सुडौल ब्रेस्ट पाने के कारगर तरीक़े

सुंदर दिखना हर किसी का सपना होता है। ख़ासकर लड़कियों और महिलाओं में सुंदर दिखने की ख़ाहिश सबसे ज़्यादा होती है। आपकी नज़र अक्सर ही उस लड़की पर रुक जाती है जिसकी फ़िगर बहुत सुंदर और मादक हो। न्यूज़, मैग्ज़ीन और फ़िल्म के पोस्टर्स में भी गर्ल्स को अधिक से अधिक आकर्षक और मादक दिखाने की कोशिश की जाती है। आज कल लड़के ज़ीरो फ़िगर वाली गर्ल्स के दीवाने हैं, लेकिन ऑवर ग्लास फ़िगर में भी कइयों की रुचि होती है। गर्ल्स का ऐसा बॉडी शेप का परफ़ेक्ट फ़िगर माना जाता है। लेकिन ख़ाहिशें चाहे लड़के की हों या फिर लड़की की, सभी की पूरी नहीं होतीं। गर्ल्स का लुक आर्कषक बनाने में स्तन का साइज़ बहुत मायने रखता है। अक्सर लड़कियाँ स्तन का आकार बढ़ाने के बारे में कुछ न कुछ कोशिश करती रहती हैं। आइए जानते हैं ब्रेस्ट को सही आकार में कैसे लाया जाता है?

स्तन का साइज़ बढ़ाने के उपाय

स्तन का साइज़ बढ़ाएँ

अपना खान पान बदलें

आप सही और संतुलित आहार खाकर अपने स्तन का साइज़  सही आकार में ला सकती हैं। यह स्तनों का आकार बढ़ाने का सबसे आसान तरीक़ा है। फल, हरी सब्ज़ियाँ और साबुत अनाज खाने से शरीर को सही पोषण और सही आवश्यक तत्त्व मिलते हैं, जिससे शरीर सही आकार में आने लगता है। शरीर में एस्ट्रोजेन की कमी और टेस्टोस्टेरोन ज़्यादा बनने के कारण कुछ लड़कियों का स्तन छोटे आकार का होता है। इसलिए आपको अपने शरीर में हार्मोंस को संतुलित करना होगा। एस्ट्रोजेन को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में सेम, मटर और सोयाबीन को लेना चाहिए। एस्ट्रोजेन आपके ब्रेस्ट सेल्स को बढ़ाने में हेल्प करता है।

डेली एक्सरसाइज़ करें

स्तन का साइज़ बढ़ाने के लिए आपको एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। यह भी एक आसान और कारगर तरीक़ा है। एक्सरसाइज़ करके आप न केवल सही शेप पाएंगी बल्कि चुस्ती फ़ुर्ती भी महसूस करेंगी। जब आप जिम ज़्वाइन करेंगी तो आपके जिम इंस्ट्रक्टर आपको ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने की एक्सरसाइज़ करवाएंगे। बिना किसी एक्स्पर्ट की सलाह के ब्रेस्ट एक्सरसाइज़ न करें। वरना स्तनों के आकार में अनचाहे परिवर्तन आ सकते हैं। जिम में आपको अपने शरीर और वज़न के अनुसार क़सरत करवायी जाएगी।

विटामिन की ख़ुराक़ लें

शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करके स्तन का साइज़ बढ़ाया जा सकता है। ये ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के सबसे कारगर तरीक़ों में से एक है। विटामिन युक्त भोजन और विटामिन की ख़ुराक़ लेकर आप नेचुरल तरीक़े से ब्रेस्ट को बड़ा कर सकती हैं। इसलिए आप खाने में विटामिन की ख़ुराक़ रोज़ लें। आप जल्द ही अपने ब्रेस्ट के साइज़ में फ़र्क महसूस करने लगेंगी।

ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने वाला पम्प

ब्रेस्ट साइज़ का आकार बढ़ाने के लिए पम्प को एक आसान तरीक़ा माना जाता है। इससे धीरे धीरे स्किन और ऊतकों में वैक्यूम प्रेशर के कारण  खिंचाव होता है और आपके स्तन का साइज़ बढ़ना शुरु हो जाता है।

ब्रेस्ट सर्जरी करवायें

अभी तक आपने घरेलू तरीकों से ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने की टिप्स पढ़ीं। इसके अलावा ब्रेस्ट सर्जरी करके भी स्तनों का आकार बढ़ाया जा सकता है। हालाँकि यह सर्जरी बहुत मँहगी होती है। अगर आप अमीर घर से हैं और आपको ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने की ख़ाहिश है तो आप सर्जरी का भी करवा सकती हैं। आज कई ब्रेस्ट सर्जरी करने ब्रेस्ट का आकार बढ़ाना पसंद करती हैं क्योंकि इससे सर्जरी के बाद फ़ौरन स्तनों को मनचाहा आकार मिल सकता है। सर्जरी के कुछ नुकसान भी होते हैं इसलिए डॉक्टरी परामर्श के अनुसार ही कोई फ़ैसला करें तो अच्छा रहेगा।

उपरोक्त तरीकों के अलावा मार्केट में ब्रेस्ट इंलार्जमेंट क्रीम और ऑयल भी मिलते हैं। जिनको लगाकर और मालिश करके ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ाया जा सकता है और एक आकर्षक फ़िगर पायी जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *