लड़की को इम्प्रेस करने के लिए ज़रूरी बातें

क्या आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं? वो भी उस लड़की को जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं कि वो आपके बारे में क्या फ़ीलिंग रखती है? अगर आप चाहते हैं कि आपकी पसंद की लड़की आपको प्यार करे तो इसके लिए आपको अपना इम्प्रेशन जमाना होगा। आज हम आपको ऐसी धाँसू टिप्स देंगे जिनसे लड़की को इम्प्रेस करना बहुत आसान हो जाएगा। इसके लिए आपका प्यार सच्चा होना चाहिए और बताई गई टिप्स को सही तरह से समझकर आज़माना होगा।

लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स

लड़की को इम्प्रेस कीजिए

1. अपने पहनावे का ध्यान दीजिए

आप क्या पहनते हैं इस बात का किसी भी व्यक्ति की साइकोलॉजी पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए अपनी पर्सनलिटी को सूट करने वाले कपड़े पहनने चाहिए। इससे आप स्मार्ट और आकर्षक दिखोगे और लड़की ये समझेगी आप एक मेच्योर लड़के हो जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की ज़रूरतों को बख़ूबी समझता है।

आपको चाहिए कि आप लड़की के ड्रेसिंग सेंस को समझिए और उसी के अनुसार अपने पर सूट करने वाले कपड़ों को पहनिए। ऐसा करके आप ख़ुद को लड़की से जोड़ पाने में सफल हो सकेंगे। वो आपकी ओर ज़रूर आकर्षित होगी।

पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

– रोज़ नहाने की आदत डालिए और सुबह नहाएँ तो बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि इससे आप दिन भर फ़्रेश महसूस करोगे। बालों को रोज़ शैम्पू करिए और बॉडी को साबुन मल मल के नहाइए। ख़ुशबूदार साबुन और शॉवर स्क्रब का प्रयोग करें तो और भी अच्छा है। मिंट और लेमन की ख़ुशबू वाले साबुन ट्राइ करके देखें, फ़ायदा मिलेगा।

– अपना मुँह साफ़ रखिए और दिन में दो बार सुबह और रात में दाँतों में ब्रश ज़रूर कीजिए और हो सके तो माउथवाश की कीजिए। हेल्प के लिए दिन में मिंट और च्विइंगम का प्रयोग कर सकते हैं।

– किसी भी लड़की को पसीने की बदबू अच्छी नहीं लगेगी, इसलिए सुबह नहाने के बाद आप डियोड्रेंट लगाएँ। डियो को अवश्यकता से ज़्यादा स्प्रे न करें।

– रोज़ साफ़ कपड़े पहनिए। अगर आपको लगता है कि आपके पास रोज़ पहनने के लिए अच्छे कपड़े नहीं है तो आपको अपने कपड़ों को धोने का शेड्यूल बनाना होगा। जिससे किसी मौक़े पर आपको ड्रेस चूज़ करने में कोई परेशानी न हो। साफ़ कपड़े लड़की को इम्प्रेस करने की चाबी है।

2. विनम्र बनिए

अगर सॉफ़्ट स्पोकेन हैं तो ये ज़रूरी नहीं है कि आप बोरिंग हैं। किसी लड़की से सॉफ़्टली बात करने को एक अच्छा एटीकेट माना जाता है और सामने वाले को सम्मान देने जैसा है। हर लड़की अपने बॉय फ्रेंड में इस ख़ूबी को देखना चाहती है। कुछ भी बनावटी नहीं लगना चाहिए, विनम्रता बिल्कुल स्वाभाविक लगनी चाहिए। ऐसा होने पर आपको एक अच्छा लड़का महसूस करके लड़की आपसे नज़दीक़ी बढ़ाएगी। इसलिए एक सच्चे और नेक लड़के बनिए।

– आपको मौक़े पर थैंक्यू, प्लीज़, मोस्ट वेलक और एक्सक्यूज़ मी जैसे फ़्रेज़ेज़ का प्रयोग करना आना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी बात को रखने का ढंग भी आना चाहिए, इसके लिए आप “मुझे अच्छा लगेगा अगर…” का प्रयोग सीखें और आइनें के सामने इसकी प्रैक्टिस भी करें।

– अगर आपको ग़ुस्सा आता है और आपको चीखने चिल्लाने की आदत है तो इसे बदलना बेहद ज़रूरी है और कभी भी पब्लिक में किसी से मिसबिहेव नहीं करना चाहिए। यह बात लड़की को आपसे दूर ले जा सकती है। इसलिए जब आप पब्लिक प्लेस पर हों तो हमेशा सॉफ़्टली बात करने की आदत बनाइए। इसकी शुरुआत आप घर और दोस्तों के बीच कर सकते हैं। सभी आपसे इम्प्रेस रहेंगे। हमेशा अपना बेस्ट साइड दिखाने की कोशिश कीजिए।

3. हर बात सोचकर बोलिए

हम सभी कई बार किसी झोंक में आकर ग़लत शब्द कह जाते हैं या फिर कोई बड़ी ही स्ट्यूपिड सी बात कर जाते हैं और यह एक बड़ी ग़लती साबित होती है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि बात को हर पहलू से सोचकर ही कहें।

– दूसरी लड़कियों को ज़्यादा तवज़्ज़ों मत दीजिए। शायद आपने पहले सुना हो कि लड़की के सामने किसी दूसरी लड़की बात करने पर वह जलती है और आपकी ओर आर्कषित होती है। लेकिन ऐसा आपकी पसंद की लड़की के साथ भी हो ये ज़रूरी नहीं है। किसी दूसरी लड़की के लुक और फ़िगर की तरीफ़ा करना ग़लत साबित हो सकता है। हो सकता है कि वह आपको ऐसा दिखाए कि उसे आपकी इन सब हरक़तों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता लेकिन वह आपसे धीरे-धीरे दूर भी जा सकती है।

– आपको कभी ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए जिससे उसके दिल को चोट लगे। उसके सामने कभी किसी और के लिए भी ग़लत शब्द नहीं प्रयोग करने चाहिए। इससे लड़की को इम्प्रेस करने का सपना सपना ही रह जायेगा, क्योंकि उनके मन में आपको लेकर इंसिक्योरिटी बन जाती है। वह सोचने लगती हैं कि आप उनके लिए भी शायद ऐसी सोच रखते हों और जाने अंजाने यह आपके बीच झगड़े की जड़ बन जाए।

– जब आप ग्रुप में हो तो पसंद की लड़की के सामने नॉन-वेज जोक्स न बोलें। हो सकता है कि वह पब्लिक में इन सब बातों को पसंद न करती हो। आप उससे प्राइवेट में कोई भी बात कर सकते हैं लेकिन लड़की का मूड बदलते देर नहीं लगती है। इसलिए जो कुछ बोलें उसके मूड को तोलकर बोलें।

4. तारीफ़ ज़रूरी है

सभी लड़कियाँ अपनी तारीफ़ सुनना पसंद करती है। उन्हें दिए जाने वाले कॉम्प्लिमेंट्स को वो हमेशा याद रखती हैं। इसलिए पसंद की लड़की की तारीफ़ करना न भूलें और हमेशा मौक़े की तलाश में रहें। कॉम्प्लिमेंट्स हमेशा अच्छे और जेन्यून होने चाहिए। आपको ये मुश्किल लग सकता है लेकिन कोशिश ज़रूरी है। लड़की को ज़रूर अच्छा लगेगा।

– आपको लड़की की कोई न कोई अदा ज़रूर पसंद होगी। ये उसकी मुस्कान हो सकती है, उसकी हँसने की अदा हो सकती है, उसका ड्रेसिंग सेंस हो सकता है या फिर उसकी इंटेलिजेंस हो सकती है। जो भी अदा आपका मन मोहती हो, उसके बारे कॉम्प्लिमेंट लड़की को बहुत अच्छा फ़ील कराएगा।

– आप कॉम्प्लिमेंट कभी दे सकते हैं लेकिन अगर सेमी-प्राइवेट्ली दें बहुत अच्छा रहेगा। इसका मतलब है कि आप उसकी तारीफ़ अकेले करने की बजाय दोस्तों के बीच भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जो लोग आपके आस-पास हों वे आपके दोस्त हों। आप टेक्स्ट मैसेज करके भी उसकी तारीफ़ कर सकते हैं और उसे ख़ुश रख सकते हैं।

– आप जो भी मैसेज भेजें वो छोटा और नया होना चाहिए। ज़्यादा मक्खन लगाने की भी ज़रूरत नहीं है। एक सिम्पट और छोटी कॉम्प्लिमेंट बेस्ट मानी जाती हि। “आपकी ड्रेस तो बहुत ही ख़ूबसूरत है।” इतने से ही काम चल जाता है।

– तारीफ़ करने अंदाज़ भी आना चाहिए। बात कहने का ढंग बहुत महत्त्व रखता है। ज़्यादा लच्छेदार बात करने की बजाय सादे से शब्द बहुत असरदार साबित होते हैं। बनावटी बातें लड़की के मन में शक़ पैदा करती हैं। जैसे – कहीं आप उसका यूज़ तो नहीं करना चाहते हैं या आप उससे किसी मतलब के लिए तारीफ़ कर रहे हैं।

– कॉम्प्लिमेंट देते समय इधर उधर देखने की बजाय लड़की की आँखों में आँख डालकर मुस्कुराते हुए अपनी बात करनी चाहिए। इससे वो ज़रूर इम्प्रेस होगी। स्माइल करके बात कहने पर बात की मिठास बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें – मेरा प्यार मुझे मिल गया

5. उसे स्पेशल फ़ील कराएँ

अगर आप उसे औरों से ज़्यादा भाव देंगे, तो वह ज़रूर स्पेशल फ़ील करेगी। ख़ासकर पसंद की लड़की को स्पेशल फ़ील कराना बहुत ज़रूरी होता है।

– उसे कभी इग्नोर मत करो। अगर वो आपको मैसेज करे तो उसे रिप्लाई करो। अगर वो बात करना चाहे तो उसके लिए टाइम निकालो, चाहे इसके लिए आपको अपना टाइम टेबल बदलना पड़े।

– उसकी हेल्प करने के लिए आपको जो करना पड़े करो, लेकिन किसी तरह के क़ानूनी दाँव पेंच में फँसने की ज़रूरत नहीं है। अगर वह आपसे हेल्प के लिए ख़ुद नहीं कहती है तो आप उसे हेल्प ऑफ़र कर सकते हैं। उदाहरण के लिए उसका सामान उठाना, लाइलब्रेरी में किताब ढूँढ़ना जैसा कोई भी काम। ज़रूरत के टाइम आप हमेशा उसके साथ रहें। अगर वह किसी टफ़ सिचुएशन से गुज़र रही है तो आपको उसका साथ देना चाहिए।

– उसे अपनी बात कहने का मौक़ा दीजिए। लड़कियाँ तभी ज़्यादा कम्फ़र्टेबल महसूस करती हैं, जब वे कॉमन इंट्रेस्ट की बातें शेअर करती हैं। उससे आपको उसकी हॉबीज़, पसंद की क़िताबों, पसंद के संगीत आदि के बारे में पूछें। अगर वो आप से कोई प्रश्न करती है तो आप छोटा और सीधा एंसर दो और बात उसकी तरफ़ मोड़ दो। इससे लड़की बात करने में इंट्रेस्ट लेती है और आपके क्लोज़ आती है ।

– लड़की के साथ हँसी मज़ाक़ करो! ऐसा करने से आप दोनों के बीच एक सीक्रेट कनेक्शन बनेगा जो सिर्फ़ आप दोनों के बीच होगा। इससे वो स्पेशल फ़ील करेगी और आपसे अपनी हर बात कहेगी जिससे आप दोनों में क्लोज़नेस आएगी। हँसी मज़ाक़ करने से बात की पहल करने में आसानी होती है, लेकिन इसके लिए सही मौक़ा होना चाहिए। हर समय जोक्स और मज़ाक़ अच्छे नहीं लगते। रिश्ते में संजीदगी भी ज़रूरी है।

ये टिप्स किसी ख़ास लड़की को इम्प्रेस करने के लिए है। सिर्फ़ दोस्ती में इंट्रेस्ट रखनी वाली लड़कियों के लिए टिप्स आगे दी जायेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *