मैंगो शेक बनाने की विधि

अगर आपका बच्चा कुछ भी खाने में हमेशा नखरे दिखाता हो, तो आप इस रेसपी को बनाकर उसे ज़रूर खिलायेंं, क्योंकि इस रेसपी का लाजवाब क्रीमी स्वाद न केवल बड़ोंं को बल्कि बच्चों को भी लुभाता है। क्योंकि यह रेसपी फलों के राजा आम से बनी है। आम का स्वाद सभी को लुभाता है और यह सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी, सी तथा पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे खनिज लवण भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यानि मैंगो शेक पीकर आप स्वाद और सेहत का डबल मज़ा एक साथ ले सकते हैं।

तो देर किस बात की है, इस रेसपी को अभी बनायें और अपने परिवार के सभी सदस्यों को खिलायें और इसे खिलाकर सबके दिल पर छा जाएं। तो आइए इस रेसपी को सिर्फ़ 5 मिनट में बनाते हैं…

मैंगो शेक रेसिपी

टेस्टी मैंगो शेक रेसिपी

आवश्यक सामग्री

टेस्टी मैंगो शेक रेसपी बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

आम का पल्प – 2 कटोरी
इलायची पाउडर – चुटकी भर
चीनी – 1 बड़ा चम्मच
क्रीम – 1 बड़ा चम्मच
मिक्स मेवे कुटे हुए – 1/4 कटोरी

गार्निश के लिए

कटा हुआ पिस्ता – 1 चम्मच
रेड चेरी – 2

टेस्टी मैंगो शेक बनाने का तरीक़ा

  1. ग्राइंडर में चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और आम का पल्प को ब्लंड करके एक बॉउल में निकाल लें।
  2. इस बॉउल में ऊपर से कटे हुए मेवे डालें।
  3. इसके ऊपर कटे हुए पिस्ते और रेड चेरी से गार्निश कर कुछ घण्टे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  4. जब यह ठंडा हो जाएं तब इस टेस्टी मैंगो नैक्टर रेसपी को सर्व करें।

अब इस रेसपी को खुद भी खाएं और अपने पूरे परिवार को खिलाएं क्योंकि इसे खाए बिना रहा न जाए।

इस रेसपी को अधिक से अधिक अपने दोस्तों और सोशल सर्किल पर शेयर करें। ताकि सभी लोग इस रेसपी को पढ़कर इस रेसपी का लुत्फ़ उठा सकें।

Leave a Comment