प्यार होने की 19 निशानियाँ

प्यार में होने से अच्छा है प्यार में डूबना। सब कुछ नया नया सा लगता है, लेकिन क्या आपको सचमुच प्यार हो गया है और आप ये देखना चाहते हैं कि पहले वो इज़हार करेगा या फिर आप! इस वक़्त के हर लम्हे का पूरा मज़ा लीजिए।

प्यार में डूबता कपल

 

आप प्यार में हैं, कैसे पता चलेगा…

1. आप अंजाने ही एक दूसरे के साथ फ़्यूचर में एक दूसरे साथ रहने की बातें करने लगते हैं। आप बात करने लगते हैं कि आप तीन महीने बाद एक ट्रिप पर जाएंगी और इन गर्मियों में बीच पर साथ साथ समय बितायेंगी। आपको ऐसा एहसास होता है कि वो आपके आस पास ही रहेगा।

2. मैं तुम्हें याद करूँगी का मतलब है कि आप उसे सारा दिन मिस करती हैं जब वो आपके पास नहीं होता है। ये कहना कोई प्यारी बात नहीं है, सच तो ये है कि यह वह दर्द है जो आप उसके बिना महसूस करती हैं।

3. जब आपको याद नहीं आता है कि आपने पुराने प्यार को कब याद किया था। जब ऐसा होता है तो अपने अभी वाले पार्टनर के साथ प्यार में इतना डूब जाती हैं कि पुराने दिनों का दर्द मिट जाता है।

4. जिन चीज़ों से आपको नफ़रत है वो अगर ठीक लगने लगें तो समझिए आपको प्यार हो गया है। जैसे आप जब रोलर कोस्टर राइड पसंद नहीं है लेकिन आप उसके साथ हाथ पकड़कर बैठना चाहती हैं। वह राइड के समय आपके चीखने और डरने का मज़ाक नहीं बनाता है।

5. जब आपको उसके लिए त्याग करने लगें। जब उसे आपकी ज़रूरत हो और आप उसके साथ हों, ये प्यार नहीं तो और क्या है! उसके बीमार होने जब आप उसके घर जाकर उसके काम करने लगें तो आप प्यार में हैं।

6. जब आपको उसकी हर बात अच्छी लगने लगे और सब कुछ बेकार। ये दिवानगी और उसे देखकर मिलने वाली ख़ुशी प्यार ही होती है।

7. वो आस पास हो तो ख़ुद को सुरक्षित महसूस करना। इस एहसास को कह पाना मुश्किल होता है, लेकिन यह दुनिया में सबसे बेस्ट फ़ीलिंग होती है। जब आपको कुछ बुरा होने का अंदेशा बिल्कुल ही न रहे।

 

प्यार में एक नज़र

8. जब आपको उसके सामने बुरे जोक्स मारने में कोई हिचक न रह जाए और आपके दिल से यह भावना निकल जाए कि वो आपके बारे में क्या सोचेगा। ऐसे में आप उसे पटाने का कोई अवसर नहीं खोना चाहती हैं, किचेन काम करते हुए गुनगुनाती रहती है, और उसके सामने अपनी पैंट्स को मोज़ों के अंदर करके बैठती हैं।

9. आप उन चीज़ों को पसंद करने और प्रयोग करने लगती हैं जो उसे पसंद होती हैं।

10. वह आपका अपना है। जब कुछ भी बुरा होता है, सबसे पहले आप उसी को याद करती हैं।

11. जब आपको उसके परेशान होने की चिंता छोड़ दें। ऐसे आप उसके सामने अपना दुखड़ा रोने में और उसके बारे बढ़ा चढ़ा के कहने बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं करती हैं, क्योंकि आप जानती हैं कि वो आपको छोड़कर कहीं नहीं जानते वाला है।

12. उसके साथ शॉपिंग करने जाना। शाम को उसके साथ घूमने जाना और शॉपिंग करने से रोमांस का एहसास होने ने लगे तो समझो प्यार हो गया।

13. वह आपको परेशान करने लगे लेकिन फिर भी आपको उसके साथ रहना अच्छा लगे। मैं तुम्हें प्यार करती हूँ लेकिन मुझे तुम्हारी ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं, जब ये लाइन आप उसे अक्सर कहती रहें।

14. जब तक आपके मैसेज का जवाब न आ जाये तब तक आपको कुछ अच्छा न लगे और जैसे ही उसका मैसेज आये तो सुकून की सांस मिले, आपको लगे कि वह आपको याद करता है लेकिन जवाब देने में थोड़ा लेज़ी है।

प्यार में साथ साथ

 

15. जब दोनों एक दूसरे के दर्द का एहसास महसूस करने लगें तो समझ लीजिए प्यार के फूल खिल चुके हैं।

16. जब आपको उसके बचपन की बातें सुनने का मन करने लगे। आप उसे देर तक सुनना चाहें, उसकी लाइफ़ के मोमेंट्स को जानना चाहें और हर बात में आपको मज़ा आने लगे तो प्यार की खिड़कियों पर दीप जल ही उठते हैं।

17. जब आप बाहर घूमने की बजाय कमरे के अंदर ही एक साथ समय बिताने लगें। तो इसका और क्या मतलब हो सकता है?

18. जब आप उसे अपनी पसंद की हर चीज़ दिखाना चाहें। ऐसा इसलिए नहीं कि आप इन चीज़ों को उसका फ़ेवरेट बनाना चाहती हैं बल्कि आप उसको किसी और से अधिक जानना समझना चाहती हैं।

19. आप वही चीज़ें दुबारा करना चाहें क्योंकि इस बार वो आपके साथ है। ये उस ट्रिप पर जाने की तरह जब सूरज ढलते ही प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को किस करते हैं और वो कैसे दिखते हैं इस बारे में भूल जाते हैं। कौन जाने कि आपको इस बात की कितनी केयर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *