यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि ख़ुश रहने और तनाव मुक्त जीने के लिए सेक्स करना चाहिए। यह आपको शारीरिक सुख के साथ मानसिक सुख भी देता है। चरमोत्कर्ष से मिलने वाले के बारे में सभी को पता है, लेकिन कुछ लोगों को संभोग करने में डर लगता है। आज हम बात करेंगे कि लड़कियाँ सेक्स करने से क्यों डरती हैं?

इन कारणों से लड़कियाँ सेक्स करने से डरती हैं
1. शारीरिक बनावट
लड़कियों को अपने बॉडी शेप की बहुत चिंता रहती है। बहुत सी लड़कियाँ सेक्स का नाम सुनकर अपने बॉडी शेप के बारे में सोचने लगती है, कि उनका उन्हें न्यूड देखकर क्या सोचेगा। कहीं इस वजह से ब्रेकअप न हो जाए। लेकिन इस तरह की बात सोचने की बजाय चरमोत्कर्ष के बारे में अधिक सोचना चाहिए, ताकि आप पूरा मज़ा ले सकें।
2. रिश्ता टूटने का डर
लड़कियाँ शादी से पहले सेक्स को लेकर बहुत इमोशनल होती हैं। उनको हमेशा अपने यूज़ हो जाने का डर सताता रहता है। वे सोचती हैं कि अगर सेक्स करने के बाद उनका पार्टनर उनको छोड़ दे तो उनकी ज़िंदगी बेकार हो जाएगा। ये सब झेलना उनके बस की बात नहीं है।
3. पेट में गैस
लड़कियाँ अक्सर दूसरों के सामने पेट की गैस होने की समस्या को छुपाना चाहती हैं। अक्सर उनको इस बात से बहुत इम्बैरेसमेंट होता है। वे सोचती हैं कि सेक्स करते समय अगर ऐसा हुआ तो उनका पार्टनर क्या सोचेगा? लेकिन हल्का खाना खाइए और थोड़ा टहलिए ताकि संभोग के दौरान पेट में गैस न बने।

4. शीघ्र पतन
लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियाँ भी अपने पार्टनर को संतुष्ट न कर पाने की बात को लेकर काफ़ी चिंतित रहती हैं। वे बिस्तर पर अपनी पर्फ़ार्मेंस को लेकर बहुत डरती हैं। अपने पार्टनर से खुलकर बात करने से इन छोटी छोटी बातों का हल निकाला जा सकता है।
5. एसटीडी
सेक्शूअली ट्रांसमिटेड डिसीज़ जिसे संक्षेप में एसटीडी कहते हैं, उनको इससे संक्रमित होने का डर सताता है। वे ऐसी बीमारियों के सम्पर्क में आकर जीवन भर की मुसीबत मोल नहीं लेना चाहती हैं। इसलिए अपने पार्टनर के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
6. अनचाहा गर्भ
लड़कियाँ सबसे ज़्यादा अनचाहे गर्भधारण से डरती हैं, क्योंकि वे किसी भी हालत में गर्भपात नहीं कराना चाहती हैं। अगर शादी न हुई हो तो समाज में बदनामी का डर भी बना रहता है। आज कॉन्डम जैसे अनेक गर्भ निरोधक उपाय बाज़ार में मौजूद हैं। आप इनका इस्तेमाल अवश्य करें।
7. वजाइना में दर्द
सुनी सुनाई बातों में आकर लड़कियाँ अक्सर योनि में तेज़ दर्द उठने की बात से चिंतित रहती है। जिस कारण वे सेक्स करने से बचना चाहती हैं। वे सोचती हैं कि अगर कोई समस्या हुई तो वे किससे अपनी बात कहेंगी। हालांकि ऐसा दर्द सभी लड़कियों हो, ऐसा ज़रूरी नहीं हैं। ज़रूरत महसूस हो तो पहले डॉक्टरी सलाह ली जा सकती है।