और उससे बात करना चाहते हैं, तो आप भी मेरे ये पाँच टिप्स यूज़ कर सकते हैं, जिससे आपको भी ज़रूर मदद मिलेगी, जैसा कि मुझे भी मदद मिली।

अब आप इन टिप्स को आज़माओ और फिर हमें ज़रूर बताना कि आपको फ़ायदा हुआ कि नहीं। अगर कोई समस्या हो या कुछ समझ नहीं आ रहा हो तो हमारे साथ शेअर करो, हम आपके हर प्रॉब्लम का समाधान निकालने में आपको पूरी मदद करेंगे। चलो अब अपने काम पर लग जाओ…

Leave a Comment