किशोरों की एक आम समस्या है- मुंहासे। मुंहासे होने के बाद यदि ठीक भी हो जाते हैं तो दाग़-धब्बे बन जाते हैं और चेहरा ख़राब हो जाता है। इसका मुख्य कारण है हार्मोंस में असंतुलन। ज़्यादातर मुंहासे आयली त्वचा पर होते हैं। लेकिन इनसे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम इनसे निजात का उपाय बताने जा रहे हैं, इससे मुंहासे तो ठीक होंगे ही और दाग़ भी नहीं छोड़ेंगे। साथ ही इनकी रोकथाम भी होगी।

मुंहासे और उनके दाग़-धब्बों का उपचार
– चेहरा यदि ऑयली है तो सबसे पहले उसकी चिकनाई कम करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको अपने चेहरे को ताज़ा पानी से दिन में कम से कम तीन-चार बार साफ़ करें। आपके हाथ साफ़ होने चाहिए, यदि दूषित हाथ बार-बार चेहरे पर गए तो मुंहासे होने की आशंका बढ़ जाती है।
– यदि चेहरे पर मुंहासों के काले निशान पड़ गए हैं तो बिल्कुल न घबराएं। थोड़ा बेकिंग सोडा लें और उसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंहासे के काले निशानों पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसे गुनगुने पानी से हल्के हाथ से साफ करें। थोड़े ही दिनों में मुंहासों के काले निशान गायब हो जाएंगे। इसका चेहरे पर प्रयोग करने से पहले शरीर के किसी भाग की त्वचा पर प्रयोग कर परीक्षण जरूर कर लें।
– केले को छिलके को मिक्सर में ग्राइंड कर लें। यह पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को रात में सोते समय चेहरे पर लगा लें और सुबह उठकर पानी से धो लें। एक रात में ही यह अद्भुत परिणाम देता है। दो-तीन दिन लगातार लगाने से मुहांसे हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे और जहां आपने पेस्ट लगाया है, वहां दुबारा फिर कभी नहीं होंगे।
– हफ़्ते में एक बार फ्रेस स्क्रब का प्रयोग ज़रूर करना चाहिए। इसके प्रयोग से चेहरे पर जमी धूल, मिट्टी, स्किन आयल व मृत त्वचा साफ़ हो जाती है। साथ ही यह धीरे-धीरे मुंहासों के दाग को भी समाप्त कर देता है।
– बादाम व बेसन का पेस्ट बना लें तथा इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद धीरे-धीरे इस पेस्ट को रगड़कर हटाएं और पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे के मुंहासे तो ख़त्म होंगे ही, चेहरा भी चमकने लगेगा।
अन्य चमत्कारिक उपाय
– हरी धनिया की पत्तियों को पानी में मिलाकर पीस लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें और इसे चेहरे पर लगाकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर इसे गर्म पानी से हल्के हाथ से साफ करें। यह प्रयोग रात को करें। नियमित इस प्रयोग के करने से धीरे-धीरे मुंहासे विदा हो जाएंगे।
– नींबू का रस लें और उसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिला लें। इसे लगाने से चेहरे के मुंहासे तो गायब होंगे ही, दाग़-धब्बे भी नदारद हो जाएंगे।
– मुंहासों के कारण हुए दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आलू कारगर उपाय है। कच्चा आलू लें और उससे चेहरे पर दाग़ वाले स्थानों पर हल्का-हल्का मसाज करें। मसाज करने से धीरे-धीरे दाग़-धब्बे चले जाएंगे।
– मुंहासे के काले निशानों पर अंगूर का पेस्ट लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। दाग़ समाप्त हो जाएंगे।