मैसूर पाक

मैसूर पाक दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध मिठाई है। जिसे आप घर के किसी ख़ास फ़ंक्शन या किसी भी त्यौहार पर बना सकते है। इस मिठाई को बेसन से बनाया जाता है। जिसे चाशनी में डालकर ख़ूब भूनकर तैयार किया जाता है। ख़ूब भुनने के कारण इसकी भीनी भीनी खुश्बू इसके स्वाद को बढ़ा देती है। आइए मैसूर पाक बनाने की आसान विधि हिंदी में सीखें।

[recipe title=”मैसूर पाक” servings=”8″ time=”45min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/mysore-pak-recipe-1.jpg” description=”सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय मिठाई मैसूर पाक का स्वाद लेने के लिए आप इसे अपने किचेन में बना सकते हैं। आइए इसे बनाने की विधि स्टेप बाइ स्टेप जानते हैं।” print=”false”]

मैसूर पाक रेसिपी

Mysore Pak Recipe in Hindi

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 100 ग्राम बेसन
– 200 ग्राम देशी घी
– 200 ग्राम रिफाइन्ड ऑयल
– 1 चुटकी इलायची पाउडर
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”चाशनी के लिए”]
– 2 कप चीनी
– 1 कप पानी
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”गार्निश के लिए”]
– 8 काजू
– 1 चम्मच बारीक़ कटा बादाम
– 1 चम्मच बारीक़ कटा पिस्ता
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”मैसूर पाक बनाने का तरीका”]

मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले…

1. एक बाउल में बेसन और 100 ग्राम रिफाइंड ऑयल को चम्मच से अच्छे से मिला कर घोल बना लीजिए।

2. गैसचूल्हे पर एक बर्तन में घी पिघलने के लिए रख दीजिए।

3. जब घी पिघल जाए तब बाक़ी बचा 100 ग्राम रिफाइंड ऑयल घी में डालकर गरम होने दीजिए।

4. इसके लिए एक तार की चाशनी बना लीजिए।

5. इसके लिए एक बर्तन में चीनी और पानी को डालकर गैसपर उबलने के लिए चढ़ा दीजिए।

6. चाशनी उबलने के 10 मिनट बाद चाशनी को चेक कर लीजिए।

7. चाशनी की एक ठंडी बूंद को उंगली और अंगूठे के बीच चिकपा कर देखे अगर चाशनी में एक तार बनने लगें तो चाशनी बन कर तैयार है।

8. अब चाशनी में बेसन का घोल डाल दीजिए।

9. इसे कलछी से लगातार चलाते रहें ताकि बेसन बर्तन की तली में लगे नहीं।

10. अब बेसन और चाशनी में गरम हो रहे घी को चम्मच से धीरे धीरे डाल दें।

11. घी डालने के बाद धीमी आंच पर लगातार इस मिश्रण को कलछी से चलाते रहें।

12. अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें।

13. इसे तब तक चलाएँ जब तक यह बर्तन के तली को छोड़ने न लगे।

14. अब यह मिश्रण कुछ गाढ़ा होने लगेगा और बेसन में बुलबुले उठने लगेंगे।

15. जब बेसन भुनकर हल्का रंग बदलने लगे तो समझ लीजिए मैसूर पाक बनकर तैयार है।

16. अब गैसबर्नर बंद कर दीजिए।

17. एक थाली में घी की कुछ बूंद को डालकर अच्छे से पूरी थाली में घी को लगा दीजिए।

18. अब मैसूर पाक को जमाने के लिए इसके मिश्रण को इस थाली में डालकर कलछी से बराबर कर लीजिए।

19. इसके ऊपर कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़क दीजिए।

20. लगभग 10 मिनट में जब यह ठंडा हो जाएं तब इसे मनचाहे आकार में काट लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– मैसूर पाक के इन टुकड़ों को एक प्लेट में निकालकर किसी भी ख़ास पर्व या त्यौहार में सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *