कोहनी का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

मेरी मित्र लवली कल मेरी दादी से मिलने आई। बातों बातों में उसने दादी से कहा कि इस गर्मी में वो कोहनी के कालेपन की समस्या से बेहद परेशान है। तब मेरी दादी ने उसे अपने नुस्खों से कुछ आसान से उपाय बताएं और कुछ ही दिनों में उसने इस समस्या से निजात पा लिया। आज प्रत्येक महिला को कोहनियों के कालेपन की समस्या है, जिसके लिए वो न जाने कितने उपाय करती है। आप भी अपनी कोहनी का कालापन दूर करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए घरेलू उपाय आज़माकर देखें फ़ायदा ज़रूर मिलेगा।

कोहनी का कालापन हटाना

कोहनी का कालापन सताए तो करें ये उपाय

1. नारियल का तेल

नारियल के तेल में विटामिन ई की भूरपर मात्रा पाई जाती है। विटामिन ई हमारी त्वचा की रंगत में निखार लाने के साथ साथ हमारी त्वचा को स्वस्थ भी बनाते हैं। इसके अलावा यह त्वचा की गहराइयों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत का काम करता है और त्वचा को पोषण प्रदान करता है।

उपयोग

नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगें। नारियल के तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से भी कोहनी का कालापन दूर होता है। इसके अलावा आप एक स्क्रब भी उपयोग में ला सकती हैं। इसके लिए नारियल का तेल और अखरोट के चूर्ण का मिक्स कर मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों पर लगाएं और कोहनियों की रंगत में दमदार निखार पाएं।

2. नींबू

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को गायब कर त्वचा में निखार प्रदान करता है। यह त्वचा के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है।

ताज़े नींबू
ताज़े नींबू

उपयोग

नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से कोहनी का कालापन दूर हो जाता है। इसके अलावा नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच शहद के साथ एक नींबू को मिलाकर कोहनियों पर लगाएं और इसके बाद इसे 20 मिनट सूखने दें और साफ़ पानी से धो लें। इसे प्रतिदिन करें कोहनी का कालापन कुछ ही दिनों में गायब हो जायेगा।

3. दही

दही सौंदर्य निखारने और कोमल त्वचा प्रदान करने में सहायक है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से त्वचा दमक उठती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड जिसमें ब्लीचिंग तत्व होते हैं। यह त्वचा को साफ़ करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

उपयोग

एक चम्मच सिरका और थोड़ा सा दही को मिक्स कर इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाएं और कुछ समय के लिए सूखने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो कर मॉश्चराइजर लगाएं। इसे तीन से चार सप्ताह तक करने से खिली खिली सी रंगत पाएंगी। इसके अलावा बेसन और दही का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को मिलाकर इस पेस्ट को अपनी कोहनियों पर लगा कर मसाज कर लें। इससे फ़र्क जल्दी ही नज़र आ जायेगा। इसको सप्ताह में तीन बार लगाएं।

4. चीनी

सभी घरों में आसानी से पाई जाने वाली चीनी न सिर्फ़ त्वचा को साफ़ करती है, बल्कि उसे मुलायम भी बनाती है इसलिए कोहनी का कालापन दूर करने के लिए चीनी का भी उपयोग कर सकते हैं।

चीनी
चीनी, शक्कर, शर्करा, शुगर, Sugar

उपयोग

ऑलिव ऑयल और चीनी को मिलाकर इस पेस्ट को कोहनियों पर लगाएं और इसे लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोज़ाना उपयोग में लाएं और दमकता हुआ निखार पाएं।

5. बेकिंग सोडा

कोहनियों को साफ़ करने के लिए बेकिंग सोडा भी एक जबरदस्त उपाय है।

उपयोग

एक चम्मच बेकिंग सोडा और दूध को मिलाकर इस पेस्ट को कोहनियों पर लगाएं और इसे साफ़ करें। कुछ मिनट तक इस प्रक्रिया को अपनाएं और गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन अपनाएं और कोहनियों की रंगत में निखार पाएं।

ऐलो वेरा जेल फ़ेस पैक
एलो वेरा, नींबू, शहद, खीरा और हल्दी

6. एलोवेरा

एलोवेरा स्वास्थ के साथ साथ सौन्दर्य निखारने के काम आता है। यह एक अच्छा मॉइश्चराइज़र है। साथ ही साथ यह त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। एलोवेरा के जेल के नियमित उपयोग से त्वचा खिली खिली व जवां सी नज़र आती है।

उपयोग

एलोवेरा के ताजे जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।इसे नियमित अपनाएं और कुछ सप्ताह में दमकता हुआ निखार पाएं।

अपनी कोहनियों के कालापन को दूर करने के लिए इन उपायों को ज़रूर अपनाएं और अपने सौंदर्य में चार चाँद लगाएं।

Leave a Comment