लड़की लड़के को बार बार देखे तो इसका मतलब है…

डियर फ़्रेंड्स! आज-कल यंगस्टर्स एक ख़ास टॉपिक पर अपने आपसे या अपने फ़्रेंड्स से बहुत ज़्यादा डिसकस करते हैं, सो मैंने सोचा मुझे भी आपके साथ वो ज़रूर शेअर करना चाहिए। क्योंकि मैं सोचता हूँ ये बात आपको भी पता चलनी चाहिए कि जब लड़की लड़के को बार बार देखे तो इसका क्या मतलब होता है? क्या पता ये बात आपके भी काम आ जाए, अभी नहीं तो फ़्यूचर में ही सही। और शायद ये भी हो सकता है कि आपका कोई जानने वाला भी इस बारे में सोच सोच के परेशान हो रहा हो पर किसी रीज़न से डिसकस न कर पाता हो।

मेरे बहुत से फ़्रेंड्स ईमेल करके ये पूछते हैं कि, ” एक लड़की है जो मुझे बहुत देखती है, जब भी मैं उसके सामने जाता हूँ तब वो बार बार मेरी तरफ़ देखती है, लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वो किस अटेन्शन से मुझे देख रही है, इसको मैं क्या समझूँ ? ”

अगर मैं ये समझ लूँ कि वो मुझे लाइक करती है इसलिए देखती है पर अगर उसकी साइड से कुछ फ़ीलिंग न हुई और ये मेरी ग़लतफ़हमी हुई और उसने अपने पिता जी को बता दिया तो वो मेरा क्या होगा, ये सोच के डर जाता हूँ। इसलिए मैं पहले ये कंफ़र्म करना चाहता हूँ कि, उसके दिल में मेरे लिए क्या है? वो मुझे क्यों देखती है?

लड़की लड़के को बार बार देखे

आज कल लड़कियाँ बहुत बोल्ड हो गई हैं, इसलिए जब लड़की लड़के को बार बार देखे तो मोस्ट्ली लड़कों को थोड़ा कंफ़्यूज़न में डाल देती है, जिसे दूर करना हमारे लिए बेहद ज़रूरी है, क्योंकि मेरे फ़्रेंड्स की प्रॉब्लम मेरी प्रॉब्लम है। अक्सर लड़के ये सोचते रहते हैं कि वो जिस लड़की का ख़्वाब देख रहे हैं वो पूरे भी होंगे या हम अपने ख़्वाबों में ही रह जायेंगे।

लड़की लड़के को बार बार क्यों देखती है?

फ़्रेंड्स, जैसा मैंने पहले भी कहा है कि आपकी प्रॉब्लम मेरी प्रॉब्लम है तो मैं यहाँ आपको कुछ आसान और सिम्पल टिप्स बताने जा रहा हूँ जिसे फ़ॉलो करके आप जान सकेंगे कि उस लड़की के दिल और आँखों में आपकी क्या अहमियत है? ये टिप्स आपको ये भी बताने में मदद करेंगे कि अगर लड़की लड़के को बार बार देखती है तो उसका क्या मतलब है?

अंजान लड़की जब लड़के को लाइक करती है

सबसे पहले लड़की लड़के को बार बार देखती है और जब वो उसको देखने लगता है, ऐसे में अगर लड़की आँखें चुरा लेती है, इट मीन्स वो लड़के को लाइक करती है। ऐसा अगर आपके साथ भी है तो आपको उससे बात करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि लड़कियाँ हमेशा चाहती हैं कि पहले लड़का उनसे बात करे। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियाँ पहले बात करने में झिझकती हैं। इससे यह होगा कि जब आप उससे बात करोगे तब वो भी अपने दिल की बात आपको बिना किसी झिझक के बता सकेगी।

लड़की लड़के को बार बार देखे

अंजान लड़की जब लड़के से कुछ शेअर करना चाहती है

कभी कभी ऐसा भी होता है कि जैसे कोई लड़का, लड़की फ़्रेंड्स होते हैं तो उस टाइम पर अगर लड़की लड़को को बार बार देखती है, तब उसको कोई बात शेअर करनी होती है, जो वो सिर्फ़ आपसे ही शेअर करना चाहती है। जैसे अगर वो किसी प्राब्लम में है तो वो आपको डाइरेक्ट तो बोल नहीं सकती, क्योंकि पता नहीं आप उसके बारे में क्या सोचोगे। सो… कभी कभी दोस्ती की नज़रों से भी देख सकती है। लेकिन अगर लड़की जान पहचान की है और आपको देखती है तो ज़रूरी नहीं कि वो कुछ शेअर ही करना चाहती है, यह भी हो सकता है कि वो आपको लाइक करती हो, सो सेम थिंग यहाँ भी करो जाओ उससे बात करो और अपनी जान पहचान बनाओ।

तुझे देखा तो ये जाना सनम, प्यार होता है दिवाना सनम

मैक्सीमम लड़कियों को जब कोई लड़का पसंद आ जाता है तो वो उससे दिल ही दिल में प्यार करना शुरू कर देती हैं और उसको चोरी चोरी देखना शुरू कर देती हैं। लेकिन जब लड़की लड़के को चोरी चोरी देखती है तो लड़के को हिम्मत करके उससे अपने दिल की बात कह देनी चाहिए ये नहीं सोचना चाहिए कि वो कुछ बोलेगी तभी मैं बोलूँगा। दोस्तों इस तरह के मामलों में लड़का फ़्रेंड न तो लड़की न कुछ बोलती है ओर न ही लड़का, फिर कुछ टाइम बाद उसे देखने को मिलता है कि दोनों एक दूसरे की शादी में फ़्लावर्स लेके जाते हैं। सो मॉय डियर फ़्रेंड्स, ऐसा दिन देखने से अच्छा है कि हिम्मत करके आप उससे अपने दिल की बात कह ही दो।

प्रवचन का सार

दोस्तों जहाँ तक मैं सोचता हूँ अगर लड़की लड़के को बार बार देखती है तो इसके दो ही पर्पज़ हो सकते हैं या तो वो लड़की आपको दिल से चाहती है या आपको एक अच्छे दोस्त की नज़रिए से देखती है। सो अगर आपको कोई चोरी चोरी देखती है इसका मतलब वो आपको लाइक करती है और आपसे बात करना चाहती है। लेकिन आप इस ग़लतफ़हमी में मत रहना कि लड़की ख़ुद आकर आपसे बात करेगी इसलिए बात पहले आपको ही करनी पड़ेगी सो हिम्मत करो और बात करना शुरू करो। अगर आपको लगता है कि वो आपको लाइक करती है तो आप उससे उसका मोबाइल नम्बर माँगो। थोड़े बहुत नखरे करने के बाद वो नम्बर दे ही देगी। और अगर आपको नम्बर मिल गया तो समझो उसके दिल में जगह बनाने का रास्ता मिल गया।

Girl using mobile

कभी कभी ऐसा होता है कि लड़की आपको देखती है लेकिन जब आप उससे बात करने जाते हो तो वो बात करने से मना कर देती है या कुछ उल्टा सीधा बोलती है तो, आपका भला इसी में होगा कि वो देखती है तो उसे देखने दो आप उसकी तरफ ध्यान मत दो। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की लड़कियाँ हर टाइम कन्फ़्यूज़ रहती हैं और इनका काम होता है बस दूसरे को तंग करना, सो आपका काम है ट्राई करना, अगर ट्राई करने पर भी वो फ़ालतू का भाव खाती है तो उसके चक्कर से निकल जाने में ही आपकी भलाई है।

अब प्लीज़ जो भी करना. अच्छे से करना! बस मार खाके मत आना और अगर मार खाके आना तो अपनी शक्ल मत दिखाना। अरे नहीं भाई मज़ाक कर रहा था। कोई नहीं! आपने ये टिप्स ट्राई किए तो उसके बाद क्या हुआ हमारे साथ ज़रूर शेअर करना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *